Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • lok-sabha
LIVE BLOG

Rajasthan Lok sabha Election Result 2024 LIVE: राजस्थान में 14 सीटों पर भाजपा और आठ पर कांग्रेस; जालौर से वैभव गहलोत हारे

LIVE Rajasthan Lok sabha Election Result 2024 News Updates: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर पूरे देश की निगाहें हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग ने कुल 56 मतगणना पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। सभी राउंड की मतगणना की सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से निगरानी की जा रही है।

By Ajay Kumar Tue, 04 Jun 2024 05:56 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

चुनाव डेस्क, जयपुर। सुबह आठ बजे से राजस्थान के 29 मतगणना केंद्रों पर गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर जीत का सेहरा किसके सिर पर सजेगा, यह आज साफ हो जाएगा। दोपहर 12 बजे तक सबसे पहले टोंक-सवाईमाधोपुर सीट का चुनाव परिणाम आने की संभावना है। यहां अधिकतम 20 राउंड में मतगणना पूरी होगी। राजस्थान लोकसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी पल-पल की अपडेट आप यहां देख सकते हैं...

4 Jun 20245:56:43 PM
Lok Sabha Election 2024 Result: आठ सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस जीती

राजस्थान में भाजपा आठ सीटों पर चुनाव जीत चुकी है। वहीं छह सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस सात सीटों पर आगे है और एक सीट पर करौली धौलपुर पर जीत दर्ज कर चुकी है। सीकर सीट पर सीपीआई (एम) के अमराराम ने प्रचंड जीत दर्ज की है।

4 Jun 20245:06:23 PM
Rajasthan Election 2024 Result LIVE: भीलवाड़ा से दामोदर अग्रवाल जीते

भीलवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने 354606 मतों से चुनाव जीत लिया है।

4 Jun 20244:47:11 PM
Rajasthan Lok sabha election results live: इन सीटों पर जीती भाजपा

राजस्थान की चार सीटों पर भाजपा ने जीत दर्जकर ली है। जयपुर सीट पर मंजू शर्मा, अजमेर में भागीरथ चौधरी, जालौर लोकसभा सीट पर लुंबाराम और राजसमंद सीट पर महिमा कुमारी मेवाड़ ने जीत दर्ज की है।

4 Jun 20243:34:23 PM
Lok Sabha Election 2024 Result: नागौर से हनुमान बेनीवाल आगे

नागौर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल 41215 मतों से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा दूसरे स्थान पर हैं।

4 Jun 20243:19:55 PM
Rajasthan Lok sabha chunav result: राजेंद्र सिंह 5896 मतों से आगे

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर राव राजेंद्र सिंह महज 5896 मतों से आगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा दूसरे स्थान पर हैं।

4 Jun 20242:53:47 PM
Rajasthan Lok sabha chunav result: गंगानगर में कांग्रेस प्रत्याशी आगे

गंगानगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा 86785 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर प्रियंका बालन मेघवाल हैं।

4 Jun 20241:57:19 PM
Rajasthan Lok sabha chunav result: जयपुर से मंजू शर्मा ने चुनाव जीता

जयपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने 331767 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास को करारी शिकस्त दी है।

4 Jun 20241:33:30 PM
Rajasthan Lok sabha chunav result: किस सीट पर कौन आगे?
blog images

करौली धौलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भजललाल जाटव 97701 मतों से आगे हैं। दौसा से मुरारी लाल मीणा 208349 मतों से आगे चल रहे हैं। बाड़मेर में उम्मेदाराम ने 30434 मतों से बढ़त बना रखी है।

4 Jun 20241:26:00 PM
Rajasthan Lok sabha chunav result: भरतपुर में कांग्रेस को बढ़त

भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने 52221 मतों से बढ़त बना ली है। दूसरे स्थान पर भाजपा के रामस्वरूप कोली हैं।

4 Jun 20241:12:52 PM
Rajasthan Lok sabha chunav result: बाड़मेर में उम्मेदाराम आगे

बाड़मेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम 32636 मतों से आगे हैं। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी हैं।

