Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • uttar-pradesh
LIVE BLOG

UP Election Live 5th Phase: आज यूपी में पांचवें चरण का मतदान, छठे-7वें चरण की तैयारी में जुटे नेता

पूर्वांचल में सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने डेरा डाला हुआ है। अंतिम दो चरणों के चुनाव में सभी पार्टियां पूरा दम-खम झोंक रही हैं।

By Anil PandeySun, 27 Feb 2022 06:43 PM (IST)
News Article Hero Image

उत्तर प्रदेश में आज पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। इनमें 12 जिलों अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। 10 मार्च को चुनाव का परिणाम आ जाएगा।

27 Feb 20226:43:56 PM
अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चुनावी शंखनाद करने रविवार दोपहर बाद पहुंचे तो कार्यकर्ता और पदाधिकारियों संग भाजपा उम्‍मीदवारों का भी उत्‍साह चरम पर पहुंच गया। वहीं वाराणसी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। बाबा विश्‍वनाथ को नमन कर उन्होंने यूपी में विजय का आशीष भी मांगा।

Prime Minister Narendra Modi offers prayers at Kashi Vishwanath temple, Varanasi pic.twitter.com/6uGtK3wiwT

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2022
27 Feb 20226:13:01 PM
5 बजे तक 53.98 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान में 12 जिलों के 61 विधानसभा क्षेत्र में 53.98 प्रतिशत मतदान हो गया। इस दौरान चित्रकूट में सर्वाधिक 51.65 प्रतिशत मतदान हो गया था, जबकि सबसे कम वोट 42.62 प्रतिशत वोट प्रयागराज में पड़े थे। तीन बजे तक अमेठी में 46.42, अयोध्या में 50.66, बहराइच में 48.75, बाराबंकी में 45.53, चित्रकूट में 51.56, गोंडा में 46.62, कौशांबी में 48.66, प्रतापगढ़ में 44.29, प्रयागराज में 42.62, रायबरेली में 46.86, श्रावस्ती में 49.40 तथा सुलतानपुर में 46.43 प्रतिशत मतदान हो गया था।

27 Feb 20225:21:24 PM
हर परिवार में एक व्यक्ति को मिलेगी सरकारी नौकरी

गोरखपुर के चौरी चौरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम यह भी योजना बना रहे हैं कि अगले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में प्रत्येक परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, रोजगार या स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

27 Feb 20225:06:13 PM
आजमगढ़ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

आजमगढ़ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के 75 साल बाद भी जाति, पंथ और धर्म के आधार पर राजनीति की जा रही है। इसके बजाय राजनीति मानवता और न्याय पर आधारित होनी चाहिए।

27 Feb 20224:47:04 PM
'यूपी बोले बाय-बाय बाबा'

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा जब कुशीनगर आए थे तब उन्होंने दलितों पिछड़ों में शैंपू और साबुन बंटवाया था। उन्होंने आगे कहा कि छठे चरण के चुनाव ऐसा लग रहा है कि भाजपा के लोग छांट दिए जाएंगे। आगे कहा कि आपने गाना तो सुना होगा आपने। यूपी में काबा, यूपी बोले बाय बाय बाबा।

27 Feb 20224:25:37 PM
तीन बजे तक 46.28 फीसदी मतदान
blog images

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान में 12 जिलों के 61 विधानसभा क्षेत्र में आठ घंटे यानी सात से 3 बजे के बीच में 46.28 प्रतिशत मतदान हो गया। इस दौरान चित्रकूट में सर्वाधिक 51.65 प्रतिशत मतदान हो गया था, जबकि सबसे कम वोट 42.62 प्रतिशत वोट प्रयागराज में पड़े थे। तीन बजे तक अमेठी में 46.42, अयोध्या में 50.66, बहराइच में 48.75, बाराबंकी में 45.53, चित्रकूट में 51.56, गोंडा में 46.62, कौशांबी में 48.66, प्रतापगढ़ में 44.29, प्रयागराज में 42.62, रायबरेली में 46.86, श्रावस्ती में 49.40 तथा सुलतानपुर में 46.43 प्रतिशत मतदान हो गया था।

