Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • lok-sabha
LIVE BLOG

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: महाराष्ट्र में 48.88% मतदान, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। पांचवें चरण के साथ ही प्रदेश की सभी सीटों पर मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई है।

By Ajay Kumar Mon, 20 May 2024 07:22 PM (IST)
News Article Hero Image

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। कुल 264 प्रत्याशी मैदान में थे। मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। डिंडोरी से केंद्रीय मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार और कल्याण सीट से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे चुनाव मैदान में हैं। पांचवें चरण के साथ ही महाराष्ट्र की सभी सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। यहां पढ़ें दिनभर का लाइव अपडेट...

20 May 20247:22:27 PM
कहां-कितना हुआ मतदान

महाराष्ट्र में कुल 48.88 फीसदी वोटिंग हुई। कल्याण में सबसे कम 41.70 और दिंडोरी में सबसे ज्यादा 57.06 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

  • मुंबई उत्तर पूर्व में 48.67 फीसदी
  • कल्याण में 41.70 फीसदी
  • ठाणे में 46.77 फीसदी
  • दिंडोरी में 57.06 फीसदी
  • धुले में 48.81 फीसदी
  • नासिक में 51.16 फीसदी
  • पालघर में 54.32 फीसदी
  • भिवंडी में 49.43 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण में 44.63 फीसदी
  • मुंबई उत्तर में 46.91 फीसदी
  • मुंबई उत्तर पश्चिम 49.79 फीसदी
  • मुंबई उत्तर मध्य में 47.46 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण मध्य में 48.26 फीसदी

20 May 20245:33:34 PM
सलमान खान ने भी किया मतदान

अभिनेता सलमान खान भी वोट डालने पहुंचे। तमन्ना भाटिया ने मतदान के बाद कहा, "हर कोई मतदान करने के लिए उत्साहित है। जब मैं मतदान केंद्र की ओर जा रही थी, तो मैंने देखा कि कई लोग अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर जा रहे थे। वोट डालना हमारी जिम्मेदारी है।"

20 May 20245:32:31 PM
मुकेश और नीता अंबानी ने डाला वोट

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मतदान किया। नीता अंबानी ने कहा, "एक भारतीय नागरिक के रूप में मतदान करना महत्वपूर्ण है। मतदान करना हमारा अधिकार और जिम्मेदारी है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे बाहर आएं और मतदान के अपने अधिकार का इस्तेमाल करें।" मुकेश अंबानी ने कहा कि, "हर भारतीय को वोट करना चाहिए और मैं सभी से वोट करने की अपील करता हूं।"

#WATCH | After casting her vote for #LokSabhaElections2024, Founder and Chairperson of Reliance Foundation Nita Ambani says, "It is important as an Indian citizen to vote. It is our right & responsibility to vote. I urge everyone to go out and exercise their right to vote." https://t.co/ZHM0d6tsSv pic.twitter.com/LY19vjAIbR

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 20245:23:15 PM
वोट डालने पहुंचे अमिताभ बच्चन

अभिनेता अमिताभ बच्चन और सांसद जया बच्चन ने मुंबई में वोट डाला। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ मतदान किया। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपना वोट डाला। सारा अली खान और अमृता सिंह ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

#WATCH | Actor Amitabh Bachchan & MP Jaya Bachchan cast their votes at a polling centre in Mumbai for #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/T0T2vqLUL0

— ANI (@ANI) May 20, 2024

#WATCH | Maharashtra: Actor Sonakshi Sinha along with her mother Poonam Sinha cast their votes at a polling centre in Mumbai for the fifth phase of #LokSabhaElection2024 pic.twitter.com/kWhdLfsgFc

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 20244:43:46 PM
कहां-कितनी हुई वोटिंग
  • मुंबई उत्तर पूर्व में 39.15 फीसदी
  • कल्याण में 32.43 फीसदी
  • ठाणे में 36.07 फीसदी
  • दिंडोरी में 45.95 फीसदी
  • धुले में 39.97 फीसदी
  • नासिक में 39.41 फीसदी
  • पालघर में 42.48 फीसदी
  • भिवंडी में 37.06 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण में 36.64 फीसदी
  • मुंबई उत्तर में 39.33 फीसदी
  • मुंबई उत्तर पश्चिम 39.91 फीसदी
  • मुंबई उत्तर मध्य में 37.66 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण मध्य में 38.77 फीसदी