4 Jun 20241:06:49 PM
Lok Sabha Election 2024 Result: नहीं चला गहलोत का जादू

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भाजपा प्रत्‍याशी लुंबाराम से 1.67 लाख वोट से पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 202412:53:23 PM
Lok Sabha Election 2024 Result: दुष्यंत सिंह 247628 मतों से आगे

बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह 247628 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस की उर्मिला जैन हैं।

4 Jun 202412:20:24 PM
Rajasthan Lok sabha chunav result: इन सीटों पर कांग्रेस आगे।
blog images

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने आठ लोकसभा सीटों पर बढ़त बना रखी है।

4 Jun 202412:00:49 PM
Rajasthan Lok sabha chunav result: कहां-कौन आगे
  • अलवर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 54765 मतों से आगे हैं।
  • बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल 33941 मतों से आगे हैं।
  • जयपुर से मंजू शर्मा ने 262966 मतों से बढ़त बना रखी है।
  • जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह 6058 मतों से आगे हैं।
4 Jun 202411:41:17 AM
Rajasthan Lok sabha chunav result: मुरारी लाल मीणा 122070 मतों से आगे

दौसा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा 122070 मतों से आगे हैं। भाजपा के कन्हैया लाल मीणा दूसरे स्थान पर हैं।

4 Jun 202411:17:38 AM
Rajasthan elections result 2024: जयपुर सीट से भाजपा प्रत्यासी मंजू शर्मा आगे

जयपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा 199373 मतों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास हैं।

4 Jun 202411:08:21 AM
Rajasthan Lok sabha chunav result: अर्जुन राम मेघवाल आगे

बीकानेर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल 19564 मतों से आगे हैं।

4 Jun 202410:45:48 AM
Rajasthan Lok sabha chunav result: इतनी सीटों पर भाजपा आगे

राजस्थान में कांग्रेस अभी तक 14 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने आठ सीटों पर बढ़त बना रखी है।

4 Jun 202410:28:14 AM
Rajasthan Lok sabha chunav result: करौली धौलपुर सीट पर कांग्रेस आगे

करौली धौलपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी 35945 मतों से पीछे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भजल लाल जाटव ने बढ़त बना रखी है।

4 Jun 202410:10:16 AM
Rajasthan Lok sabha chunav result: रविंद्र सिंह भाटी पिछड़े

बाड़मेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम ने 23820 मतों से बढ़त बना ली है। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी है।

4 Jun 202410:04:27 AM
West Bengal elections result 2024: अभिषेक बनर्जी आगे

डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी अभिषेक बनर्जी 32508 मतों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:51:03 AM
Rajasthan Lok sabha chunav result: भाजपा 14 और कांग्रेस आठ सीटों पर आगे

राजस्थान में भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने आठ सीटों पर बढ़त बना रखी है। सीपीआई, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी ने एक-एक सीट पर आगे है।

4 Jun 20249:40:21 AM
Rajasthan Lok sabha chunav result: राजस्थान में भाजपा की बढ़त

राजस्थान में अभी तक भारतीय जनता पार्टी 13 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है।

4 Jun 20249:25:46 AM
Rajasthan Lok sabha chunav result: भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

राजस्थान में भाजपा 12 और कांग्रेस 10 पर आगे चल रही है। सीपीआई, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी ने एक-एक सीट पर बढ़त बना रखी है।

4 Jun 20249:14:35 AM
Rajasthan Lok sabha chunav result: हनुमान बेनीवाल आगे

नागौर लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल 2463 मतों से आगे चल रहे हैं। राजस्थान में एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी ने बढ़त बनाई है।

4 Jun 20249:11:55 AM
Rajasthan Lok sabha chunav result: राजस्थान में कांग्रेस आगे

नौ बजे के बाद रुझानों में राजस्थान में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस नौ और भाजपा छह सीटों पर आगे है। नागौर लोकसभा सीट से हनुमान बेनीवाल आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:08:07 AM
Rajasthan Lok sabha chunav result: ओम बिरला पीछे

