Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुडुचेरी में 30 मार्च को पीएम मोदी करेंगे चुनावी रैली, यहां एक चरण में होने हैं विधानसभा के चुनाव

    By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
    Updated: Sat, 20 Mar 2021 05:28 PM (GMT+05:30)

    पुडुचेरी में एक ही चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा। चुनावी दौर में पीएम की यह दूसरी रैली होगी। इससे पहले पीएम ने 25 फरवरी को यहां रैली की थी। उस समय उ ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो ।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो ।

    पुडुचेरी, प्रेट्र। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को पुडुचेरी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा का पुडुचेरी इकाई के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री की रैली पुडुचेरी-मुदालियरपेट मार्ग पर स्थित एएफटी मिल के मैदान में होगी।

    पुडुचेरी में एक ही चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा। चुनावी दौर में पीएम की यह दूसरी रैली होगी। इससे पहले पीएम ने 25 फरवरी को यहां रैली की थी। उस समय उन्होंने कई केंद्रीय योजनाओं के कार्यो का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया था।

    राज्य में एनडीए के सबसे बड़े घटक एआइएनआरसी ने 30 में से 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारें हैं जबकि भाजपा 9 और अन्नाद्रमुक पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आल इंडिया एन.रंगास्वामी कांग्रेस (एआइएनआरसी) पार्टी के अध्यक्ष एन.रंगास्वामी, पीडब्ल्यूडी मंत्री एम नवाशिवायम् और भाजपा की स्थानीय इकाई के वी. स्वामीनाथन चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एआइएनआरसी ने दो महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा व अन्नाद्रमुक से कोई महिला प्रत्याशी मैदान में नहीं है।