यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी चुनाव 2017: तीसरे चरण की 69 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा
तीसरे चरण में लखनऊ, कानपुर, इटावा, मैनपुरी, बाराबंकी समेत 12 जिलों की 69 सीटों के लिए 826 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां प्रचार थम गया है और मतदान 19 फरवरी को होना है।

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की सत्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए होने वाले तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में आज शाम पांच बजे प्रचार थम गया। तीसरे चरण में लखनऊ, कानपुर, इटावा, मैनपुरी, बाराबंकी समेत 12 जिलों की 69 सीटों के लिए 826 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां मतदान 19 फरवरी को होना है।
तीसरे चरण की जिन सीटों पर चुनाव होना है, उसमें वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। बसपा दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर रही है। तीसरे चरण में अखिलेश सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप, राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई, सपा के दिग्गज नेता शिवपाल यादव, मंत्री अभिषेक मिश्र, विजय बहादुर पाल, नितिन अग्रवाल, नरेंद्र वर्मा, राजीव कुमार सिंह के भाग्य का भी फैसला होना है।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव-2017 : राहुल बोले, मोदी ने अमीरों का कर्ज माफ कर दिया लेकिन गरीबों का नहीं
तीसरे चरण का चुनाव एक नजर में
चुनाव तारीख – 19 फरवरी
जिलों की संख्या – 12
जिलों के नाम – फर्रूखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर
कुल सीटें- 69
कुल प्रत्याशी – 826
मतदाता – 2 करोड़ 41 लाख
बूथ की संख्या – 25 हजार 603
यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनावः देवरानी ने छुए पांव तो जेठानी बोलीं ‘विजयी भव’
2012 में इन सीटों पर स्थिति
पिछले यूपी विधानसभा चुनाव में इन 12 जिलों की 69 सीटों पर सपा सबसे आगे थी
सपा ने 2012 में 69 सीटों में से 55 सीटें जीती थी
बसपा छह और बीजेपी को पांच सीटें मिली थी
कांग्रेस के खाते में दो सीटें और एक सीट पर निर्दलीय जीता था।
यह भी पढ़ें- पूर्वाचल में सपा को झटका, मंत्री विजय मिश्र का सपा से इस्तीफा
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस-सपा गठबंधन रहने का दावा
यह भी पढ़ें- UP Election 2017 : कुनबे की कलह और जातीय जंजीरों की जकड़ चुनावी मुद्दा
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: अखिलेश बोले मोदी कर रहे पिता-पुत्र में दरार डालने की कोशिश
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: भाजपा के चुनाव प्रचार में उतरी केंद्रीय मंत्रियों की फौज

