विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो शाहरुख की लोकप्रियता को मान गए आमिर!

By SumanEdited By:
Updated: Sun, 26 Oct 2014 11:15 AM (IST)

आखिरकार आमिर खान ने मान लिया है कि उन्हें भी शाहरुख खान की लोकप्रियता का फायदा मिलता है। जब फिल्म 'पीके' के ट्रेलर रिलीज के

News Article Hero Image

मुंबई। आखिरकार आमिर खान ने मान लिया है कि उन्हें भी शाहरुख खान की लोकप्रियता का फायदा मिलता है।

जब फिल्म 'पीके' के ट्रेलर रिलीज के मौके पर आमिर से पूछा गया कि वो शाहरूख की फिल्मों की रिलीज के आसपास ही अपनी फिल्मों को प्रमोट क्यों करते हैं, तो आमिर ने ये बात मान ली कि उन्हें शाहरुख की लोकप्रियता का फायदा मिलेगा। लेकिन उन्होंने इसे महज इत्तिफाक बताया।

आमिर ने कहा कि वो अपनी फिल्मों को हमेशा क्रिस्मस पर रिलीज करते हैं, इसलिए ये सिर्फ संयोग है।

लेकिन अगर पुराने पन्नों को पलटकर देखा जाए तो ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। शाहरुख की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के वक्त भी आमिर ने थिएटरों में अपनी फिल्म 'गजनी' का प्रमोशन किया था। आमिर ने शाहरुख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की रिलीज से एक दिन पहले 'पीके' का ट्रेलर लॉन्च किया।

पढ़ेंः बाप रे! आमिर ने एक दिन में खाए 100 पान

पढ़ेंः फिल्म की क्रिएटिविटी को प्रभावित करती है एंटी ड्रिंकिंग वॉर्निंग