Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    J&K Panchayat Election: जम्मू-कश्मीर में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल, इस दिन होगा मतदान; चुनाव आयोग ने कसी कमर

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 06:45 AM (IST)

    Panchayat Election जम्मू में पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अक्टूबर को होगा। प्रदेश चुनाव आयोग ने सोमवार को पंचायत मतदाता सूची 2023 की दूसरी अ ...और पढ़ें

    Panchayat Election: जम्मू पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, इस दिन होगा मतदान; वोटिंग लिस्ट में जल्द कराएं नाम दर्ज
    Panchayat Election: जम्मू पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, इस दिन होगा मतदान; वोटिंग लिस्ट में जल्द कराएं नाम दर्ज

    HighLights

    1. जम्मू कश्मीर में परिस्थितियों के अनुकूल रहने पर दिसंबर में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।
    2. पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अक्टूबर को होगा।

    जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू-कश्मीर में परिस्थितियों के अनुकूल रहने पर दिसंबर में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। पंचायत मतदाता सूचियों में अगर किसी पात्र मतदाता का नाम दर्ज होने से रह गया है तो वह 29 सितंबर तक अपना नाम दर्ज करा सकता है।

    अंतिम प्रकाशन 10 अक्टूबर को होगा

    पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अक्टूबर को होगा। प्रदेश चुनाव आयोग ने सोमवार को पंचायत मतदाता सूची 2023 की दूसरी अनुपूरक सूची के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए एक जनवरी 2023 को अर्हता तिथि के रूम में अधिसूचित किया गया है। जो भी मतदाता पहली जनवरी 2023 तक मतदाता सूची में पंजीकृत होने योग्य हो चुके हैं, वह अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

    जम्मू में 22 सितंबर को होगा भारतीय वायुसेना का Air Show, आसमान में करतब दिखाएंगे Fighter Jet

    केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहले पंचायत चुनाव होंगे। पांच अगस्त 2019 से पहले के एकीकृत जम्मू कश्मीर राज्य में पंचायत चुनाव वर्ष 2018 में हुए थे। उस समय नेशनल कान्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार किया था। यह चुनाव गैरदलीय हुए थे।

    एक माह पहले पंचायत के चुनाव कराए जाने हैं।

    मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल नौ जनवरी 2024 को संपन्न हो जाएगा और जम्मू कश्मीर पंचायत राज अधिनियम, 1989 की धारा 42 के मुताबिक, पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने से एक माह पहले पंचायत के चुनाव कराए जाने हैं।

    खबरें और भी

    अधिसूचना के मुताबिक सभी ईआरओ 20 सितंबर को पंचायत में सभी प्रमुख स्थानों पर पंचायत मतदाता सूची को प्रदर्शित कराएंगे ताकि कोई भी मतदाता इनका अवलोकन कर सके। 23 और 24 सितंबर को पंचायतों में मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। इन शिविरों में कोई भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकता है।

    Anantnag में दहशतगर्दों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे भारतीय जवान, अब तक दो आतंकी मारे गए; चार सुरक्षाकर्मी बलिदान