विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी विधानसभा के लिए सपा के दो विधायक रालोद प्रत्याशी

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Tue, 31 Jan 2017 11:12 PM (IST)

रालोद ने 33 प्रत्याशियों की सूची में दो सपा विधायकों को टिकट दिया है। शारदा प्रताप को सरोजनीनगर और मोहनलालगंज से चन्द्रा रावत को उम्मीदवार है।

यूपी विधानसभा के लिए सपा के दो विधायक रालोद प्रत्याशी
यूपी विधानसभा के लिए सपा के दो विधायक रालोद प्रत्याशी

लखनऊ (जेएनएन)। रालोद ने 33 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद की ओर से जारी की गई इस सूची में दो सपा विधायकों के भी नाम हैं। सपा का टिकट पाने से वंचित रह गए अखिलेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला को रालोद ने लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से प्रत्याशी बनाया है। शारदा प्रताप इसी सीट से विधायक हैं। वहीं रालोद ने लखनऊ की मोहनलालगंज (अजा) सीट से वहां की मौजूदा सपा विधायक चन्द्रा रावत को उम्मीदवार बनाया है। चंद्रा को भी सपा ने टिकट नहीं दिया था।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: अखिलेश यादव ने नेताजी को बंधक बनाया

सीट - प्रत्याशी

सरोजनीनगर - शारदा प्रताप शुकला

मोहनलालगंज - चन्द्रा रावत

मानिकपुर - दिनेश मिश्रा

भोगांव - सुभाष चंद्र शर्मा उर्फ भोले

सवायजपुर - मोहम्मद आले रजा नकवी

पुरवा - छविनाथ लोधी

बछरावां - हीरालाल भारती

तिलोई - तबराक अहमद गुज्जर

गौरीगंज -रविंद्र प्रताप द्विवेदी

भोजपुर - विश्राम सिंह

माधौगढ़ - प्रहलाद सिंह खगार

हमीरपुर - हरिहर सिंह परिहार

महोबा -उत्तम सिंह खगार

चरखारी - दिलीप सिंह यादव

बांदा - रवींद्र नाथ गुप्ता

खागा - राजेव राय

विश्वनाथगंज - राकेश यादव

मंझनपुर - राजदेव

फाफामऊ - राम सजीवन पटेल

हंडिया - विजय यादव

मेजा - हंसराज यादव

करछना - राजेश्वर प्रसाद शुक्ला

इलाहाबाद पश्चिम - सुनील चौधरी

कोरांव - कुमारी मायावती

बाराबंकी सदर - ब्रजेश सोनी

बीकापुर - आलोक द्विवेदी

मोहम्मदाबाद - धर्मेंद्र यादव

जमानिया - नौशाद खां

मझवां - विकासधर तिवारी

गौरा - विजय वर्मा

बदलापुर - कुंवर मागेंद्र सिंह

बारा - सुलोचना आदिवासी

किदवई नगर - राकेश दीस

यह भी पढ़ें: मुलायम की सुरक्षा को खतरा, लोकदल ने पीएम से लगाई गुहार