कोटा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पीछे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:02:08 AM
Rajasthan Lok sabha chunav results: भाजपा की 13 सीटों पर बढ़त

 भाजपा ने 13 सीटों पर बढ़त बना ली है। इंडी गठबंधन छह सीटों पर आगे है। बाड़मेर सीट से रविंद्र सिंह भाटी पीछे हैं।

4 Jun 20248:52:49 AM
Rajasthan Lok sabha chunav results live: भाजपा ने नौ सीटों पर बनाई बढ़त

राजस्थान में भाजपा नौ और कांग्रेस ने छह सीटों पर बढ़त बना रखी है।

4 Jun 20248:42:41 AM
Rajasthan Lok sabha chunav result: भाजपा सात और कांग्रेस पांच पर आगे

ताजा रूझानों में राजस्थान में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा सात और कांग्रेस पांच सीटों पर आगे चल रही है।

4 Jun 20248:34:06 AM
Rajasthan elections results 2024: 'चौथी बार जनता देगी आशीर्वाद'

केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि, "4 जून को भारतीय संसद के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। आज आने वाले परिणाम एक विकसित भारत की मजबूत नींव रखेंगे और पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। बीकानेर की जनता ने हमें तीन बार आशीर्वाद दिया है और चौथी बार भी हमें आशीर्वाद देने जा रही है।"

4 Jun 20248:25:25 AM
Rajasthan chunav Result: नौ सीटों पर भाजपा आगे

राजस्थान की नौ लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं दो सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है।

4 Jun 20248:15:28 AM
Rajasthan Lok sabha election results live: भाजपा दो सीटों पर आगे

राजस्थान में भाजपा दो और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

4 Jun 20248:06:40 AM
Rajasthan election news: राजस्थान में शुरू हुई मतगणना

राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतगणना हुई शुरू।

4 Jun 20247:51:46 AM
Result LIVE Lok Sabha Election 2024: झुंझुनूं में भाजपा की परीक्षा

झुंझुनूं लोकसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। मगर पिछले दो चुनाव से भाजपा जीत रही है। यहां बीजेपी के शुभकरण चौधरी और कांग्रेस के बृजेंद्र ओला के बीच मुकाबला है।

4 Jun 20247:40:43 AM
Lok Sabha Election 2024 Result: रविंद्र सिंह भाटी की सीट पर सबकीं निगाहें

राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। भाजपा से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की सांख दांव पर लगी है। कांग्रेस से उम्मेदाराम मैदान में हैं।

4 Jun 20247:33:00 AM
Rajasthan election news: प्रताप सिंह खाचरियावास ने EVM पर उठाए सवाल

जयपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस नेता और उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचरियावास ने मतगणना से पहले ही ईवीएम पर सवाल खड़ा किया है।

4 Jun 20247:23:04 AM
Rajasthan Lok Sabha Election 2024 result: जातीय समीकरण में फंसी भरतपुर सीट

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर की सीट जातिगत समीकरणों में फंसी हुई है। यहां कोली समाज के मुकाबले में जाटव समाज का वोट अधिक है। सबकी निगाहें सामान्य वोट बैंक पर टिकी हैं।

4 Jun 20247:10:08 AM
Rajasthan Lok sabha Election Result 2024 LIVE: धौलपुर करौली सीट पर सबकी निगाहें

धौलपुर करौली सीट पर भाजपा की इंदु देवी जाटव का कांग्रेस के भजनलाल जाटव से मुकाबला है।

4 Jun 20247:07:02 AM
Rajasthan Lok Sabha Election 2024 result: 'प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा'

केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव से भाजपा को जिताने की श्रृंखला को जारी रखते हुए सभी कार्यकर्ता इस आखिरी दिन अपनी मेहनत को सफल बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं...कार्यकर्ताओं को साफा और शगुन देकर यहां से विदा किया गया है। हम निश्चित रूप से विजयी होंगे...भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

