विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिकनी, 'किस' तक ठीक है, लेकिन न्यूड सीन नहीं करूंगी-आलिया

By Edited By:
Updated: Thu, 10 Apr 2014 09:55 AM (IST)

अपनी पहली ही फिल्म बिकनी पहनने और किस सीन देने वाली आलिया भट्ट ने साफ कर दिया है कि वे फिल्मों में न्यूड नहीं होंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी पहली ही फिल्म बिकनी पहनने और किस सीन देने वाली आलिया भट्ट ने साफ कर दिया है कि वे फिल्मों में न्यूड नहीं होंगी।

आलिया ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वे किसी भी फिल्म के लिए न्यूड सीन देने में सहज महसूस नहीं करती हैं। उन्होंने कहा, 'अगर मुझे लगा कि सीन के हिसाब से ऐसा करना जरूरी है तो शायद एक बार सोच सकती हूं, लेकिन अगर लगा कि मैं इसमें सहज नहीं हूं तो मैं तुरंत ना करने से परहेज नहीं करूंगी।' आलिया ने कहा, 'सब अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए ऐसी राहें चुनते हैं। ऐसे में ये मुझ पर निर्भर करता है कि मैं कैसे इन चीजों को आगे लेकर जाती हूं। आपके संस्कार अगर आपको इसकी इजाजत नहीं देते हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।'

गौरतलब है कि आलिया ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में बिकनी पहनी थी और किसिंग सीन भी दिया था। लेकिन अपनी अगली फिल्म '2 स्टेट्स' में आलिया ने अर्जुन के साथ कई लिप लॉक सीन दिए हैं।

पढ़ें : आलिया अर्जुन ने खुले आम किया किस

पढ़ें : रणबीर से शादी करना चाहती हैं आलिया