विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर को मंजूर नहीं फिल्मों पर पाबंदी

By Sachin kEdited By:
Published: Wed, 25 Mar 2015 06:08 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2015 07:21 PM (IST)

फिल्म सेंसर बोर्ड पर तीखे प्रहार करते हुए अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को कहा कि वह मीडिया या फिल्मों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म सेंसर बोर्ड पर तीखे प्रहार करते हुए अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को कहा कि वह मीडिया या फिल्मों में किसी भी प्रकार के प्रतिबंध के खिलाफ हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में विश्वरूपम पर प्रतिबंध लगाने जाने पर खेद जताते हुए कमल हासन का उस वक्त न साथ देने की भी माफी मांगी।

फिक्की के एक कार्यक्रम में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर ने सेंसर बोर्ड की ओर से कई शब्दों को प्रतिबंधित करने की सूची जारी करने का खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब इस बारे में सूचना व प्रसारण मंत्री से भी बात की तो उन्होंने यही बताया कि मंत्रालय की ओर से प्रतिबंधित शब्दों की कोई सूची जारी नहीं हुई है।

आमिर ने कहा कि उनके मुंह से यह सुनकर अच्छा लगा कि यह सर्टिफिकेट जारी करने का बोर्ड है, सेंसर बोर्ड नहीं। आमिर ने वर्ष 2013 में कमल हासन की फिल्म विश्वरूपम पर प्रतिबंध को भी गलत ठहराते हुए कहा कि वह कमल हासन से माफी मांगते हैं कि उनके उस बुरे वक्त में वह उनके साथ नहीं खड़े थे। उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाना ठीक नहीं है।

गौरतलब है कि हाल ही में सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष बने पहलाज निहलानी ने वर्ष 2003 के एक आदेश के आधार पर बांबे सहित 28 शब्दों की एक सूची जारी की है। सूची के इन शब्दों का किसी भी फिल्म या डाक्यूमेंट्री में इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगाई गई है।

पढ़ेंः जानिए, आमिर की किस फिल्म ने की कितनी कमाई