Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • uttar-pradesh
LIVE BLOG

Assembly Elections 2022 Live Updates Today Feb 26: यूपी में कल पांचवें चरण का मतदान, यहां जानें उत्तर प्रदेश की राजनीतिक हलचल

उत्तर प्रदेश में सपा बनाम भाजपा दिखाई दे रही है। अब इन दोनों पार्टियों के पास उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल क्षेत्र बचा है, जहां तीन मार्च और सात मार्च को चुनाव होने हैं। अब यहां पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रहेगा, जो मतदाताओं को साधने में जुट जाएंगे।

By Anil PandeySat, 26 Feb 2022 06:46 PM (IST)
News Article Hero Image

27 फरवरी यानी रविवार को उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के विधान सभा क्षेत्रों में मतदान होने हैं। शुक्रवार को चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्टी नेताओं ने जोर-शोर से रैलियां की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट, प्रयागराज और सुल्तानपुर में जनसभाएं की। साथ ही रोड शो भी किए। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहराइच, अयोध्या में रैलियां की। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी जनसभाएं की।

26 Feb 20225:11:17 PM
'भाजपा सरकार आने से पहले इसे बीमारू राज्य कहा जाता था'

संतकबीर नगर में एक रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तब से यहां विकास हो रहा है और राज्य को निवेश मिल रहा है। हर कोई यहां फैक्ट्रियां लगाना चाहता है।

Once Uttar Pradesh was anointed as Bimaru state but now development is taking place and the state is getting investment. Everyone wants to establish factories here: BJP national president JP Nadda at a rally in Sant Kabir Nagar#UttarPradeshElections pic.twitter.com/bTYKwVhkZi

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 26, 2022
26 Feb 20224:40:49 PM
छह मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

पांचवें चरण में प्रदेश सरकार के छह मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी के सिराथू से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन व अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल सपा के चुनाव चिह्न से कर रही हैं। अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल अपना दल कमेरावादी से प्रतापगढ़ सदर से चुनाव लड़ रही हैं। ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह प्रतापगढ़ की पट्टी से चुनाव मैदान में हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम से उम्मीदवार हैं।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी इलाहाबाद दक्षिण से, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री गोंडा की मनकापुर और लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट सदर से चुनाव लड़ रहे हैं। कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। प्रतापगढ़ की रामपुर खास से कांग्रेस की मौजूदा विधायक आराधना मिश्रा मोना चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पांडेय अयोध्या से मैदान में हैं। अमेठी से पूर्व सांसद संजय सिंह भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

26 Feb 20224:25:51 PM
कुशीनगर में जेपी नड्डा का अखिलेश यादव पर हमला

कुशीनगर के खड्डा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-निषाद पार्टी के प्रत्याशी विवेकानंद पांडेय के समर्थन में किसान इंटर कॉलेज में जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही गरीब, किसान और समाज में पिछड़े हर आदमी के विकास के लिए काम किया है। आगे की योजनाएं भी ऐसी बनी हैं कि यह लोग भी आत्मनिर्भर होंगे। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए सभी जिलों में जनधन खाते खुलवाए तो विपक्षी दल के नेता इस योजना का मजाक बना रहे थे।

चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए अखिलेश यादव जी को गरीब के बैंक खाते से क्या मतलब। यह लोग नहीं चाहते हैं कि गरीब भी एक दायरे से बाहर निकले। इनका खाता यहां थोड़े ही है, इनका खाता तो कहीं और ही है।

26 Feb 20224:13:19 PM
बलरामपुर में अखिलेश का भाजपा पर हमला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलरामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा सीएम ने 11 मार्च को लखनऊ से गोरखपुर का टिकट बुक कराया है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बाजपा गरीबों से पैसा लेना चाहती है और अपने अमीर व्यवसायी मित्रों को देना चाहती है। लोगों ने सपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।

26 Feb 20224:01:18 PM
महाराजगंज में प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराजगंज जिले में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी के विकास और अपने भविष्य के लिए जिम्मेदारी से वोट करें। वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले 5 वर्षों में जनता के लिए काम नहीं किया है। आपको उन राजनेताओं को वोट न देने की आदत डालनी चाहिए जो अपने वादे नहीं निभाते।

