विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Election 2017: अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा अब यूपी के चुनाव में लड़ाई से बाहर

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Fri, 03 Feb 2017 09:38 AM (IST)

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब तो लगता है कि लोग भाजपा के खिलाफ हैं। भाजपा यूपी चुनाव की लड़ाई से बाहर हो चुकी है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

Election 2017: अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा अब यूपी के चुनाव में लड़ाई से बाहर
Election 2017: अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा अब यूपी के चुनाव में लड़ाई से बाहर

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद बेहद सक्रिय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छह चुनावी सभा कर रहे हैं। करेंगे। अखिलेश यादव लंबे समय तक दंगे के कारण प्रभावित रहे मुजफ्फरनगर के खतौली की जनसभा में भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलने के साथ ही प्रदेश में समाजवादी वादी पार्टी तथा कांग्रेस की सरकार बनने पर भरोसा जताया।

विधानसभा चुनाव के प्रचार में आज मुजफ्फरनगर के खतौली में अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तो मैं प्रदेश में बहुत कम ही जगह पर गया हूं, लेकिन जहां-जहां पर गया हूं, उससे तो लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार फिर से आने वाली है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तो उत्तर प्रदेश के चुनाव में लड़ाई से ही बाहर हो गई है।

यह भी पढ़ेंः यूपी चुनाव 2017: उत्तर प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारक आज से दिखाएंगे दम

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हमने पांच वर्ष में उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है। अब उसी विकास को और तेजी से आगे बढ़ाने का समय है। उन्होंने कहा कि अब तो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस भी साथ आ गयी है। कांग्रेस के साथ मिलकर हम बहुमत की सरकार बनायेंगे।

यह भी पढ़ेंः भारतीय किसान यूनियन चुप और खाप खामोश

अखिलेश यादव ने भाजपा के अच्छे दिन पर ऊंगली उठाई। उन्होंने कहा कि, हमने सारे दिन देख लिए लेकिन अभी तक अच्छे दिन नहीं दिखे हैं। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया है। कालाधन अब तक नहीं आया है। भाजपा के अच्छे दिन के वादे खोखले निकले हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा वाले सबसे ज्यादा चालू हैं। केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर के आम जनता को लाइन में खड़ा कर दिया। इस दौरान नोटबंदी से जितने लोगों की मौत हुई उन्हें समाजवादी पार्टी की सरकार ने पर्याप्त मुआवजा दिया। अब तो लगता है कि लोग भाजपा के खिलाफ हैं। भाजपा यूपी चुनाव की लड़ाई से बाहर हो चुकी है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ेंः तीसरे व चौथे चरण में वरुण गांधी भी स्टार प्रचारक

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामली के साथ बागपत में भी चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद आगरा मंडल का रुख करेंगे। अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर के खतौली, शामली के कैराना तथा बागपत के बड़ौत में आज जनसभा करेंगे। इसके बाद फीरोजाबाद के शिकोहाबाद, जसराना, सिरसागंज में भी वह अपनी सरकार की वरीयता तथा काम को गिनाएंगे।

चुनाव से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें