विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election : लखनऊ में कल साझा रोड शो करेंगे अखिलेश यादव व राहुल गांधी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Sat, 28 Jan 2017 04:59 PM (IST)

लखनऊ में कल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ में एक रोड शो भी करेंगे। इससे पहले दोनों नेता एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

UP Election : लखनऊ में कल साझा रोड शो करेंगे अखिलेश यादव व राहुल गांधी
UP Election : लखनऊ में कल साझा रोड शो करेंगे अखिलेश यादव व राहुल गांधी

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गठबंधन करने के बाद समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस बेहद सक्रिय हैं। लखनऊ में इसी के तहत कल समाजवादी पार्टी सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ में एक रोड शो भी करेंगे। इससे पहले दोनों नेता एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, जिसमें एक हिंदी फिल्म के गीत की तर्ज पर तैयार स्लोगन-'यूपी को ये दोस्ती पसंद' लांंच होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूं तो चुनाव प्रचार अभियान का आगाज कर चुके हैैं, मगर 29 जनवरी को चुनावी गठबंधन के साथी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखनऊ में रोड शो करेंगे। 'अखिलेश का काम बोलता है' गीत को प्रचार का मुख्य गीत बनाया जाएगा। इससे पहले यह दोनों नेता गोमतीनगर के एक होटल में संयुक्त पत्रकार वार्ता में गठबंधन की नीतियों, साझा कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: बुलंदशहर में सपा प्रत्याशी सुजात आलम ने खुद को मारे जूते

समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस में वैचारिक समानता यह है कि दोनों धर्मनिरपेक्ष राजनीति के पक्षधर हैं। इसी पर दोनों दलों ने विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन किया है। सपा को 298 व कां्रग्रेस को 105 सीटों पर चुनाव लडऩा है, जिसकी घोषणा दोनों दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से की थी। अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल दोपहर बाद लखनऊ में संयुक्त पत्रकार वार्ता करेंगे।

यह भी पढ़ें: Election 2017: समाजवादी पार्टी ने जारी की तीसरी सूची, 12 प्रत्याशियों को टिकट

माना जा रहा है कि इसमें यह बताया जाएगा कि सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिए दोनों दलों ने गठबंधन किया है। गठबंधन की यह सरकार सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर चलेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संयुक्त दल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

इसके बाद अखिलेश-राहुल संयुक्त रूप से लखनऊ में रोड शो करेंगे। इसके लिए गोमतीनगर से हजरतगंज, चौक होते हुए अमौसी एयरपोर्ट तक का मार्ग चिह्नित किया गया है। जिला प्रशासन से इसकी इजाजत ली जा रही है। अखिलेश यादव को एनएसजी और राहुल गांधी को एसपीजी की सुरक्षा मिली है, ऐसे में रोड शो के मार्ग में बदलाव संभव है। रोड शो के दौरान दोनों दलों की ओर से संयुक्त प्रचार गीत जारी होगा। इसमें अखिलेश का काम बोलता है प्रमुख होगा। यूपी के लड़के बनाम बाहरी मोदी और यूपी को ये दोस्ती पसंद है, जैसे स्लोगन भी लांच हो सकते हैैं, जिसका इस्तेमाल चुनाव प्रचार के दौरान होगा।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017: कांग्रेस के 41 प्रत्याशियों की सूची जारी

मुख्यमंत्री ने बुलाया कार्यकर्ताओं को

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल लखनऊ जिला व महानगर इकाई की बैठक में भी गठबंधन दल के रोड शो का संकेत देते हुए कहा था कि 29 को सभी कार्यकर्ताओं को मौजूद रहना होगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी रहेंगे। इस दौरान मिशन-2017 की कामयाबी जुट जाना है।

30 को एटा, 31 को आगरा जाएंगे अखिलेश

अखिलेश यादव 30 जनवरी को एटा जाएंगे, जहां उन्हे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करना है। 31 को उन्हें आगरा जाना है। पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राहुल व अखिलेश की आधा दर्जन से अधिक संयुक्त रैलियां भी होंगी।

यह भी पढ़ें: UP Election 2017 :आगरा में 95 वर्ष की बुजुर्ग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन

'यूपी को ये साथ पसंद है'नारे से जनता को लुभाएंगे राहुल-अखिलेश

सलमान खान और अनुष्का शर्मा पर फिल्माए गीत 'बेबी को बेस पसंद' है कि तर्ज पर समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए एक नया स्लोगन 'यूपी को ये साथ पसंद है' तैयार किया है। कांग्रेस के चुनाव प्रचार रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इस स्लोगन को तैयार कराया है।

14 रैलियों को संबोधित करेंगे राहुल और अखिलेश

अखिलेश यादव तथा राहुल गांधी एक साथ 14 रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल और अखिलेश अब हर चरण में दो-दो जनसभाएं करेंगे। इस बार प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। कांग्रेस व सपा उत्तर प्रदेश का चुनाव मिलकर लड़ रही हैं। इस गठबंधन के तहत सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।