Vote responsibly for the development of UP & for your own future. The current state govt has not worked for the public in the last 5 yrs. You must make a habit to not vote for those politicians who do not keep their promises: Priyanka Gandhi Vadra at a rally in Maharajganj in UP pic.twitter.com/NFqlnSvCu3

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 26, 2022
26 Feb 20223:41:50 PM
'महिलाओं को मुफ्त यात्रा, किसानों को फ्री बिजली'

कुशीनगर में रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर हमारी डबल इंजन वाली सरकार फिर से सत्ता में आती है तो 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को राज्य निगम की बसों में यात्रा करने की मुफ्त सुविधा दी जाएगी। हम लड़कियों को मुफ्त स्कूटी और किसानों को मुफ्त बिजली देंगे।

26 Feb 20223:25:49 PM
भाजपा अध्यक्ष बोले- भाजपा सरकार आने के बाद खत्म हुई गुंडागर्दी

कुशीनगर में एक रैली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता से पूछा कि क्या योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद खत्म नहीं हुई गुंडागर्दी? क्या माफियाओं को सलाखों के पीछे नहीं डाला गया है? हमने तय किया है कि बहराइच, रामपुर, मेरठ, कानपुर, देवगढ़ में आतंकवाद विरोधी दस्ते कमांडो का गठन किया जाएगा।

26 Feb 20223:08:12 PM
डिंपल यादव की मड़ियाहूं में जनसभा, जया बच्चन भी मौजूद

सपा की नेता डिंपल यादव और राज्यसभा सासंद जया बच्चन ने जौनपुर की मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मड़ियाहूं से सपा प्रत्याशी सुषमा पटेल मैदान में हैं।

जौनपुर की मड़ियाहूं विधानसभा में माननीया श्रीमती डिंपल यादव जी एवं माननीया
श्रीमती जया बच्चन जी ने सपा प्रत्याशी सुषमा पटेल जी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित। pic.twitter.com/18E7RZXZcv

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 26, 2022
26 Feb 20222:51:30 PM
वे अपनी सरकार में नल की टोटी चोरी करते थे- अनुराग ठाकुर
blog images

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गोरखपुर में कहा कि अखिलेश यादव मुफ्त बिजली देने की बात कर रहे हैं लेकिन सपा के कार्यकाल में बिजली नहीं हुआ करती थी, बल्कि लोग बिजली के तारों पर कपड़े टांगते थे। वे नल की टोटी चोरी करते थे, और वे जनता को कैसे रोटी दे सकते हैं। हम अक्सर गोरखपुर में गैंगवार और जापानी बुखार (एन्सेफलाइटिस) के बारे में सुनते थे लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी ने इसे जिले से मुक्त कर दिया।

26 Feb 20222:37:59 PM
'डबल इंजन वाली सरकार की झूठ की पटरियों को उखाड़ेंगे'

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बलरामपुर जिले में एक रैली में कहा कि यहां की जनता का उत्साह दिखा रहा है। जनता ने ठान रखी है कि डबल इंजन की सरकार की झूठ की पटरियों को उखाड़ देंगे। उन्होंने कहा कि 2017 में डबल इंजन सरकार के वादों को याद कीजिए। नोटबंदी और जीएसटी ने जनता को बर्बाद किया।

26 Feb 20222:22:58 PM
भाजपा करेगी 300 सीटें पार

बलिया जिले में एक रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार चरणों के मतदान के बाद, मैं यह विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा के पक्ष में लहर है और उसे पूर्ण बहुमत मिलेगा। एक बार फिर भाजपा 300 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।

26 Feb 20222:08:39 PM
बसपा पर बरसे सीएम योगी

अंबेडकर नगर जिले की एक रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा का हाथी इधर-उधर फिसल रहा है। साइकिल आसानी से पंचर हो सकती है। गरीबों का राशन खाने वालों ने उनके लिए बुलडोजर रखा है। बुलडोजर की शक्ति ऐसी है कि इसका उपयोग निर्माण के लिए और माफियाओं, भ्रष्ट मंत्रियों के अवैध कब्जे को खत्म करने के लिए किया जाता है।