27 Feb 20224:07:59 PM
पीएम ने सपा पर साधा निशाना

देवरिया में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ समय पहले मैंने देवरिया के महर्षि देवराहा बाबा ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज सहित यूपी के 9 मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखी थी। यह मेडिकल कॉलेज पहले बन सकता था, लेकिन इन परिवारियों ने आपको कभी प्राथमिकता नहीं दी।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह चुनाव राष्ट्रवादियों और परिवारवादियों के बीच है। याद रखें कि कैसे आपको अपने वाहनों को चिकित्सा आपात स्थिति में गोरखपुर ले जाना पड़ा क्योंकि तत्कालीन सरकार ने यहां लोगों की चिकित्सा जरूरतों पर कोई ध्यान नहीं दिया। दिमागी बुखार से कई मासूम बच्चों की मौत हो गई।

Some time ago, I laid foundation stones of 9 medical colleges in UP including Deorias Maharshi Devraha Baba Autonomous State Medical College. This medical college could have been constructed before, but these Pariwardis never prioritized you: PM Modi in Deoria, UP pic.twitter.com/5aUTZW5SWr

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2022
27 Feb 20223:52:11 PM
अखिलेश ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कही ये बात

फाजिलनगर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा परेशान हैं कि वे उस दिन को याद नहीं कर सकते जब स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे साथ शामिल हुए थे। मैं 2011 से इंतजार कर रहा था। अगर वह बसपा छोड़ने के बाद हमारे साथ शामिल होते, तो हमें 5 साल के लिए बुरे दिन देखने की जरूरत नहीं होती। 2017 में हमारे साथ आए होते तो यूपी आज आगे होता।

27 Feb 20223:32:45 PM
'परिवारवाद की राजनीति को खत्म किया'

यूपी के देवरिया जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिवारवाद की राजनीति, जातिवाद को पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य में गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं से बदल दिया गया है। पीएम के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान और प्रभाव में सुधार हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया।

The politics of Parivarwad, casteism has been replaced with welfare schemes for the poor in the state under PM Modis leadership...Indias global recognition and impact improved under PMs leadership: UP CM Yogi Adityanath in Deoria where PM Modi will be addressing shortly pic.twitter.com/Zv0DB8SjfT

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2022
27 Feb 20223:13:17 PM
मऊ में एमपी के सीएम का सपा पर हमला
blog images

मऊ जिले में एक रैली में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि काफी कोशिशों के बाद यूपी पटरी पर आ गया है। मैं जनता से अनुरोध करता हूं कि कोई गलती न करें, अगर सपा के लोग सत्ता में आए तो वे फिर से दंगाई बन जाएंगे।

27 Feb 20223:00:43 PM
गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा

बलिया जिले के बैरिया में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर आप भाजपा की सरकार बनाने में मदद करते हैं, तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि होली और दिवाली पर आपको एक मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

If you form our government, I would like to tell you that one free gas cylinder will be made available to you on Holi and Diwali: Defence Minister & BJP leader Rajnath Singh in Bairiya, Ballia#UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/hQaigSFURX

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2022
27 Feb 20222:50:21 PM
कुशीनगर में अखिलेश यादव

कुशीनगर जिले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब हम विधानसभा में बैठते थे तब स्वामी प्रसाद मौर्या दमदारी से सवाल करते थे और हमें जवाब देना पड़ता था। पहले हम आमने-सामने बैठते थे, अब हम एक साथ बैठेंगे और आजादी के बाद जिनको हक और सम्मान नहीं मिला उनके लिए काम करेंगे।

जब हम विधानसभा में बैठते थे तब स्वामी प्रसाद मौर्या जी दमदारी से सवाल करते थे और हमें जवाब देना पड़ता था।

पहले हम आमने-सामने बैठते थे अब हम एक साथ बैठेंगे और आजादी के बाद जिनको हक और सम्मान नहीं मिला उनके लिए काम करेंगे।:

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, कुशीनगर। pic.twitter.com/fUlRTUclY3

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 27, 2022
27 Feb 20222:32:10 PM
बलिया में बोले शाह- सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हुआ

बलिया जिले के फेफना विधान सभा क्षेत्र के चितबड़ागांव में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चार चरण के चुनाव में सपा व बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। बाकी चरणों में भाजपा को मजबूत करना है। उत्तर प्रदेश के अंदर कानून का राज कोई ला सकता है तो वह भाजपा है। प्रदेश में माफिया को चुन-चुन कर समाप्त करने का काम योगी सरकार ने किया है। अतीक अहमद कहां हैं? मुख्तार कहां हैं? माफिया तब तक जेल में हैं, जब तक बीजेपी की सरकार उत्तर प्रदेश में है। हम गरीबों की जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे। 2000 करोड़ की सरकारी भूमि खाली कराई गई, यहां अब गरीबों के आवास बने हैं। पहले यहां गोली बनती थी, अब यहां तोप के कारखाने बने हैं।

