Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में खिलेंगे दस के दस कमल, BJP राष्ट्रीय सचिव बोले; भारत जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 06:30 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में 10 के 10 कमल खिलने वाले हैं ...और पढ़ें

    BJP राष्ट्रीय सचिव बोले- भारत जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी
    BJP राष्ट्रीय सचिव बोले- भारत जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी

    HighLights

    1. हरियाणा का राजनीतिक माहौल शत-प्रतिशत भाजपा के पक्ष में: धनखड़
    2. कांग्रेस पर कटाक्ष, बोले- हमने कमजोर और लाचार सरकार को देखा है
    3. मंगल कमल से सभी सीटों पर कमल खिलाने के संकल्प लेकर जाएं कार्यकर्ता
    4. अब जय श्रीराम का नारा जोर से लगाने और ग से गणेश पढ़ने का समय

    जागरण संवाददाता, रोहतक। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में 10 के 10 कमल खिलने वाले हैं। प्रदेश की जनता ने फिर से सभी दस सीटों पर कमल खिलाने के मन बना लिया है।

    देश और हरियाणा का राजनीतिक माहौल 100 प्रतिशत भाजपा के पक्ष में है। कार्यकर्ता मेहनत करें और पिछली बार से भी ज्यादा बड़े अंतर से जीत की रणनीति पर कार्य करें। धनखड़ मंगलवार को सनसिटी सेक्टर 36 ए में रोहतक लोकसभा चुनाव के पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

    भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश

    कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए धनखड़ ने कहा कि हमने कमजोर और लाचार सरकार को देखा है जिसकी नीतियों के कागजों को फाड़ दिया जाता था। आज मोदी के नेतृत्व में मजबूत और सशक्त सरकार को देख रहे हैं। भारत की अर्थव्यवस्था आज पांचवे स्थान पर है और जल्द ही भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। धनखड़ ने कहा कि आज मोदी सरकार ढूंढ-ढूंढकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है।

    मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने जा रहा है। सोने की चिड़िया बनने की राह पर है। गरीब कल्याण की योजनाओं के जरिए मोदी सरकार गरीबों का जीवन सरल बना रही है। हरियाणा की दस की दस सीटें और रोहतक की मजबूती के साथ मोदी की झोली में डालने का काम मंगलकमल से होगा। सभी साथी यह संकल्प लेकर जाएं।

    खबरें और भी

    हर नागरिक चाहता है देश आगे बढ़ता जाए

    भारत जिस रास्ते पर चला हुआ है। सपनों को हकीकत में बदल रहा है। बलिदानियों के सपनों को साकार कर रहा है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें इसके पीछे सम्पूर्ण विश्व में बसे भारतीयों की आकांक्षा है। भारत जिस रास्ते पर अब बढ़ गया है इस देश का हर नागरिक चाहता है कि भारत अगले पांच साल में आगे बढ़ता चला जाए। यह पहला वक्त है जब भारत ने यह अंगडाई ली है कि भारत को भारत के नजरिए से देखो। कांग्रेस के समय में हमें स्कूलों में ‘‘ग’’ गणेश की जगह "ग" गधा पढ़ाया जाता था। भगवान गणेश जी रिद्धि-सिद्धि के देवता है और उनसे संस्कार और ज्ञान मिलता है।

    ये जन रहे मौजूद

    इस अवसर पर रोहतक लोकसभा सांसद डा. अरविंद शर्मा राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा लोकसभा प्रभारी राजीव जैन लोकसभा संयोजक सतीश नांदल प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल रोहतक के जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका झज्जर के जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा पूर्व विधायक नरेश कौशिक पूर्व मंत्री विक्रम ठेकेदार प्रदेश मीडिया से प्रमुख शमशेर सिंह खरक पूर्व विधायक सरिता नारायण पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया कवल सिंह सैनी जिला परिषद की चेयरमैन मंजू हुड्डा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ दिनेश घिलौड नरेंद्र वत्स,नागेंद्र शर्मा नरेंद्र खट्टर कर्नल राजेंद्र सुहाग रमेश अत्री एडवोकेट राजबाला चहल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- Faridabad Murder: बल्लू पहलवान की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने की करीब 25 राउंड फायरिंग

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में BJP का एक्शन मोड शुरू, 10 सीटों पर बड़ी जीत का फोकस; CM मनोहर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश