यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Election 2017: समाजवादी पार्टी ने जारी की तीसरी सूची, 12 प्रत्याशियों को टिकट
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कल जारी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। सपा ने भारतीय जनता पार्टी के एक बागी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरने वाली सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने कल अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। इसकी पहली सूची में 191 तथा दूसरी सूची में 19 प्रत्याशी थे। अब तीसरी सूची में 12 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है।
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कल जारी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के एक बागी को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से बागी उम्मीदवार राम भुआल निषाद को पार्टी ने गोरखपुर के चिल्लूपार से टिकट दिया है। वह परसों ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी ने सीतापुर के सेवता से विधायक रहे महेंद्र सिंह उर्फ झीन बाबू का टिकट काट दिया है। पार्टी ने यहां से शिवकुमार गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है।
इसके अलावा लखनऊ के बक्शी का तालाब से गोमती यादव, इलाहाबाद के फूलपुर से मंसूर अहमद, झांसी के बबीना से यशपाल यादव, इलाहाबाद के प्रतापुर से विजमा यादव, गाजीपुर के जखनिया से गरीब दास, कानपुर देहात के अकबरपुर रनीया से नीरज गौर, आलापुर से भीमप्रसाद, गोरखपुर के चिल्लूपार से राम भूआल, खड्डा से ब्रजेन्द्र पाल, बलरामपुर के उतरौला से आरिफ हाशमी तथा बस्ती सदर से महेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है।

