Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • lok-sabha
LIVE BLOG

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: महाराष्ट्र में पांच बजे तक 52.63% मतदान, पुणे में सबसे धीमी रही रफ्तार

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: चौथे चरण में महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर 298 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। पांचवें चरण में 20 मई को बाकी बची 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

By Ajay Kumar Mon, 13 May 2024 05:52 PM (IST)
News Article Hero Image

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। चौथे चरण में महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक प्रदेश में 52.63 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

कुल 298 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। इसी चरण के साथ महाराष्ट्र की कुल 35 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। पहले चरण में पांच, दूसरे चरण में आठ और तीसरे चरण में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं।

13 May 20245:52:43 PM
शाम पांच बजे तक कहां-कितना मतदान

महाराष्ट्र में शाम पांच बजे तक 52.49 फीसदी मतदान हुआ। सबसे कम मतदान पुणे में 44.90 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। वहीं नंदुरबार में सर्वाधिक 60.60 फीसदी वोटिंग हुई।

  • अहमदनगर में 53.27 फीसदी
  • औरंगाबाद में 54.02 फीसदी
  • जलगांव में 51.98 फीसदी
  • जालना में 58.85 फीसदी
  • नंदुरबार में 60.60 फीसदी
  • पुणे में 44.90 फीसदी
  • बीड में 58.21 फीसदी
  • मावल में 46.03 फीसदी
  • रावेर में 55.36 फीसदी
  • शिरडी में 55.27 फीसदी
  • शिरूर में 43.89 फीसदी
13 May 20243:51:53 PM
कहां-कितने प्रतिशत मतदान

महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 42.35 फीसदी मतदान हुआ।

  • अहमदनगर में 41.35 फीसदी
  • औरंगाबाद में 43.76 फीसदी
  • जलगांव में 42.15 फीसदी
  • जालना में 47.51 फीसदी
  • नंदुरबार में 49.91 फीसदी
  • पुणे में 35.61 फीसदी
  • बीड में 46.49 फीसदी
  • मावल में 36.54 फीसदी
  • रावेर में 45.26 फीसदी
  • शिरडी में 44.87 फीसदी
  • शिरूर में 36.43 फीसदी
13 May 20241:54:10 PM
किस सीट पर कितना मतदान हुआ

महाराष्ट्र में दोपहर एक बजे तक 30.85 फीसदी मतदान हुआ। पुणे में सबसे कम 26.48 फीसदी वोटिंग हुई है।

  • अहमदनगर में 29.45 फीसदी
  • औरंगाबाद में 32.37 फीसदी
  • जलगांव में 31.70 फीसदी
  • जालना में 34.42 फीसदी
  • नंदुरबार में 37.33 फीसदी
  • पुणे में 26.48 फीसदी
  • बीड में 33.65 फीसदी
  • मावल में 27.14 फीसदी
  • रावेर में 32.02 फीसदी
  • शिरडी में 30.49 फीसदी
  • शिरूर में 26.62 फीसदी

13 May 202412:57:23 PM
मतदान पर क्या बोले पुष्कर सिंह धामी

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान पर उत्तराखंड के सीएम और भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें क्योंकि आपके वोट की ताकत हमारे देश को विकसित और मजबूत राष्ट्र बनाएगी। मुंबई के हर व्यक्ति में मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का जोश है।

#WATCH | Mumbai | On the fourth phase of polling in Lok Sabha elections today, Uttarakhand CM & BJP leader Pushkar Singh Dhami says, "I appeal to everyone to exercise their right to vote in this fourth phase of elections as the power of your vote will make our country a developed… pic.twitter.com/PQHvrhUDmM

— ANI (@ANI) May 13, 2024
13 May 202411:58:20 AM
कहां-कितना हुआ मतदान

महाराष्ट्र में 11 बजे तक 17.51 फीसदी मतदान हुआ। शिरूर में सबसे कम 14.51 और नंदुरबार में सर्वाधिक 22.12 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

  • अहमदनगर में 14.74 फीसदी
  • औरंगाबाद में 19.53 फीसदी
  • जलगांव में 16.89 फीसदी
  • जालना में 21.35 फीसदी
  • नंदुरबार में 22.12 फीसदी
  • पुणे में 16.16 फीसदी
  • बीड में 16.62 फीसदी
  • मावल में 14.87 फीसदी
  • रावेर में 19.03 फीसदी
  • शिरडी में 18.91 फीसदी
  • शिरूर में 14.51 फीसदी
13 May 202410:56:47 AM
जावड़ेकर बोले- देश में मोदी लहर

भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि महाराष्ट्र में पिछली बार हमें 41 सीटें मिली थीं लेकिन इस बार हमें और सीटें मिलेंगी। देश में मोदी लहर है क्योंकि लोग अपने भविष्य के बारे में सोच रहे हैं और पीएम मोदी को वोट दे रहे हैं। हमें विश्वास है कि हम 400 सीटें पार करेंगे।"

#WATCH | Pune, Maharashtra: BJP leader Prakash Javadekar says, "Last time in Maharashtra we got 41 seats but this time we will get more. There is a Modi wave in the country because people are thinking about their future and are voting for PM Modi. We are confident that we will… pic.twitter.com/r9jgbFV5TZ

— ANI (@ANI) May 13, 2024
13 May 202410:51:52 AM
मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने की वोट करने की अपील

महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है। लोकतंत्र की नींव यह है कि लोग वोट डालें और अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करें... अगर आप वोट नहीं देंगे, तो अच्छे लोग निर्वाचित नहीं हो पाएंगे।

#WATCH | Pune: Maharashtra minister and BJP leader Chandrakant Patil says, "This is a very important moment. The foundation of democracy is for people to cast their votes and elect their representatives...If you dont vote, good people wont be elected...I have been monitoring… pic.twitter.com/KztlIlNxHx

— ANI (@ANI) May 13, 2024
13 May 202410:44:01 AM
इम्तियाज जलील ने डाला वोट

औरंगाबाद से एआईएमआईएम उम्मीदवार इम्तियाज जलील ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनके खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) ने चंद्रकांत खैरे और शिवसेना ने संदीपन भुमारे को मैदान में उतारा है।

#WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra: AIMIM candidate from Aurangabad, Imtiaz Jaleel casts his vote at a polling booth in his constituency.

Shiv Sena (UBT) has fielded Chandrakant Khaire while Shiv Sena has fielded Sandipan Bhumare from Aurangabad. pic.twitter.com/i4zyCYjjzA

— ANI (@ANI) May 13, 2024
13 May 202410:03:25 AM
पंकजा मुंडे ने कहा- आज महत्वपूर्ण दिन

बीड लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकजा मुंडे ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें... मुझे अपने पिता गोपीनाथ मुंडे की याद आती है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मुझे लगता है कि उनकी ऊर्जा मेरे साथ है और वह मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं। मराठा आरक्षण एक महत्वपूर्ण मुद्दा था, लेकिन लोग सब कुछ समझ गए हैं और वे समझदारी से वोट देंगे।

13 May 20249:57:59 AM
कहां-कितना हुआ मतदान

महाराष्ट्र में सुबह नौ बजे तक 6.45 फीसदी मतदान हुआ। सबसे कम मतदान शिरूर में 4.97 और सबसे अधिक वोटिंग नंदुरबार में 8.43 फीसदी हुई है।

  • अहमदनगर में 5.13 फीसदी
  • औरंगाबाद में 7.52 फीसदी
  • जलगांव में 6.14 फीसदी
  • जालना में 6.88 फीसदी
  • नंदुरबार में 8.43 फीसदी
  • पुणे में 6.61 फीसदी
  • बीड में 6.72 फीसदी
  • मावल में 5.38 फीसदी
  • रावेर में 7.14 फीसदी
  • शिरडी में 6.83 फीसदी
  • शिरूर में 4.97 फीसदी
13 May 20248:39:44 AM
पुणे में मुरलीधर मोहोल और रवींद्र धनगेकर में मुकाबला

चौथे चरण का मतदान शुरू होते ही पुणे से भाजपा उम्मीदवार मुरलीधर मोहोल के आवास पर प्रार्थना और आरती की गई। यहां उनका मुकाबला इंडी गठबंधन के उम्मीदवार रवींद्र धनगेकर से है।

#WATCH | Maharashtra: Prayers at the residence of BJP candidate from Pune, Murlidhar Mohol as the voting for the fourth phase of #LokSabhaElections2024 gets underway.

He faces a contest from INDIA alliance candidate - Ravindra Dhangekar of the Congress party - here. pic.twitter.com/8fKjFNdCUR

— ANI (@ANI) May 13, 2024
13 May 20248:11:48 AM
जालना में केंद्रीय मंत्री दानवे ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री और जालना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रावसाहेब पाटिल दानवे ने महाराष्ट्र के जालना में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। दानवे इस सीट से मौजूदा सांसद हैं। इंडी गठबंधन ने इस सीट से कांग्रेस नेता कल्याण वैजिनाथराव काले को मैदान में उतारा है।

13 May 20247:17:32 AM
पुणे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

 पूरे पुणे लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। भाजपा ने यहां से मुरलीधर मोहोल और इंडी गठबंधन के तहत कांग्रेस ने रविंद्र धनगेकर को उतारा है।

#WATCH | Maharashtra: Security arrangements in place across Pune Parliamentary constituency, for the fourth phase of #LokSabhaElections2024. Visuals from Raviwar Peth.

INDIA alliance has fielded Congress Ravindra Dhangekar from here. BJP has fielded Murlidhar Mohol here. pic.twitter.com/IHF12djYAw

— ANI (@ANI) May 13, 2024
13 May 20245:42:07 AM
महाराष्ट्र में सुबह 7 बजे से वोटिंग होगी शुरू

महाराष्ट्र में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

12 May 202410:16:12 PM
बीड़ लोकसभा सीट से पंकजा मुंडे मैदान में

महाराष्ट्र की बीड लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर पंकजा मुंडे चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( शरद चंद्र पवार) से बजरंग मनोहर सोनवाणे और बसपा से सिद्धार्थ राजेंद्र टकनकर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 29 निर्दलीय समेत कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं।

12 May 20248:49:57 PM
80 करोड़पति प्रत्याशी उतरे

चौथे चरण के 73 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 53 प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। वहीं 80 प्रत्याशी करोड़पति हैं। चौथे चरण के 10 सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में महाराष्ट्र के पांच नाम शामिल हैं।

12 May 20248:24:58 PM
इन सीटों पर मतदान

चौथे चरण में नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us