Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aamir Khan की 'गजिनी' से बॉलीवुड को 100 करोड़ का रास्ता दिखाने वाले मुरुगादौस ने किया मेगा बजट फ़िल्म 1947 का एलान

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 14 Apr 2021 07:18 AM (IST)

    एआर मुरुगादौस अपनी पहली पैन इंडियन फ़िल्म 1947 लेकर आ रहे हैं। 1947 अभी प्री-प्रोडक्शन स्थिति में है मगर शूटिंग इसी साल शुरू होने की सम्भावना है। शीर् ...और पढ़ें

    Aamir Khan in Ghajini and Murugadoss. Photo- Mid-Day, Instagram
    Aamir Khan in Ghajini and Murugadoss. Photo- Mid-Day, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा को 100 करोड़ का रास्ता दिखाने का श्रेय तमिल निर्देशक एआर मुरुगादौस को जाता है। एआर मुरुगादौस ने 2008 में आमिर ख़ान को लेकर अपनी ही फ़िल्म गजिनी को इसी नाम से हिंदी में रीमेक किया और इतिहास बनाया। 2008 में रिलीज़ हुई गजिनी ने लगभग 114 करोड़ का नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफ़िस पर किया था और इसके साथ हिंदी सिनेमा में 100 करोड़ क्लब की शुरुआत हुई थी।

    इस फ़िल्म में आमिर ख़ान ने एक ऐसे अमीर बिज़नेसमैन का किरदार निभाया था, जो एक हमले के बाद शॉर्ट टर्म मेमोरी का शिकार हो जाता है। शरीर पर टैटू गुदवाकर चीज़ों को याद रखता है और अपनी प्रेमिका के कातिलों से बदला लेने के मिशन पर निकल जाता है। इस फ़िल्म से दक्षिण भारतीय सिनेमा की ख़ूबसूरत अदाकारा असिन ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं, दिवंगत ज़िया ख़ान एक अहम किरदार में नज़र आयी थीं।

    अब वही एआर मुरुगादौस अपनी पहली पैन इंडियन फ़िल्म 1947 लेकर आ रहे हैं। फ़िल्म का निर्माण वो ओम प्रकाश भट्ट के साथ मिलकर कर रहे हैं। 1947 अभी प्री-प्रोडक्शन स्थिति में है, मगर शूटिंग इसी साल शुरू होने की सम्भावना है। फ़िल्म की कहानी और बाक़ी जानकारियां अभी जारी नहीं की गयी हैं, पर नाम से ऐसा ही लगता है कि कहानी इतिहास के पन्नों से निकलकर आएगी।

    गजिनी के बाद एआर मुरुगादौस 2014 में बॉलीवुड लौटे और अक्षय कुमार के साथ हॉलीडे- अ सोल्जर इज़ नेवर ऑफ़ ड्यूटी बनायी, जो उनकी ही फ़िल्म थुपक्की का रीमेक थी। इस फ़िल्म ने 112 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया था। 2016 में मुरुगादौस ने सोनाक्षी सिन्हा को लीड में लेकर अकीरा का निर्माण-निर्देशन किया। हालांकि, यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर वैसा कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद एआर मुरुगादौस हिंदी सिनेमा में नहीं लौटे। अब पैन-इंडियन फ़िल्म बना रहे हैं। 

    खबरें और भी

    वैसे, इस साल दक्षिण भारत से कई फ़िल्में ऐसी आ रही हैं, जिन्हें पैन-इंडिया रिलीज़ किया जा रहा है। मसलन, एसएस राजामौली की आरआरआर, यश और संजय दत्त की केजीएफ चैप्टर 2, प्रभास की राधे श्याम दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी रिलीज़ की जाएंगी। वहीं, संजय लीला भंसाली की फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी भी पैन-इंडिया रिलीज़ होगी। यह फ़िल्म हिंदी के साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी आएगी।