Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ashneer Grover की बायोपिक बचाएगी Aamir Khan का करियर? 22 साल छोटी एक्ट्रेस संग पर्दे पर दिखाएंगे दम!

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 01:46 PM (IST)

    अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक में आमिर खान के काम करने की चर्चा हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक फेमस एक्ट्रेस फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। ...और पढ़ें

    अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक में आमिर खान। फोटो क्रेडिट- एक्स

    अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक में आमिर खान। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'सितारे जमीन पर' के बाद आमिर खान (Aamir Khan) के हाथ एक नई फिल्म लग गई है, जो कथित तौर पर बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) की बायोपिक है।

    जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक पर काम कर रहे हैं और अब इस फिल्म में 39 साल की हसीना की भी एंट्री की खबर आ रही है।

    अश्नीर की बायोपिक में आमिर खान

    कुछ समय से फिल्मी गलियारों में चर्चा हो रही है कि शार्क टैंक इंडिया के जज रह चुके बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर की जिंदगी पर एक बायोपिक बन रही है जिसमें कोई और नहीं बल्कि 61 साल के आमिर खान मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं।

    आमिर की फिल्म को मिल गई हीरोइन

    अब मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक में आमिर खान के अपोजिट जो हीरोइन लीड रोल निभाने वाली हैं., वो 39 साल की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हैं। पहली बार आमिर, 22 साल छोटी श्रद्धा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Saiyaara से भी बेहतरीन लव स्टोरी लेकर आ रहे जुनैद और साईं पल्लवी, Ek Din के ट्रेलर ने जगाई फैंस की उम्मीदें

    Shraddha Kapoor

    कौन करेगा अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक को डायरेक्ट?

    बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो कुछ समय पहले ही आमिर खान ने अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक पढ़ी और उन्हें यह बहुत पसंद आई। इसलिए वह यह फिल्म कर रहे हैं। फिलहाल, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क चल रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन श्रद्धा के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड राहुल मोदी कर सकते हैं। फिलहाल, अभी तक फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

    क्या बायोपिक बचाएगी आमिर का करियर?

    आमिर खान की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चलीं। पहले ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फ्लॉप हुई, फिर लाल सिंह चड्ढा। 'सितारे जमीन पर' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। हालांकि, पिछले कुछ साल से अभिनेता एक ब्लॉकबस्टर को तरस रहे हैं।

    खबरें और भी

    Aamir Ashneer

    वहीं, श्रद्धा कपूर को आखिरी बार स्त्री 2 (Stree 2) में देखा गया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। फिलहाल, आमिर या श्रद्धा वाकई एक साथ नजर आएंगे या नहीं, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan बनेंगे 'शार्क', अश्नीर ग्रोवर की कहानी अब फिल्मी पर्दे पर, श्रद्धा कपूर के ब्वॉयफ्रेंड करेंगे डायरेक्ट