यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मेेक्सिको के शरणार्थी ट्रंप को कुछ ऐसे चखाएंगे उन्हें 'रेपिस्ट' कहने का मजा
मैक्सिको के लोगों को 'रेपिस्ट' बताने वाले ट्रंप को अब वहां के लोग सबक सिखाने वाले हैं। इसकी उन्होंने तैयारी भी कर ली है। आज होने वाली आखिरी डिबेट से पहले ही इसे वह अंजाम भी देंगे।

वाशिंगटन (रॉयटर)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए खड़े रिपब्लिकन उम्मीद्वार डोनाल्ड ट्रंप से खफा मेेक्सिको की शरणार्थी यूनियनों ने ट्रंप को सबक सिखाने की योजना बनाई है। इसके तहत लॉस वेगास में हिलेरी और ट्रंप के बीच होने वाली तीसरी और अंतिम डिबेट से पहले वहां स्थित ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेको ट्रक की एक दीवार खड़ी करेगा। टेको ट्रक यहां पर फूड वैैन के तौर पर काफी प्रचलित है। दोनों नेताओं के बीच यह डिबेट आज ही होनी है।
मेेक्सिको ने यह फैसला ट्रंप के उस विवादित बयान के खिलाफ कहा है जिसमें उन्होंने मेेक्सिकों के लोगों को 'रेपिस्ट' बताया था। ट्रंप ने अपने इस विवादित में यह भी कहा था कि मेेक्सिको के लोग अपने यहां पर शरणार्थियों को मकान किराए पर देते हैं और अमेरिका के लिए समस्या खड़ी करतेे हैं। इसके अलावा ट्रंप ने कहा था कि वह यदि राष्ट्रपति बनने में कामयाब रहे तो वह अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर 'ग्रेट वाल' का निर्माण करवाएंगे। वह यहींं पर नहीं रुके और कहा कि उन्हें इसका खामियाजा भुगतना ही होगा।
हिलेरी और ट्रंप के बीच आखिरी डिबेट आज, बढ़त बनाने का भी लास्ट चांस
गौरतलब है कि ट्रंप हमेशा से ही अमेरिका में आने वाले शरणार्थियों के खिलाफ रहे हैंं। खासतौर पर सीरिया समेत अन्य मुस्लिम देशों से आने वाले शरणार्थियों के खिलाफ वह खुलकर बयान भी दे चुके हैं। उन्होंने इस तरह के शरणाथियों को अमेरिका में पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की भी बात कही है। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका में होने वाले अपराधों के लिए इन शरणार्थियों और मेक्सिको के लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। यही वजह है कि वहां के लोग उनके काफी खिलाफ हैं।

