विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आमिर खान के भांजे इमरान खान को 28 अक्टूबर तक छोड़ना होगा भारत, मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:53 AM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2026 12:26 PM (IST)

आमिर खान के भांजे और कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आए अभिनेता इमरान खान (Imraan Khan) को मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी करते हुए भारत छोड़ने का आदेश दिया है।

इमरान खान को छोड़ना होगा भारत/फोटो-इंस्टाग्राम

इमरान खान को छोड़ना होगा भारत/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस का नोटिस

  2. भारत के नागरिक नहीं हैं आमिर खान के भांजे 

  3. प्रोटेस्ट में पुलिस हिरासत में लिए गए थे अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान के भांजे और 'जाने तू या जाने ना' और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' सहित कई- फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता इमरान खान पर मुसीबत आ गई है। प्रोटेस्ट के बाद अब अभिनेता को मुंबई पुलिस की तरफ से एक नोटिस गया है, जिसमें उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश मिला है। क्या है ये पूरा मामला? नीचे डिटेल में पढ़ें। 

मुंबई पुलिस से क्यों मिला इमरान खान को नोटिस?

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ो नोटिस (LIN) जारी किया है। नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर हुए प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभिनेता को हिरासत में भी लिया था। नोटिस के मुताबिक, इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया है, जिसके कारण मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें यह नोटिस भेजा गया है। 

Screenshot 2026-10-15 110423

इमरान के पास कहां की है नागरिकता?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान के खिलाफ बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है कि वह भारतीय नागरिक नहीं हैं और उनके पास अमेरिका (US) की सिटिजनशिप है। ऐसे में उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट में हिस्सा लेकर नागरिकता अधिनियम का उल्लंघन किया है। इमरान के खिलाफ गामदेवी पुलिस स्टेशन में विदेशी अधिनियम का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस के मुताबिक, यह शिकायत FFRO (Foreigners Regional Registration Office) को भी भेजी गई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, इमरान के पास 'ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया' (OCI) कार्ड है। इसका मतलब यह है कि विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों को देश में रहने का आजीवन वीजा तो मिलता है, लेकिन न तो वे वोट कर सकते हैं और न ही चुनाव लड़ सकते हैं। आर्टिकल 19 के तहत, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण सभा सिर्फ भारत के ही नागरिक कर सकते हैं।

Screenshot 2026-10-15 113117

गर्लफ्रेंड संग प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे इमरान खान

चीफ इलेक्शन कमिश्नरऑफ इंडिया ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रोटेस्ट में इमरान खान अकेले नहीं गए थे, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और उनकी कजिन जैन मैरी खान भी उनके साथ मौजूद थीं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था।

यह भी पढ़ें- डिप्रेशन... तलाक... करियर बर्बाद, 10 साल बाद मामा की फिल्म से कमबैक कर रहे हैं Imraan Khan

यह भी पढ़ें- किरीट सोमैया ने आमिर खान के भांजे की नागरिकता पर उठाए सवाल, पुलिस से जांच की मांग