विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिया की प्रार्थना सभा में आमिर की आंखें हुई नम

By Edited By:
Updated: Tue, 11 Jun 2013 12:39 PM (IST)

जिया खान की प्रार्थना सभा में अभिनेता आमिर खान की आंखें नम हो गई। उन्होंने जिया के साथ भले ही एक ही फिल्म की थीं, लेकिन उसको लेकर वह काफी भावुक थे। जि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जिया खान की प्रार्थना सभा में अभिनेता आमिर खान की आंखें नम हो गई। उन्होंने जिया के साथ भले ही एक ही फिल्म की थीं, लेकिन उसको लेकर वह काफी भावुक थे। जिया की मौत की खबर सुनने के बाद आमिर ही वो पहले शख्स थे जो उसके घर पहुंचे थे।

बीते दिनों जिया के घर पर आयोजित प्रार्थना सभा में आमिर समेत कई फिल्मी हस्तियां पहुंची थीं। दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, संजय कपूर, उर्वशी ढोलकिया, प्रतीक बबर और नगमा भी शामिल हुए। चर्चा है कि जिया आमिर की सौतेली बहन भी थी। जिया की मां राबिया आमिर के पिता के काफी करीब थी।

गौरतलब है कि आमिर खान की पत्नी किरण राव भी जिया के अंतिम संस्कार में मौजूद थीं। 25 साल की जिया ने मुंबई स्थित अपने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी थी। पुलिस अब तक मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर जिया ने खुदकुशी क्यों की थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर