Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कमल हासन पर आदर्श चुनाव संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज, जानें क्‍या है मामला

    By Arun Kumar SinghEdited By:
    Updated: Sun, 04 Apr 2021 08:31 PM (GMT+05:30)

    अभिनय से राजनीति में आए कमल हासन के खिलाफ तमिलनाडु के कोयंबटूर में आदर्श चुनाव संहिता उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। कोयंबटूर दक्षिण विधानसभा ...और पढ़ें

    अभिनय से राजनीति में आए कमल हासन
    अभिनय से राजनीति में आए कमल हासन

     चेन्नई, आइएएनएस। अभिनय से राजनीति में आए कमल हासन के खिलाफ तमिलनाडु के कोयंबटूर में आदर्श चुनाव संहिता उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। कोयंबटूर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमा रहे अभिनेता मक्कल निधि मैयम पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। इस क्षेत्र में कमल हासन चौतरफा संघर्ष में घिरे हैं। इस क्षेत्र से भाजपा महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन, कांग्रेस के मायुरा जयकुमार और अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम (एएमएमके) के चैलेंजर आर. दोरइसामी भी मैदान में हैं।

    कोयंबटूर दक्षिण से एक निर्दलीय प्रत्याशी पलानीकुमार ने उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी है। पलानीकुमार ने आरोप लगाया है कि भगवान राम और देवी जैसे परिधान में अभिनेताओं ने रामपुरम में रामार मंदिर के सामने प्रस्तुति की। यह चुनाव संहिता का उल्लंघन है। पुलिस ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 (3) और 125 के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राधा रवि के खिलाफ भी एक मामला दर्ज किया गया है। भाजपा नेता ने 28 मार्च को कमल हासन के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था। रेस कोर्स पुलिस ने कोयंबटूर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अधिकारी टी. सिवसुब्रमणियन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।