Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Election 2023: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे का दबदबा, दो दर्जन समर्थकों को मिला टिकट; देखें पूरी लिस्ट

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 06:20 PM (IST)

    Rajasthan Election 2023 भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची शनिवार को जारी की। इस लिस्ट में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और नेता प्रतिप ...और पढ़ें

    Rajasthan Election 2023: भाजपा की दूसरी लिस्ट में आठ विधायकों के कटे टिकट, 15 सीटों पर बदले गए चेहरे
    Rajasthan Election 2023: भाजपा की दूसरी लिस्ट में आठ विधायकों के कटे टिकट, 15 सीटों पर बदले गए चेहरे

    HighLights

    1. भाजपा ने जारी की 83 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट
    2. लिस्ट में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का भी नाम शामिल
    3. राजस्थान में भाजपा नेतृत्व ने सर्वे को दी प्राथमिकता

    नरेन्द्र शर्मा, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले भाजपा ने 41 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इस तरह से कुल 200 में से 124 सीटों पर भाजपा अब तक प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

    झालारापाटन से चुनाव लड़ेंगी वसुंधरा राजे

    शनिवार को जारी हुई सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनकी परंपरागत सीट झालारापाटन से टिकट दिया गया है। प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ इस बार चुरू सीट छोड़कर तारानगर से चुनाव लड़ेंगे। वे काफी समय से सीट बदलने की कोशिश में जुटे थे।

    15 सीटों पर भाजपा ने बदले चेहरे

    पार्टी ने आठ वर्तमान विधायकों के टिकट काटने के साथ ही 15 सीटों पर चेहरे बदले हैं। इन 15 सीटों पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेताओं को टिकट नहीं दिया गया है। तीन दिन पहले भाजपा में शामिल होने वाले उदयपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा सीट से विधानसभा अध्यक्ष सी.पी.जोशी के सामने मैदान में उतारा गया है।

    वसंधुरा खेमे के दो दर्जन नेताओं को मिला टिकट

    शनिवार को जारी हुई सूची में वसुंधरा खेमे के दो दर्जन नेताओं को टिकट मिला है। वहीं, राठौड़ अपने खेमे के चार नेताओं को टिकट दिलवाने में सफल हो गए। पूर्व उप राष्ट्रपति स्व.भैरोंसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है। वे वर्तमान में विधाधर नगर से विधायक हैं, लेकिन इस बार इस सीट से सांसद दीया कुमारी को टिकट दिया गया है। 

    खबरें और भी

    अब तक घोषित कुल 124 प्रत्याशियों के नाम से साफ है कि भाजपा नेतृत्व ने नेताओं की सिफारिश के स्थान पर सर्वे में सामने आए नेताओं को टिकट दिया है।

    इन विधायकों के टिकट काटे

    सांगानेर सीट से विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल को प्रत्याशी बनाया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लाहोटी को टिकट देने पर आपत्ति जता रहा था। सुरसागर से 80 साल की विधायक सूर्यकांता व्यास का टिकट काटकर जेठानंद व्यास को प्रत्याशी बनाया गया है। राजवी को टिकट देने के लिए चित्तौड़गढ़ के विधायक चंद्रभान का टिकट काटा गया है।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: सरदारपुरा से गहलोत और टोंक से पायलट लड़ेंगे चुनाव, CM से बगावत करने वालों को भी मिला टिकट

    सूरजगढ़ से विधायक सुभाष पूनिया, नागौर से मोहन राम चौधरी, बड़ी सादड़ी से ललित कुमार, मकराना रूपाराम व घटोल से हरेंद्र नीनामा का टिकट काटकर नये प्रत्याशियों पर दांव खेला गया है। दूसरी सूची में 56 वर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया है। इस सूची में 27 उन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं, जहां भाजपा 2018 में हार गई थी।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान CM के बयान पर भाजपा का तंज, कहा- गहलोत साहब जनता आपसे छुड़वा देगी पद

    इन वसुंधरा समर्थकों को मिला टिकट

    दूसरी सूची में वसुंधरा समर्थक दो दर्जन नेताओं को टिकट मिला है। इनमें अजमेर पूर्व से वासुदेव देवनानी, ब्यावर से शंकर सिंह रावत, पीलीबंगा से धर्मेंद्र मोची, थानागाजी से हेमसिंह, पुष्कर से सुरेश रावत, जायल से मंजू, सोजत से शोभा चौहान, पोकरण से महंत प्रतापपुरी, सिरोही से ओटाराम, मालवीय नगर से कालीचरण सराफ, छबड़ा से प्रताप सिंह सिंघवी, संगरिया से गुरदीप सिंह, निंबाहेड़ा से श्रीचंद कृपलानी, नौहर से अभिषेक मटोरिया, सूरजगढ़ से संतोष अहलावत, डग से कालूलाल मेघवाल, खानपुर से नरेंद्र नागर, मनोहरथाना से गोविंद रानीपुरिया, नीमकाथाना से प्रेम सिंह बाजौर, राजसमंद से दीप्ति माहेश्वरी, प्रतापगढ़ से हेमंत मीणा एवं बगरू से कैलाश चंद वर्मा शामिल हैं। हालांकि, वसुंधरा के विश्वस्त राजपाल सिंह शेखावत का टिकट पिछली सूची में काटा जा चुका है।