20 May 20243:48:39 PM
टाइगर श्रॉफ ने की मतदान करने की अपील

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने वोट डालने के बाद कहा कि, मतदान बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी से अनुरोध है कि जाकर मतदान करें। आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने भी कहा, "मैं सभी युवा मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे आएं और मतदान करें... यह लोकतंत्र की सच्ची अभिव्यक्ति है।"

20 May 20243:40:16 PM
परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे शाहरुख खान

महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 38.77 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। अभिनेता शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे।

#WATCH | Maharashtra: Actor Shah Rukh Khan along with his family arrives at a polling station in Mumbai to cast his vote for the fifth phase of #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/0AhTAvN2SN

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 20243:35:18 PM
संजय दत्त ने डाला वोट

अरबाज खान और संजय दत्त ने भी मतदान में हिस्सा लिया। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने अपनी मां के साथ वोट डाला।

20 May 20243:34:38 PM
निर्दलीय प्रत्याशी पर केस दर्ज

नासिक में एक मतदान केंद्र पर वोटिंग मशीन पर माला चढ़ाने पर निर्दलीय उम्मीदवार शांतिगिरी महाराज के खिलाफ त्र्यंबकेश्वर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई।

20 May 20243:33:24 PM
शबाना आजमी ने कहा- मतदान बड़ी जिम्मेदारी

 गीतकार जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी मतदान किया। शबाना आजमी ने कहा, "मतदान एक बड़ी जिम्मेदारी है और हर नागरिक का अधिकार है। सभी को बाहर आना चाहिए और अपना वोट डालना चाहिए।" मतदान करने के बाद अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने कहा, "वोट देना आपका अधिकार है, इसलिए बाहर जाएं और वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करें।"

20 May 20243:24:38 PM
अनन्या पांडे ने भी किया मतदान

अभिनेता चंकी पांडे और अनन्या पांडे ने भी वोट डाला। अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। अभिनेता गुलशन ग्रोवर और भूमि पेडनेकर भी वोट करने पहुंचे।

20 May 20243:22:32 PM
अपना वोट बर्बाद न करें: आमिर खान

मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अभिनेता आमिर खान और किरण राव ने मतदान किया। आमिर खान ने कहा कि, "मैं बस लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे बाहर आएं और वोट डालें। अपना वोट बर्बाद न करें। वोट डालना हमारी जिम्मेदारी है।"

#WATCH | Actor Aamir Khan says "I just want to appeal to the people to come out and cast their votes. Do not waste your votes. It is our responsibility to cast our votes..." pic.twitter.com/A5XazjfgOP

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 20243:17:20 PM
इन फिल्मी सितारों ने किया मतदान

अभिनेता वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ वोट डालने पहुंचे। सैफ अली खान ने पत्नी करीना कपूर खान के साथ मतदान किया। अभिनेत्री कियारा आडवाणी, जरीन खान और रेखा ने पांचवें चरण के चुनाव में अपना वोट डाला। जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल और एचडीएफसी बैंक के पूर्व चैयरमैन दीपक परेख ने भी मतदान किया।

#WATCH | Actors Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan cast their votes at a polling station in Mumbai for the fifth phase of #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/bBhhpvBdkE

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 20241:49:10 PM
ऋतिक रोशन ने कहा- प्रत्याशियों के बारे में जरूर जानें

 अभिनेता ऋतिक रोशन, उनकी बहन सुनैना रोशन और उनके माता-पिता राकेश रोशन और पिंकी रोशन ने अपना वोट डाला। ऋतिक रोशन ने कहा, "वोट देने से पहले उम्मीदवारों के बारे में अध्ययन करें, जानें कि आप किसे वोट दे रहे हैं।"

20 May 20241:45:12 PM
साजिद खान ने भी किया मतदान

अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री निधि शाह ने भी दोपहर में मुंबई में मतदान किया। फिल्म निर्माता और निर्देशक साजिद खान भी मतदान करने पहुंचे।

20 May 20241:38:10 PM
कहां-कितने प्रतिशत मतदान

महाराष्ट्र में दोपहर एक बजे तक 27.78 फीसदी मतदान हुआ। दिंडोरी में सबसे अधिक 33.25 फीसदी वोटिंग हुई।

  • मुंबई उत्तर पूर्व में 28.82 फीसदी
  • कल्याण में 22.52 फीसदी
  • ठाणे में 26.05 फीसदी
  • दिंडोरी में 33.25 फीसदी
  • धुले में 28.73 फीसदी
  • नासिक में 28.51 फीसदी
  • पालघर में 31.06 फीसदी
  • भिवंडी में 27.34 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण में 24.46 फीसदी
  • मुंबई उत्तर में 26.78 फीसदी
  • मुंबई उत्तर पश्चिम 28.41 फीसदी
  • मुंबई उत्तर मध्य में 28.05 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण मध्य में 27.21 फीसदी
20 May 20241:21:04 PM
सचिन तेंदुलकर ने डाला अपना वोट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अभिनेता रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे। निर्देशक बोनी कपूर और अभिनेत्री खुशी कपूर भी एक साथ मतदान करने पहुंचे।

#WATCH | Maharashtra: Actors Ranveer Singh and Deepika Padukone arrive at a polling station in Mumbai to cast their vote for the fifth phase of #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/IHH6h8NESg

— ANI (@ANI) May 20, 2024

#WATCH | Former Indian Cricketer Sachin Tendulkar and his son cricketer Arjun Tendulkar cast their votes at a polling station in Mumbai.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/fTuJrKqFqj

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 20241:14:29 PM
राज्यपाल रमेश बैस ने किया मतदान

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने मुंबई में अपना वोट डाला। अभिनेता इमरान हाशमी भी मतदान करने पहुंचे।

20 May 202412:38:21 PM
'अगर वोट नहीं डाला तो शिकायत का कोई अधिकार नहीं'

वोट डालने के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा, "यह सबसे बड़ा त्योहार है और सभी को वोट करना चाहिए, क्योंकि आपको पांच साल बाद यह मौका मिलेगा। अगर आपने वोट नहीं दिया है तो आपको शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं है।"

20 May 202412:36:46 PM
सलमान खान के माता-पिता ने किया मतदान

अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान और माता सलमा खान ने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर अपना मतदान किया।

20 May 202412:29:36 PM
विशाल ददलानी ने किया मतदान

मतदान करने के बाद संगीतकार विशाल ददलानी ने भी लोगों से घरों से बाहर निकलने और मतदान करने की अपील की।

20 May 202412:27:28 PM
सरकार चुनने के लिए करें मतदान

मतदान के बाद अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, "आज लोकतंत्र का त्योहार है और हमें बाहर आकर अगले पांच साल के लिए अपनी सरकार चुनने के लिए वोट करना चाहिए।"

20 May 202412:26:08 PM
अनिल कपूर ने किया वोट

अभिनेता अनिल कपूर भी वोट डालने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मैंने अपना वोट डाल दिया है। भारत के सभी नागरिकों को वोट करना चाहिए।

20 May 202412:24:51 PM
सुरेश ओबेरॉय ने की वोट करने की अपील

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी ने मुंबई में अपना वोट डाला। अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने कहा, "...मुझे नहीं लगता कि गर्मी की स्थिति के कारण मुंबईकर वोट डालने के लिए बाहर नहीं आएंगे। लोग निश्चित रूप से बाहर आएंगे और वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। मैं सभी से अनुरोध कर रहा हूं कि वे वोट डालने के लिए बाहर आएं।"

20 May 202411:45:37 AM
कल्याण में सबसे कम मतदान

महाराष्ट्र में 11 बजे तक 15.93 फीसदी मतदान हुआ। कल्याण में सबसे कम 11.46 और दिंडोरी में सबसे अधिक 19.50 फीसदी मतदान हुआ है।