27 Feb 20222:18:15 PM
स्ट्रेचर से वोट डालने पहुंची बुजुर्ग महिला

उत्तर प्रदेश चुनाव में पांचवें चरण में वोट डालने के लिए एक बुजुर्ग महिला को स्ट्रेचर पर मतदान केंद्र तक ले जाया गया। महिला ने बताया कि मुझे ऐसे ही आना पड़ा क्योंकि मेरी पीठ में फ्रैक्चर है, लेकिन मैं वोट को बेकार नहीं जाने दे सकती।

Prayagraj | An elderly woman was escorted on a stretcher to a polling booth to cast her vote in the 5th phase of #UPElection2022.

" I have to come like this because I have a fracture in my back, but cant let me vote go waste," she said pic.twitter.com/hUBfFMTPBM

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2022
27 Feb 20222:05:35 PM
यूक्रेन से हजारों भारतीयों को वापस ला रहे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा क‍ि दो साल से दुनिया में जो स्थित बनी है। उससे आप सभी परिचित है। कोरोना ने पूरी दुनिया को 100 साल में कभी ऐसी महामारी का सामना नहीं करना पड़ा था। बड़े बड़े देशों के सामने संकट खड़ा हो गया। इस समय भी जो वैश्विक हालात है। उस पर प्रत्येक भारतीय की नजर है। इस चुनौती में भारत ने हमेशा अपने एक एक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जब भी संकट आया नागरिकों को वापस लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। आपरेशन गंगा चलाकर हम यूक्रेन से हजारों को भारतीयों को वापस ला रहे है।

27 Feb 20221:49:03 PM
बलिया पहुंचे गृह मंत्री शाह

रविवार को बलिया जिले के फेफना विधान सभा के चितबड़ागांव में गृह मंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर पहुंचा तो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्‍वागत किया। मंच पर गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे तो फेफना विधायक व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने उनका स्वागत किया। बलिया में छठे चरण यानी 3 मार्च को चुनाव होने हैं।

27 Feb 20221:13:31 PM
पीएम मोदी की बस्ती में रैली

पीएम मोदी ने कहा कि आज पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। आज का मतदान यूपी में भाजपा एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार को एक और ठप्पा लगाने वाला है। यूपी को दंगामुक्त, गुंडामुक्त व यूपी के विकास के लिए लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। आज चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर देश अपने सपूत को याद कर रहा है। कल एयर स्‍ट्राइक के तीन साल पूरे होने पर देश ने अपने वायुसेना के पराक्रम को याद किया। हमारे सूर्यवीरों ने देश को चुनौती देने वालों को उनके घर में घुसकर मारा था। ये दिन जब-जब आता है। देश का सीना गर्व से और भी चौड़ा हो जाता है। भारत का यह पराक्रम दिल्ली और लखनऊ में बैठक परिवाद के लोगों को पंसद नहीं आता है। ये लोग आज भी हमारी सेनाओं से सबूत मांगते हैं। ऐसे लोगों से यूपी जनता को बहुत सर्तक रहना है।

27 Feb 20221:02:29 PM
चार घंटे में 21.39 प्रतिशत मतदान, चित्रकूट में वोटर उत्साहित तो बाराबंकी में उदास

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान में 12 जिलों के 61 विधानसभा क्षेत्र में चार घंटे यानी सात से 11 बजे के बीच में 21.39 प्रतिशत मतदान हो गया। समय बढऩे के साथ ही लोग घरों से निकले। इस दौरान चित्रकूट में सर्वाधिक 25.59 प्रतिशत मतदान हो गया था जबकि सबसे कम वोट 18.68 प्रतिशत वोट बाराबंकी में पड़े थे। 11 बजे तक अमेठी में 21.55, अयोध्या में 24.61, बहराइच में 22.82, बाराबंकी में 18.67, चित्रकूट में 25.59, गोंडा में 22.29, कौशांबी में 25.03, प्रतापगढ़ में 20.09, प्रयागराज में 18.78, रायबरेली में 20.11, श्रावस्ती में 23.18 तथा सुलतानपुर में 22.44 प्रतिशत मतदान हो गया था।

27 Feb 202212:52:11 PM
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कही ये बात
blog images

 उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर आज पांचवें चरण में भी हर पोलिंग बूथ को जिताना है। बीएसपी को सत्ता में लाना है की प्रतिज्ञा व जिद के साथ वोटिंग करते रहना जरूरी है। ताकि द्वेष, पक्षपात, उन्माद व तानाशाही आदि से मुक्त यहां सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सरकार बन सके।

