Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दो हफ्ते बाद तीसरी बार दूल्हा बनेंगे Aamir Khan, शुरू कर दी गौरी संग शादी की तैयारियां; क्या है पूरा प्लान?

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 11:20 AM (IST)

    आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं, जिनकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। किस तरह का होगा वेडिंग आयोजन और क्या ह ...और पढ़ें

    शादी की तैयारियों में जुटे आमिर खान/ Photo Credit- Instagram

    शादी की तैयारियों में जुटे आमिर खान/ Photo Credit- Instagram

    HighLights

    1. दो हफ्ते बाद गौरी बनेंगी आमिर की हमसफर

    2. कपल की शादी की तैयारियां हुई शुरू

    3. इस तारीख को शादी के बंधन में बंधेंगे आमिर-गौरी?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किरण राव और रीना दत्ता से अलग होने के बाद आमिर खान एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही यह खबर आई थी कि अभिनेता गौरी स्प्रैट के साथ जल्द ही 'पीके' एक्टर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

    तीसरी बार शादी करने जा रहे आमिर खान (Aamir Khan) ने खुद भी वेडिंग प्लान्स शेयर किए थे। उनकी शादी की तैयारियां किस तरह से चल रही है और क्या है उनकी वेडिंग की तारीख, इसकी डिटेल्स भी सामने आ चुकी है।

    धूम धड़ाके के साथ शादी नहीं करेंगे आमिर खान?

    डेकन क्रोनिकल वेबसाइट से खास बातचीत में आमिर खान ने गौरी के साथ वेडिंग प्लान के बारे बात करते हुए कहा, "हम घर पर ही सिंपल रजिस्टर मैरिज करेंगे। इस मौके पर बस हमारा परिवार और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे। हम दोनों ही अपनी शादी को सिंपल रखना चाहते हैं।

    आमिर खान के गौरी के साथ शादी के बंधन में बंधने की खबरों को कन्फर्म करने के बाद यह खबरें सामने आई हैं। उन्होंने एक मैगजीन से बात करते हुए कहा था, "मैरिज के बारे में आ रही ये सभी खबरें बिल्कुल सच है। हमारी शादी 5 जुलाई को होने वाली है। मैं ये बात एडमिट करता हूं कि मैरिज इस वक्त मेरी टॉप प्रायोरिटी नहीं है, लेकिन अब हमें यह लगता है कि हम अपने इस रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 3 Idiot के सीक्वल में चौथे इडियट बनकर आएंगे Vicky Kaushal? राजकुमार हिरानी ने अफवाहों पर लगाया पूर्णविराम

    _ (61)

    शादी के बाद लौटते ही आमिर खान करेंगे इस मूवी पर काम?

    रिपोर्ट्स की मानें तो, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में बस अब दो हफ्ते रह गए हैं, ऐसे में अभिनेता का पूरा फोकस तैयारियों पर हैं और उन्होंने अपने काम से ब्रेक लिया है। शादी के बाद आमिर खान लौटते ही राजकुमार हिरानी की फिल्म 'थ्री-इडियट्स' के सीक्वल पर काम शुरू कर देंगे। राजकुमार हिरानी ने खुद यह बताया था कि थ्री-इडियट्स की स्क्रिप्ट पर जोरों-शोरो से काम चल रहा है। सीक्वल में रैंचो- फरहान और राजू की मिड लाइफ क्राइसेस को दिखाया जाएगा।

    _ (62)

    कैसे हुई थी गौरी और आमिर की पहली मुलाकात?

    आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात 25 साल पहले एक संयोग था, जिसके बारे में खुद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने बताया है। आमिर ने कहा था कि दोस्तों के जरिए वह एक-दूसरे से अचानक मिले थे और एक-दूसरे से काफी अच्छे से कनेक्ट हुए। वक्त के साथ उनकी दोस्ती भी गहरी हो गई। हालांकि, अपनी-अपनी लाइफ में बिजी होने की वजह से उनका कनेक्शन टूट गया।

    23-24 साल तक दूर रहने के बाद दोनों की मुलाकात आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए हुई। दोनों को एक सच्चे साथी की तलाश थी। आमिर-गौरी को एक-दूसरे को डेट करते हुए 2 साल हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- स्क्रीन पर दिखेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दास्तां, Aamir Khan ने किया डॉक्यूमेंट्री का ऐलान