  • मुंबई उत्तर पूर्व में 17.01 फीसदी
  • कल्याण में 11.46 फीसदी
  • ठाणे में 14.86 फीसदी
  • दिंडोरी में 19.50 फीसदी
  • धुले में 17.38 फीसदी
  • नासिक में 16.30 फीसदी
  • पालघर में 18.60 फीसदी
  • भिवंडी में 14.79 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण में 12.75 फीसदी
  • मुंबई उत्तर में 14.71 फीसदी
  • मुंबई उत्तर पश्चिम 17.53 फीसदी
  • मुंबई उत्तर मध्य में 15.73 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण मध्य में 16.69 फीसदी
20 May 202411:18:53 AM
लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लें: रणदीप हुड्डा

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा, "लोकतंत्र में वोट के जरिए आपको अपना और अपने देश का भविष्य तय करने का अधिकार है। आपको वोट जरूर करना चाहिए...लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लें और वोट करें।"

20 May 202411:03:35 AM
उद्धव और राज ठाकरे ने किया मतदान

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ वोट डालने पहुंचे। मतदान करने के बाद उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मी ठाकरे ने अंगुली पर लगी स्याही दिखाई। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

20 May 202410:57:59 AM
मतदान के बाद क्या बोले जफर इस्लाम?

मतदान करने के बाद बीजेपी नेता सैय्यद जफर इस्लाम ने कहा, "आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार मनाया जा रहा है... मुझे लगता है कि बीजेपी उम्मीदवार भारी बहुमत से जीतेंगे। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और वोट करें।"

#WATCH | Maharashtra: BJP leader Syed Zafar Islam cast his vote at a polling booth in Mumbai for the fifth phase of #LokSabhaElections2024

He says, "The biggest festival of democracy is being celebrated today...I think the BJP candidate will win with a thumping majority. I… pic.twitter.com/tljbFKV0LB

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 202410:51:01 AM
कैलाश खेर बोले- भारत बदल रहा है

 अपना वोट डालने के बाद गायक कैलाश खेर ने कहा, " मैं कहना चाहता हूं कि भारत बदल रहा है और इसके लिए आप (लोग) जिम्मेदार हैं। मैं चाहता हूं कि आप राष्ट्रहित में काम करते रहें।"

#WATCH | After casting his vote for #LokSabhaElections2024, Singer Kailash Kher says, "...I want to say that India is changing and you (people) are responsible for this. I want you to keep working in the national interest." pic.twitter.com/v5WlvNbzIh

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 202410:47:17 AM
धर्मेंद्र ने भी डाला वोट

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, सांसद हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल ने मुंबई में अपना वोट डाला। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

#WATCH | Veteran actor Dharmendra casts his vote at a polling booth in Mumbai.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/FqXmZ5jFPG

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 202410:31:26 AM
राहुल बोस ने किया मतदान

अभिनेता राहुल बोस ने महाराष्ट्र के मुंबई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

20 May 202410:24:54 AM
सीएम शिंदे ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "पिछले 10 वर्षों में सभी महत्वपूर्ण निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिए हैं। इसलिए मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र के लोग महायुति को वोट देने जा रहे हैं।"

#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde says "All the important decisions have been taken by Prime Minister Narendra Modi in the last 10 years. So I am confident that the people of Maharashtra are going to vote for Mahayuti."#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/hJc1uuACym

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 202410:10:58 AM
सीएम शिंदे ने डाला वोट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने थाणे में अपना वोट डाला। अभिनेता आमिर खान की बेटी आइरा खान और बेटे जुनैद खान ने मुंबई में मतदान किया।

20 May 202410:01:56 AM
परेश रावल ने कर दी ये मांग

अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री अनीता राज ने भी वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाई। मतदान करने के बाद अभिनेता परेश रावल ने कहा, "वोट न देने वालों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए। जैसे टैक्स में बढ़ोतरी या कोई और सजा।"

#WATCH | Bollywood actor Paresh Rawal says, "...There should be some provisions for those who don't vote, like an increase in tax or some other punishment." pic.twitter.com/sueN0F2vMD

