विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति चुनाव: बाजी पलटने के लिए ट्रंप के पास आखिरी मौका

By Manish NegiEdited By:
Updated: Wed, 19 Oct 2016 07:02 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच 90 मिनट की आखिरी बहस होनी है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, (रायटर/प्रेट्र)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप और उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी की आखिरी आमने-सामने की टक्कर यूनिवर्सिटी ऑफ लास वेगास में होगी। 90 मिनट की यह बहस भारतीय समयानुसार गुरुवार की सुबह होनी है। आठ नवंबर के चुनाव से पहले इसे ट्रंप के लिए बाजी पलटने का आखिरी मौका माना जा रहा है।

पूर्व के दो बहस में मात खा चुके ट्रंप का अभियान इस समय महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी को लेकर हिचकोले खा रहा है। हिलेरी ने सर्वेक्षणों में उनके खिलाफ निर्णायक बढ़त हासिल कर रखी है। न्यूजर्सी के एडिसन में ट्रंप की सफल रैली के बावजूद ज्यादातर भारतवंशी भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के ही समर्थन में हैं। 70 नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने भी हिलेरी के अभियान को समर्थन का एलान किया है।

जानकारों के अनुसार आखिरी सीधी बहस में विकिलीक्स के खुलासों को लेकर हिलेरी को असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही उन्हें ट्रंप के अब तक के सबसे तीखे निजी हमले से भी जूझना पड़ेगा। बहस से ठीक पहले मैनहट्टन में हिलेरी की नग्न आदमकद प्रतिमा भी देखी गई। पूर्व में ट्रंप की भी इस तरह की प्रतिमाएं अमेरिका के कई शहरों में देखने को मिल चुकी है। दूसरी ओर, ट्रंप की अभद्र टिप्पणियों को लेकर महिलाओं ने शिकागो, फिलाडेल्फिया और न्यूयॉर्क में प्रदर्शन किया।

मेेक्सिको के शरणार्थी ट्रंप को कुछ ऐसे चखाएंगे उन्हें 'रेपिस्ट' कहने का मजा

13 राज्यों में महिलाएं निर्णायक

सीबीएस न्यूज के अनुसार महिलाओं के बीच ट्रंप की लोकप्रियता निम्नतम स्तर पर है। जिन 13 राज्यों में महिलाएं निर्णायक स्थिति में हैं वहां आधी आबादी के बीच ट्रंप पर हिलेरी को औसतन 15 फीसद की बढ़त प्राप्त है। एक महीने पहले यह आंकड़ा महज पांच फीसद था। फॉक्स न्यूज के ताजा सर्वे में राष्ट्रीय स्तर पर हिलेरी को सात फीसद मतों से आगे बताया गया है। हालांकि टेक्सास में अभी भी ट्रंप आगे हैं। इस प्रांत में हिलेरी पर उन्हें वाशिंगटन पोस्ट ने दो, यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन ने तीन और यूएसए/टेंगा पोल ने चार फीसद की बढ़त दी है। दो हफ्ते यहां ट्रंप को दोहरे अंक में बढ़त हासिल थी। गौरतलब है कि टेक्सास में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार को आखिरी बार जीत 1976 में मिली थी।

भारतवंशी किसके साथ

मुद्दा हिलेरी ट्रंप

आव्रजन 59 29

आउटसोर्सिग 52 22

धार्मिक स्वतंत्रता 40 17

आतंकवाद 43 48

भारत केंद्रित विदेश नीति 40 47

नोट : सभी आंकड़े फीसद में हैं

स्रोत : फाउंडेशन ऑफ इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज

अमेरिका के भारतीयों में हिलेरी क्लिंटन हिट, डोनाल्ड ट्रंप फ्लॉप