विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द ही फिर लौटेगा 'डॉन'!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 07 Nov 2014 12:33 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 07 Nov 2014 01:41 PM (GMT+05:30)

जब 2011 में शाहरुख खान स्टारर 'डॉन 2' रिलीज हुई थी, उस वक्त फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ने कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जब 2011 में शाहरुख खान स्टारर 'डॉन 2' रिलीज हुई थी, उस वक्त फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ने कहा था, 'मुझे एक्शन फिल्मों से ब्रेक लेने की जरूरत है। एक निर्देशक के तौर पर नई चीजों को एक्सप्लोर करना मेरा अधिकार है।'

तीन साल के ब्रेक के बाद फरहान डॉन के तीसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं और एक बार फिर शाहरुख खान ही डॉन बनेंगे। इस खबर की पुष्टि करते हुए फरहान के बिजनेस पार्टनर रितेश सिधवानी ने कहा, 'मैं डॉन के बिना डॉन कैसे बना सकता हूं? शाहरुख डॉन हैं और डॉन शाहरुख है।'

फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम काफी समय पहले ही शुरू हो गया था। सुनने में आया है कि फरहान, रितेश और उनकी टीम लगभग 50 फीसदी स्क्रिप्ट पूरी कर ली है।

सुनने में आया है कि 2013 में 'चेन्नई एक्सप्रेस' की रिलीज के बाद एक छोटे से ब्रेक के दौरान शाहरुख ने फरहान और रितेश से मुलाकात की थी। इसके बाद भी उनकी कई बार मुलाकात हुई।

हालांकि अभी तक फिल्म की मुख्य अभिनेत्री पर कोई फैसला नहीं किया है लेकिन इस दौड़ में प्रियंका चोपड़ा ही सबसे आगे मानी जा रही हैं।

पढ़ेंः सलमान की बहन की शादी में आएंगे शाहरुख खान?

पढ़ें: शाहरुख बोले-मेरे पास नहीं है सलमान का नंबर