Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: बंगाल के बाद अब पंजाब में भी कांग्रेस को झटका, AAP ने किया अकेले चुनाव लड़ने का फैसला

    Updated: Wed, 24 Jan 2024 03:27 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है। इस बाबत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि हम पंजाब में (गठब ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: बंगाल के बाद अब पंजाब में भी कांग्रेस को झटका
    Lok Sabha Election 2024: बंगाल के बाद अब पंजाब में भी कांग्रेस को झटका

    HighLights

    1. ममता बनर्जी के बाद अब सीएम मान ने की कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने की घोषणा
    2. उन्होंने पंजाब की 13 सीटों पर कहा कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में 13-0 है
    3. मुख्यमंत्री बोले कि हम पंजाब में ऐसा कुछ नहीं करने वाले हैं

    एएनआई, चंडीगढ़। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमुल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने एलान किया था कि उनकी पार्टी बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी। इस बयान के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने का संकेत दे दिया है।

    पंजाब में ऐसा कुछ नहीं करने वाले: सीएम मान

    कांग्रेस के साथ गठबंधन पर मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से कहा कि हम पंजाब में (गठबंधन को लेकर) ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब की 13 सीटों पर कहा कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में 13-0 हैं। जब प्रेसकर्ताओं ने ममता बनर्जी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हो सकता है, उनकी कोई बातचीत चल रही हो। लेकिन पंजाब में हम ऐसा कुछ नहीं करने वाले। मुख्यमंत्री की इस बात से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में पंजाब सूबे में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन नहीं होगा।

    क्या कांग्रेस भी अकेले लड़ेगी चुनाव?

    वहीं, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में जालंधर के कांग्रेस नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं से जब सवाल पूछा गया कि क्या हमें आम आदमी पार्टी से गठबंधन करना चाहिए तो कार्यकर्ताओं ने गठबंधन का विरोध किया और कहा कि पार्टी को अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather Update: थम नहीं रहा ठंड का प्रकोप, पंजाब के नौ जिलों में कड़ाके की सर्दी; चार डिग्री तक लुढ़का पारा

    यह भी पढ़ें- 'प्रोफेसर और छात्र न करें स्वागत', PAU में झंडा लहराने आ रहे मुख्यमंत्री मान का आतंकी पन्नू ने किया विरोध

    खबरें और भी