विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका के भारतीयों में हिलेरी क्लिंटन हिट, डोनाल्ड ट्रंप फ्लॉप

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Wed, 19 Oct 2016 12:29 PM (IST)

ज्यादातर भारतीय अमेरिकी अप्रवास, धार्मिक स्वतंत्रता और आउटसोर्सिंग के मुद्दों पर हिलेरी को राष्ट्रपति के रूप में पसंद करते हैं।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, प्रेट्र। ग्यारह साल पुराना वीडियो सामने आने के बाद रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन लगातार घट रहा है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अब ट्रंप के बजाय डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का समर्थन करने की बात कही है। भारतवंशियों ने महिलाओं के प्रति ट्रंप के बयान को हिंसक करार दिया है। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक परंपरागत तौर पर डेमोक्रेट समर्थक रहे हैं।

हाल ही में हुए एक सर्वे में सामने आया है कि ज्यादातर भारतीय अमेरिकी अप्रवास, धार्मिक स्वतंत्रता और आउटसोर्सिंग के मुद्दों पर हिलेरी को राष्ट्रपति के रूप में पसंद करते हैं। हालांकि न्यूयॉर्क स्थित अरबपति भारत के लिए विशेष विदेश नीति की बात पर हिलेरी से ज्यादा ट्रंप को पसंद करते हैं।

सर्वे में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक अप्रवास के मुद्दे पर क्लिंटन को 59 तो ट्रंप को 29 फीसद मत, धार्मिक स्वतंत्रता पर क्लिंटन को 67 और ट्रंप को 27 प्रतिशत, आउटसोर्सिंग पर क्लिंटन को 52 और ट्रंप को 22 प्रतिशत और भारतीय अमेरिकियों के भरोसे की बात करें क्लिंटन को 40 और ट्रंप को 17 फीसद मत मिले हैं।

वहीं, आतंकवाद से लड़ाई के मुद्दे पर ट्रंप 48 फीसद और क्लिंटन को 43 फीसद लोगों ने पसंद किया है। भारत से विशिष्ट रणनीतिक गठबंधन पर ट्रंप को 47 और क्लिंटन को 40 फीसद भारतीय अमेरिकियों ने पसंद किया है।

US में राष्ट्रपति प्रत्याशी ट्रंप ने पाक को धोया, भारत में खुला चुनावी वार रूम

हिलेरी क्लिंटन को बचाने के लिए एफबीआइ पर था दबाव