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 20249:47:25 AM
कहां-कितना हुआ मतदान

सुबह नौ बजे तक महाराष्ट्र में 6.33 फीसदी मतदान हुआ। पालघर में सबसे अधिक 7.95 फीसदी और भिवंडी में सबसे कम 4.86 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

  • मुंबई उत्तर पूर्व में 6.83 फीसदी
  • कल्याण में 5.39 फीसदी
  • ठाणे में 5.67 फीसदी
  • दिंडोरी में 6.40 फीसदी
  • धुले में 6.92 फीसदी
  • नासिक में 6.45 फीसदी
  • पालघर में 7.95 फीसदी
  • भिवंडी में 4.86 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण में 5.34 फीसदी
  • मुंबई उत्तर में 6.19 फीसदी
  • मुंबई उत्तर पश्चिम 6.87 फीसदी
  • मुंबई उत्तर मध्य में 6.01 फीसदी
  • मुंबई दक्षिण मध्य में 7.79 फीसदी
20 May 20249:25:41 AM
संविधान ने दिया वोट देने का अधिकार: उज्जवल निकम

 मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उज्जवल निकम ने मतदान के बाद कहा, "मैं लोगों से वोट करने की अपील करता हूं। हमारे संविधान ने हमें वोट देने का अधिकार दिया है।"

20 May 20249:22:01 AM
प्रत्याशी ने ईवीएम को पहनाया माला

मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ और मुंबई दक्षिण से शिवसेना (यूबीटी) सांसद और प्रत्याशी अरविंद सावंत ने अपना वोट डाला। नासिक से निर्दलीय प्रत्याशी शांतिगिरी महाराज ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद वोटिंग मशीन पर माला पहनाई।

#WATCH | Maharashtra: Independent candidate from Nashik, Shantigiri Maharaj puts garland over the voting machine after casting his vote at a polling booth in the constituency.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/a4g95wUodZ

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 20249:11:55 AM
राजकुमार राव ने मतदान की अपील की

अभिनेता राजकुमार राव ने मुंबई में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें मतदान करना चाहिए। हमारे माध्यम से अगर लोग प्रभावित हो सकते हैं तो निश्चित रूप से यह सबसे बड़ी बात है जो हम लोगों को जागरूक करने के लिए कर सकते हैं। इसलिए मुझे बहुत खुशी है कि चुनाव आयोग ने मुझे राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में चुना और मैं सभी से अपील करता हूं कि कृपया बाहर आएं और अपना वोट डालें... हम सभी चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े, चमके पहले से ही चमक रहा है, मुझे यकीन है कि यह और भी अधिक चमकने वाला है।"

20 May 20249:09:18 AM
शोभा खोटे ने डाला वोट

दिग्गज अभिनेत्री शोभा खोटे ने मतदान के बाद कहा कि, "मैंने सही उम्मीदवार को वोट दिया है। मैंने घर-घर जाकर वोट करने का विकल्प नहीं चुना और यहां वोट दिया ताकि लोग प्रेरित हों और बाहर आएं और वोट करें।"

20 May 20249:07:07 AM
जान्हवी कपूर ने डाला वोट

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और सान्या मल्होत्रा ने भी वोट डाला। बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

20 May 20249:02:48 AM
मतदान के बाद क्या बोले पीयूष गोयल?

अपना वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पीयूष गोयल ने कहा, "इस चुनाव ने मुझे कई लोगों से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने का मौका दिया है। एक मुंबईकर होने के नाते, जिस तरह से लोगों ने मेरी मेजबानी की है वह अद्भुत है। मेरे परिवार के सदस्य अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए विदेश से आए हैं..."

