Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • uttar-pradesh
LIVE BLOG

Assembly Elections 2022 Live Updates Today Feb 28: पूर्वांचल को साधने में जुटे दिग्गज, यूपी चुनाव की जानें बड़ी खबरें

पूर्वांचल में छठे और सातवें चरण में होने जा रहे चुनाव से तमाम दिग्गजों की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। इधर, पश्चिम में खास तौर भाजपा और सपा के बीच चले संघर्ष के बाद जातीय समीकरणों के लिहाज से जटिल समझे जाने वाले पूर्वांचल में रोचक मुकाबला होना है। 2017 में भाजपा ने यहां प्रतिद्वंद्वियों को करारी पटखनी दी थी।

By Anil PandeyMon, 28 Feb 2022 12:04 PM (IST)
News Article Hero Image

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का मतदान रविवार को खत्म हो गया। अब राजनीतिक पार्टियों और दिग्गजों का पूरा ध्यान पूर्वांचल की ओर है, जहां अंतिम दो चरणों में मतदान होने बाकी है। रविवार को 12 जिलों की 61 सीटों 57.32 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, सोमवार को पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा छठे-7वें चरण के मतदान के लिए रैलियां करेंगी।

28 Feb 202211:32:42 AM
राजा भैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज
blog images

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर समाजवादी पार्टी के एक पोलिंग एजेंट को पीटने का आरोप लगा है। कुंडा थाने में दर्ज प्राथमिकी में इस मामले में राजा भैया और 17 अन्य का नाम है। राजा भैया कुंडा विधान सभा क्षेत्र से उम्मीदवार भी हैं।

28 Feb 202210:02:30 AM
इस सीट पर आमने-सामने ननद और भौजाई

सोनभद्र की घोरावल सीट पर अगोरी-बड़हर राजघराने की बहू विदेश्वरी सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी हैं। हालांकि पहले चर्चा यह थी कि टिकट राजघराने की बेटी दीक्षा को मिल सकता है। ऐसे में महत्वाकांक्षा और विचारधाराओं की लड़ाई घर तक पहुंच गई। दीक्षा ने हाल ही में लखनऊ जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। हालांकि वह अपनी भाभी के खिलाफ भाजपा के पक्ष में खुलकर प्रचार नहीं कर रही हैं।

28 Feb 20229:53:16 AM
'बाबा का लैपटॉप चलाना नहीं आता'

गोरखपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे सीएम कहते थे, "मैंने सभी को लैपटॉप बांटे", लेकिन उन्हें लैपटॉप या स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना भी नहीं आता। सीएम योगी के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर में समाजवादी पार्टी का समर्थन करने वाले लोग स्पष्ट करते हैं कि कोई भी उनके काम से खुश नहीं है।

Our CM used to say "I distributed laptops to everyone", but he does not even know how to use a laptop or a smartphone. People supporting Samajwadi Party in Yogi Jis constituency, Gorakhpur makes it clear that no one is happy with his work: SP chief Akhilesh Yadav in Gorakhpur pic.twitter.com/XVbepj06eZ

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2022
28 Feb 20229:35:57 AM
पीएम मोदी, सीएम योगी, मायावती और प्रियंका आज इन जिलों में

 रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को महराजगंज और बलिया में जनसभा करेंगे। वहीं, अलग-अलग क्षेत्रों को मथने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य वरिष्ठ नेता मैदान में होंगे। इसी तरह बसपा मुखिया मायावती आजमगढ़ में जनसभा करेंगी तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो बलिया, फेफना, कुशीनगर और देवरिया में होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us