26 Feb 20221:47:27 PM
कई जिलों में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा- सपा अध्यक्ष

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलरामपुर जिले की एक रैली में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले चरण के कई जिलों में भाजपा का खाता नहीं खुलने वाला है। छठवें चरण में भी बलरामपुर के लोग भाजपा का खाता नहीं खुलने देंगे। यूपी में इनवेस्टमेंट मीट हुई बताया गया कि पांच लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए। जनता को बताया गया कि जब ये करार जमीन पर पहुंचेंगे तब मिसाइल से लेकर बम तक यूपी में बनेंगे लेकिन कुछ नहीं हुआ पांच साल में।

यूपी में इनवेस्टमेंट मीट हुई बताया गया कि पांच लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए। जनता को बताया गया कि जब ये करार जमीन पर पहुंचेंगे तब मिसाइल से लेकर बम तक यूपी में बनेंगे। लेकिन कुछ नहीं हुआ पांच साल में ।

मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, बलरामपुर pic.twitter.com/0AxQFNruqJ

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 26, 2022
26 Feb 20221:33:21 PM
'परिवारवादी राम भक्तों के साथ करेंगे कार सेवा'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर नगर जिले की एक रैली में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब हम 2024 के लोकसभा चुनावों में वापस आएंगे, तो इनमें से अधिकांश परिवारवादी अयोध्या में राम भक्तों के साथ कार सेवा करते हुए दिखाई देंगे। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करती है।

26 Feb 20221:21:47 PM
पीएम मोदी का देवरिया दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मतदान के पांचवें चरण के दौरान देवरिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। देवरिया में प्रधानमंत्री अपनी सभा से आसपास के तीन जिलों के भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे। देवरिया से भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया है कि देवराहा बाबा की जन्म भूमि देवरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा रविवार को सोन्दा, निकट सेंट्रल एकेडमी देवरिया में होगी।

यह सौभाग्य की बात है कि ठीक 5 साल बाद आने वाले 27 फरवरी को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का आगमन देवभूमि देवरिया के पावन धरा पर होने जा रहा है।
देवरिया की महान जनता से आग्रह है कि बड़ी संख्या में एकत्र होकर अपनी धरती का मान बढ़ाएँ।🙏 pic.twitter.com/gOGm1DGm6b

— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) February 25, 2022
26 Feb 20221:03:09 PM
सीएम योगी आदित्यनाथ का आज चार जिलों का दौरा
blog images

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को चार जिलों का दौरा करेंगे। सबसे पहले वह अंबेडकर नगर में दो जनसभा करेंगे। सीएम की बलिया जिले में भी दो जनसभा होंगी। बलिया नगर में वह भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह और बैरिया में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला में समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद कुशीनगर के फाजिलनगर में सभा करने के बाद शाम को गोरखपुर की पिपराईच विधानसभा क्षेत्र के जीतपुर बाजार तथा गोरखपुर ग्रामीण के रामलीला मैदान, हासूपुर में जनसभा करेंगे। पिपराइच से महेंद्र पाल सिंह और गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र से बिपिन सिंह मैदान में हैं।

26 Feb 202212:46:55 PM
चुनाव खत्म होते ही सरकार महंगा कर देगी पेट्रोल-डीजल- अखिलेश

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बीजेपी पर डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि जैसे ही चुनाव खत्म होंगे बीजेपी वाले डीजल-पेट्रोल और महंगा कर देंगे। वह बहराइच जिले के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के पैतोरा मोड़ पर सपा उम्मीदवार मुकेश श्रीवास्तव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

26 Feb 202212:28:17 PM
राजा भैया और अखिलेश यादव में जुबानी जंग तेज
blog images

प्रतापगढ़ की कुंडा सीट सुर्खियों में है, क्योंकि यहां राजा भैया बनाम समाजवादी पार्टी दिखाई दे रही है। अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ की सभा में कहा था कि कुंडा में इस बार तो कुंडी लगवा देंगे। इसके बाद से ही राजा भैया अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। शनिवार को उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि फिलहाल तो कोई माई का लाल ऐसा नहीं है जो कुंडा में कुंडी लगा दे।