20 May 20248:46:03 AM
आरबीआई गवर्नर ने की मतदान की अपील

मतदान करने के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, "यह हर भारतीय के लिए बहुत गर्व का क्षण है। 140 करोड़ लोगों के चुनाव में भाग लेना गर्व का क्षण है। आज मतदान की प्रक्रिया बहुत सहज थी और मैं भारत के चुनाव आयोग और देशभर में काम कर रहे सभी अधिकारियों को बधाई देता हूं। इन चुनावों में मतदान करना वास्तव में प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। मैं प्रत्येक मतदाता से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें।

20 May 20248:06:07 AM
पहले मंदिर जाऊंगा फिर वोट डालूंगा: उज्ज्वल निकम

मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम ने कहा, "पहले मैं एक मंदिर जाऊंगा और फिर अपना वोट डालूंगा और उसके बाद मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों का दौरा करूंगा। लोकतंत्र में मतदान एक त्योहार है और मुझे उम्मीद है सभी मुंबईवासी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।"

20 May 20248:02:29 AM
आशीष शेलार ने की मतदान की अपील

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, "मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे हर पांच साल बाद आने वाले लोकतंत्र के इस त्योहार में भाग लें। चुनाव आयोग ने अच्छी व्यवस्था की है और लोगों को ईसीआई के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए... मैंने लोगों में बीजेपी के लिए उत्साह देखा है, खासकर पीएम मोदी के रोड शो में। महायुति (मुंबई में) सभी छह सीटें जीतेगी।

#WATCH | Mumbai BJP president Ashish Shelar says, "I appeal to the voters to participate in this festival of democracy that comes after every five years. ECI has made good arrangements and people should follow ECI's guidelines... I have seen enthusiasm in people for the BJP,… pic.twitter.com/kHx0emELvg

— ANI (@ANI) May 20, 2024

20 May 20247:59:27 AM
वोट डालने पहुंचे पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पीयूष गोयल ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

20 May 20247:47:08 AM
फरहान और जोया ने किया मतदान

 अभिनेता फरहान अख्तर और निर्देशक जोया अख्तर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

#WATCH | Maharashtra: Actor Farhan Akhtar and Director Zoya Akhtar show their inked fingers after casting their votes at a polling station in Mumbai.#LokSabhaElections pic.twitter.com/ESpxvZNuGN

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 20247:42:22 AM
मेरा भारत विकसित और मजबूत हो: अक्षय कुमार

 मतदान करने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि, मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो। मैंने इसे ध्यान में रखते हुए वोट दिया। भारत को जो सही लगता है, उसके लिए वोट करना चाहिए...मुझे लगता है कि मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा..."

#WATCH | Actor Akshay Kumar shows the indelible ink mark on his finger after casting his vote at a polling booth in Mumbai.

He says, "...I want my India to be developed and strong. I voted keeping that in mind. India should vote for what they deem is right...I think voter… pic.twitter.com/mN9C9dlvRD

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 20247:31:51 AM
वोट डालने पहुंचे अक्षय कुमार

उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुंबई में मतदान किया। अभिनेता अक्षय कुमार भी वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे। मुंबई दक्षिण से शिवसेना प्रत्याशी यामिनी जाधव ने भी अपना मतदान किया।

20 May 20247:13:03 AM
शिवसेना प्रत्याशी ने क्या कहा?

दक्षिण मुंबई से शिवसेना उम्मीदवार यामिनी जाधव ने कहा कि, "मैं सभी को संदेश देना चाहूंगी कि आपका वोट किसी ऐसे व्यक्ति को जाना चाहिए जो काम करता है और विकास करता है। संविधान ने आपको वोट देने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार प्रदान किया है।" यामिनी के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत हैं।

#WATCH | Mumbai: Shiv Sena candidate from South Mumbai, Yamini Jadhav says, "I would like to give a message to everyone that your vote should go to someone who works and does development. The Constitution has provided you the right to vote and exercise your franchise..."

She… pic.twitter.com/0dL1qND11K

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 20247:02:53 AM
मतदान करने पहुंचे अनिल अंबानी

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी मुंबई के एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े होकर मतदान के लिए इंतजार करते दिखे।

#WATCH | Industrialist Anil Ambani stands in a queue at a polling booth in Mumbai, as he waits for the voting to begin.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/UUCC9iOmyu

— ANI (@ANI) May 20, 2024
20 May 20247:00:43 AM
इन सीटों पर मतदान

धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर- मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us