27 Feb 202212:42:50 PM
बस्‍ती पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
blog images

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्‍ती पहुंच गए हैं। उनका हेलीकॉप्‍टर यहां लैंड कर गया है। वह यहां पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री तीस मिनट तक यहां रहेंगे। प्रधानमंत्री के साथ मंच पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शिरकत करेंगे।

27 Feb 202212:15:47 PM
ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से मतदान करने के लिए अपील की है। प्रधानमंत्री के साथ गृह मंत्री, भाजपा अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेक एक-एक ट्वीट भी किया है।

27 Feb 202212:01:49 PM
डिप्टी सीएम ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में वोट डालने पहुंचे। वह कौशांबी जिले की सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी और सरकार बनाएंगे।

Uttar Pradesh Deputy CM Keshav Prasad Maurya casts his vote at a polling booth in Prayagraj. He is contesting from Sirathu.

"I appeal to the people to vote in as many numbers as possible. We will secure 300+ seats and form govt." he says pic.twitter.com/NDU9qu5TAo

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2022
27 Feb 202211:42:44 AM
'गोरखनाथ का लाल, अपराधियों का बन गया है काल'

केंद्रीय सूचना और प्रसार मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डर से गुंडे और माफिया थर-थर कांप रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में हमने गुंडा, माफिया और अपराधी मुक्त उत्तर प्रदेश किया है। मुजफ्फरनगर से मऊ तक के दंगे करने वालों की सफाई की है। गोरखनाथ का यह लाल, अपराधियों का काल बन गया है।

27 Feb 202211:27:40 AM
भाजपा के ये दिग्गज करेंगे रैली

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के टेकुआटार बाजार में दोपहर एक बजे सभा एवं रोड शो व रामकोला विधानसभा क्षेत्र के कप्तानगंज में दोपहर 10:30 बजे जनसभा। गोरखपुर के सांसद रवि किशन का खड्डा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो, दोपहर तीन बजे से। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हाटा विधानसभा क्षेत्र के बंचरा देवी कुटी पर जनसभा, शाम साढ़े तीन बजे से।

27 Feb 202210:24:41 AM
पीएम मोदी की बस्ती में रैली, अखिलेश का गोरखपुर में रोड शो

पूर्वांचल राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा लग रहा है। बस्ती जिले में जहां पीएम नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं गोरखपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्ती में दोपहर बाद 12 बजे आएंगे और यहां पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री तीस मिनट तक यहां रहेंगे। प्रधानमंत्री के साथ मंच पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शिरकत करेंगे।

27 Feb 202210:22:08 AM
वोट डालने पहुंचे राजा भैया
blog images

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया सुबह बेटी के साथ वोट डालने पहुंचे। वह जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से कुंडा सीट से उम्मीदवार हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें खुद का रिकॉर्ड तोड़ना अपने आप में चुनौती है।

27 Feb 20229:55:27 AM
छह मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

पांचवें चरण में प्रदेश सरकार के छह मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी के सिराथू से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन व अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल सपा के चुनाव चिह्न से कर रही हैं। अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल अपना दल कमेरावादी से प्रतापगढ़ सदर से चुनाव लड़ रही हैं। ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह प्रतापगढ़ की पट्टी से चुनाव मैदान में हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम से उम्मीदवार हैं।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी इलाहाबाद दक्षिण से, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री गोंडा की मनकापुर और लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट सदर से चुनाव लड़ रहे हैं। कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। प्रतापगढ़ की रामपुर खास से कांग्रेस की मौजूदा विधायक आराधना मिश्रा मोना चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पांडेय अयोध्या से मैदान में हैं। अमेठी से पूर्व सांसद संजय सिंह भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

27 Feb 20229:38:30 AM
मतदाता करेंगे 693 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

पांचवें चरण के चुनावी मैदान में उतरे 693 प्रत्याशियों में 90 महिलाएं हैं। पांचवें चरण में 2.25 मतदाताओं में 1.20 करोड़ पुरुष, 1.05 करोड़ महिला और 1727 तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) हैं। मतदाता आज प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

Voting for fifth phase of #UttarPradeshElections begins; 692 candidates in 61 assembly constituencies across 12 districts in fray.

Voters to decide fate of Dy CM Keshav Prasad Maurya, minister Sidharth Nath Singh, Congress Legislature Party leader Aradhana Mishra & others today. pic.twitter.com/rZ84G7xdYm

— ANI (@ANI) February 27, 2022
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us