#WATCH | Jodhpur, Rajasthan: Union Minister and BJP candidate from Rajasthan's Jodhpur, Gajendra Singh Shekhawatsays, "...Continuing the series from 2023 Vidhan Sabha elections, of making the BJP win, all workers are going ahead to make all the hard work fruitful on this last… pic.twitter.com/XjpblZGHAb

— ANI (@ANI) June 4, 2024
4 Jun 20246:59:10 AM
Rajasthan election news: क्या सही साबित होंगे एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल में राजस्थान में एनडीए (NDA) को 51 फीसदी और इंडी गठबंधन को 41 फीसदी वोट मिलने का दावा किया गया है। वहीं अगर सीटों की बात करें तो एनडीए को 16 से 19 सीटें और इंडी गठबंधन को पांच से सात सीटें मिलने का अनुमान है।

4 Jun 20246:42:31 AM
Rajasthan Lok Sabha Election 2024 result: टोंक सवाईमाधोपुर में क्या हैट्रिक लगा पाएंगे जौनपुरिया?

टोंक सवाईमाधोपुर सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया तीसरी बार मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के हरीश चंद्र मीणा से है।

4 Jun 20246:32:24 AM
Rajasthan Lok Sabha Election 2024 result: पिछले चुनाव में 24 सीटों पर जीती थी भाजपा

2019 में राजस्थान की 24 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नागौर लोकसभा सीट से हनुमान बेनीवाल ने जीत दर्ज की थी। तब हनुमान बेनीवाल ने भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।

4 Jun 20246:03:57 AM
Rajasthan elections results 2024: पोस्टल बैलेट टेबल पर तैनात रहेंगे ये अधिकारी

राजस्थान में पोस्टल बैलेट की गणना टेबल पर एक सहायक मतगणना अधिकारी, एक सुपरवाइजर और दो मतगणना सहायकों को तैनात किया गया है।

4 Jun 20246:01:04 AM
Rajasthan election news: जयपुर में सजाया गया भाजपा कार्यालय

राजस्थान के जयपुर में भाजपा कार्यालय चुनाव नतीजों से पहले सजाया गया है। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी।

#WATCH | BJP party office in Rajasthans Jaipur is decorated ahead of the Lok Sabha polls result, today.

Vote counting of #LokSabhaElections to begin at 8 am.

(Video Source: BJP, Rajasthan) pic.twitter.com/pq8MuZEemD

— ANI (@ANI) June 4, 2024
4 Jun 20245:56:53 AM
Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Result: मतगणना टेबल पर तैनात रहेंगे ये अधिकारी

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि ईवीएम की मतगणना टेबल पर मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, मतगणनाकर्मी और एक माइक्रो पर्यवेक्षक को नियुक्त किया गया है।

4 Jun 20245:47:43 AM
Rajasthan Lok Sabha Election 2024 result: राजसमंद में 28 राउंड में होगी मतगणना

सबसे बाद में राजसमंद लोकसभा सीट के परिणाम आ सकते हैं। यहां सबसे अधिक 28 राउंड में मतगणना होगी।

4 Jun 20245:41:17 AM
Rajasthan Lok Sabha Election 2024 result: 12 बजे तक आ सकता पहला नतीजा

सबसे पहले दोपहर 12 बजे तक टोंक-सवाईमाधोपुर सीट का चुनाव परिणाम आने की संभावना है। यहां अधिकतम 20 राउंड में मतगणना पूरी होगी।

4 Jun 20245:30:57 AM
Rajasthan Lok Sabha Election 2024 result: नौ बजे बाद आने शुरू होंगे रुझान

 राजस्थान में कुल 29 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। रूझान नौ बजे बाद आने शुरू होंगे।

4 Jun 20245:24:25 AM
Rajasthan Lok Sabha Election 2024 result: करवाई जाएगी वीडियोग्राफी

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना हॉल तक आने वाली ईवीएम, वीवीपैट मशीन और दूसरे सभी प्रपत्रों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।

4 Jun 20245:10:30 AM
Rajasthan Lok sabha Chunav result 2024 live: यहां बने दो-दो मतगणना केंद्र

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर, करौली-धौलपुर, नागौर, श्रीगंगानगर सीटों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us