Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ऐश्वर्या को मेरी इजाजत की...', बीवी को लेकर Abhishek Bachchan ने दिया ऐसा जवाब, यूजर्स की बोलती बंद!

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 05:03 PM (IST)

    ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) फिल्मों में एक्टिव तो हैं, लेकिन बहुत कम। एक बार अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से एक यूजर ने कह दिया था ...और पढ़ें

    ऐश्वर्या राय को काम करने की इजाजत देने पर बोले थे अभिषेक बच्चन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ऐश्वर्या राय को काम करने की इजाजत देने पर बोले थे अभिषेक बच्चन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में गिनी जाती हैं। वह पिछले कुछ सालों से कम लेकिन उम्दा काम कर रही हैं। ऐश्वर्या जब भी स्क्रीन पर आती हैं तो अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल चुरा लेती हैं।

    ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की बेहतरीन अदाकारी ही है कि लोग उन्हें और देखना चाहते हैं। तीन साल पहले की बात है, सोशल मीडिया पर सिर्फ ऐश्वर्या की ही चर्चा हो रही थी। इसकी वजह उनकी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) थी। काफी समय बाद एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही थी।

    यूजर को अभिषेक बच्चन का जवाब

    उस वक्त एक यूजर ने ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को टैग करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा था, "जैसा आपको करना चाहिए। अब उन्हें और फिल्में साइन करने दो और आप आराध्या का ख्याल रखो।"

    यूजर के इस ट्वीट का अभिषेक बच्चन ने करारा जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था, "उन्हें साइन करने दो? सर, उन्हें किसी भी चीज के लिए मेरी इजाजत की जरूरत नहीं है, खासकर वो चीज जो उन्हें पसंद है।" अभिषेक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

    खबरें और भी

    Abhishek Bachchan

    यह भी पढ़ें- 4 सेकंड के सीन में इस हसीना को देखते ही दीवाना हो गया था पूरा देश, लोग फोन करके पूछ रहे थे- 'कौन है संजू?'

    ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का वर्क फ्रंट

    करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल मूवी के बाद से ही ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Latest Film) फिल्मी वर्ल्ड में कम एक्टिव हैं। वह इसके बाद सिर्फ एक बॉलीवुड और दो साउथ फिल्मों में नजर आईं। आखिरी बार एक्ट्रेस को मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 में देखा गया था।

    aishwarya abhishek

    इस तमिल फिल्म में उन्होंने नंदिनी की भूमिका निभाई थी जिसे काफी पसंद किया गया। अब उन्हें फिर से किसी फिल्म में देखने का फैंस इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अभिषेक की बात करें तो वह शाह रुख खान स्टारर किंग (King) में नजर आने वाले हैं। 

    यह भी पढ़ें- मूड के हिसाब से बदलता है Aishwarya Rai की आंखों का रंग, देखते ही डायरेक्टर भी हो गए थे दंग