26 Feb 202212:12:33 PM
आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां करेंगे जनसभाएं
blog images

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा की आज कुशीनगर, संतकबीर नगर और गोरखपुर में सभाएं होंगी। नड्डा पहले कुशीनगर के खड्डा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-निषाद पार्टी के प्रत्याशी विवेकानंद पाण्डेय के समर्थन में सभा करेंगे। इसके बाद कुशीनगर जिले के घनघटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गणेश चौहान के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

जेपी नड्डा की अंतिम सभा गोरखपुर में होगी। यहां के चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में जेपी नड्डा भाजपा के प्रत्याशी सरवन निषाद के समर्थन में सभा करेंगे। चौरीचौरा के ब्रहमपुर ब्लॉक में होने वाली जनसभा में वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

26 Feb 202211:49:13 AM
प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट सुर्खियों में
blog images

कल इस सीट पर मतदान होना है। इस क्षेत्र में पहली बार समाजवादी पार्टी ने रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा है। अखिलेश यादव और राजा भैया में जुबानी जंग तेज हो चुकी है। तीखी बयानबाजी ने कुंडा का सियासी पारा चढ़ा दिया है। कुंडा विधानसभा क्षेत्र में रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का दबदबा रहा है। राजा भैया को पिछले कई चुनावों किसी से बड़ी चुनौती नहीं मिली है। समाजवादी पार्टी भी उनका साथ देती रही है लेकिन इस बार मामला अलग है।

26 Feb 202211:38:28 AM
भाजपा के दिग्गजों की आज जनसभाएं

छठे चरण में तीन मार्च को दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को देवरिया में चुनावी सभा करेंगे। उससे पहले ही शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अधयक्ष जेपी नड्डा की तीन जिलों में जनसभा होगी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चार जिलों में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इनमें तीन जिलों में उनकी दो-दो सभाएं हैं।

26 Feb 202210:23:46 AM
मुख्यमंत्री अपने गुल्लू को बिस्किट लेकर जरूर जाएं- अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम परिवार वाले लोग हैं। परिवार में जाते हैं तो कुछ लेकर जरूर जाते हैं। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को याद दिलाना चाहता हूं कि वे अपने गुल्लू के लिए बिस्किट जरूर लेकर जाएं। जो गुल्लू गोरखपुर में इंतजार कर रहा है, यहां से जाएं तो बिस्किट जरूर लेकर जाएं।

हम परिवार वाले लोग हैं, परिवार में जाते हैं तो कुछ लेकर जरूर जाते हैं। मैं मुख्यमंत्री(योगी) को याद दिलाना चाहता हूं कि वे अपने गुल्लू के लिए बिस्किट जरूर लेकर जाएं। जो गुल्लू गोरखपुर में इंतजार कर रहा है, यहां से जाएं तो बिस्किट जरूर लेकर जाएं: सपा प्रमुख अखिलेश यादव pic.twitter.com/ZwbX59oiIn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2022
26 Feb 202210:12:32 AM
अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर निशाना
blog images

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गोरखपुर में कहा कि पहले 4 चरणों के मतदान में सपा, बसपा और कांग्रेस की सफाई करने का काम हुआ। सपा के प्रत्याशियों की पहली सूची में जेल और बेल वाले ही थे। इससे साफ हुआ था कि यह वही सपा है, वही हवा है और जनता ने भी मन बनाया है कि करना इनको दफा है।

26 Feb 20229:59:26 AM
पार्टियों ने झोंकी पूरी ताकत
blog images

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा के दिग्गज नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। 27 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसमें 2.25 करोड़ मतदाता 692 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

26 Feb 20229:39:56 AM
इन जिलों में होगा मतदान

पांचवें चरण में पांच मंडलों (अयोध्या, लखनऊ, चित्रकूट धाम, प्रयागराज व देवीपाटन) के 12 जिलों अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा में मतदान होना है। इन 61 सीटों में वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा 47, सपा पांच, बसपा तीन, अपना दल तीन, कांग्रेस एक व निर्दलीय दो सीटों पर जीते थे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us