Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • education
  • general
LIVE BLOG

LIVE HBSE 10th Result 2023: हरियाणा 10वीं रिजल्ट घोषित, लिंक हुआ एक्टिव; रेवाड़ी जिला सबसे आगे, नूंह का सबसे कम परिणाम

LIVE HBSE Haryana Board 10th Result 2023 Updates: रेवाड़ी जिला सबसे आगे, नूंह का सबसे कम परिणाम। ये हैं टॉपर्स। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 16 मई 2023 को कर दी गई। रिजल्ट लिंक http://result.bsehexam2017.in/XTH/MainResult.aspx और http://result.bsehexam2017.in/XTHLINKII/MainResult.aspx।

By Rishi SonwalTue, 16 May 2023 04:22 PM (IST)
News Article Hero Image

LIVE HBSE Haryana Board 10th Result 2023 Updates: हरियाणा बोर्ड से इस साल 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए करीब 3 लाख स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक हो गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी मंगलवार, 16 मई 2023 को कर दी गई है। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार की परीक्षा में 65.43 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। हायर सेकेंड्री के नतीजे सोमवार, 15 मई को घोषित किए जाने के बाद अब बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। घोषणा 3 बजे के बाद की गई, जिसके लिए आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा कर दी गई थी। बारहवीं की तरह ही हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 को भी दोपहर 3 बजे के बाद जारी कर दिया गया। ऐसे में स्टूडेंट्स बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर परिणाम देखें।

  • हरियाणा बोर्ड HBSE 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक 1
  • हरियाणा बोर्ड BSEH 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक 2
16 May 20234:22:08 PM
Haryana Board 10th Result 2023 LIVE: हरियाणा बोर्ड ने दो लिंक एक्टिव किए

 हरियाणा बोर्ड ने दसवीं के नतीजों की घोषणा आज, 16 मई 2023 को करते हुए परिणाम देखने के लिए दो लिंक आधिकारिक वेबसाइ, bseh.org.in पर एक्टिव कर दिए।

16 May 20234:14:56 PM
HBSE Haryana Board Resutl 2023 LIVE: रेवाड़ी जिला सबसे आगे

हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस बार की दसवीं की परीक्षाओं में रेवाड़ी जिले स्टूडेंट्स अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक पास हुए हैं। रेवाड़ी जिले का पास प्रतिशत 78.68 फीसदी रहा। इसके बाद 77.61 फीसदी के साथ चरखी दादरी और 77.55 फीसदी के साथ मोहिंदर गढ़ जिला रहा। वहीं सबसे कम 51.68 फीसदी पास प्रतिशत नूंह जिले का रहा।  

16 May 20234:04:33 PM
HBSE 10th Result 2023 Link Activated: हरियाणा 10वीं रिजल्ट लिंक हुआ एक्टिव

 हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10 परीक्षाफल देखने के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया है, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं:-

  • हरियाणा बोर्ड HBSE 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक 1
  • हरियाणा बोर्ड BSEH 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक 2
16 May 20233:55:15 PM
HBSE 10th Result 2023 LIVE: जनरल 72.36 फीसदी और एससी का 55.71 फीसदी रहा परिणाम

 हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में जनरल कटेगरी में 72.36 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। ओबीसी में 66.76 फीसदी और एससी में 55.71 फीसदी परिणाम रहा। 

16 May 20233:42:23 PM
Haryana Board 10th Result 2023 Live: गांव और निजी स्कूलों के स्टूडेंट्स अधिक सफल

 हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में इस बार गांवों के छात्र-छात्राएं शहरों के मुकाबले अधिक सफल हुए हैं। बोर्ड के आकड़ों के मुताबिक ग्राणीण छात्रों का पास प्रतिशत 67.35 फीसदी रहा, जबकि शहरी इलाकों का 61.28 फीसदी रहा। इसी प्रकार, निजी स्कूलों का प्रदर्शन सरकारी स्कूलों से बेहतर रहा। सरकारी स्कूलों के 57.73 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं तो वहीं निजी स्कूलों के 65.75 फीसदी छात्र-छात्राए पास हुए हैं।

16 May 20233:34:16 PM
HBSE 10th Result 2023 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लड़किया लड़कों से आगे रहीं

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में इस बार लड़किया लड़कों से आगे रही। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रतिशत 69.81 लड़कियां पास रही तो लड़कों का पास प्रतिशत 61.42 प्रतिशत रहा।

16 May 20233:31:33 PM
Haryana 10th Result 2023 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिए लिंक

 हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट को स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक से देखें।

एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक

16 May 20233:28:39 PM
HBSE 10th Toppers 2023: हिमेश, वर्षा सोनू ने किया टॉप

 हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में इस बार भुना के हिमेश, सिकंदर पुर सोनीपत की वर्षा और भिवानी के सोनू ने टॉप किया किया है। तीनों ही के 498 अंक हैं।

16 May 20233:18:12 PM
BSEH 10th Result 2023 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक bseh.org.in पर

 अब जबकि हरियाणा बोर्ड द्वारा बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है तो स्टूडेंट्स कुछ ही देर में अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर देख सकेंगे।

16 May 20233:14:18 PM
HBSE 10th Result 2023 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, 65.43 फीसद रहा रिजल्ट

 हरियाणा बोर्ड ने 10वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार रिजल्ट 65.43 फीसद रहा है।

16 May 20233:06:06 PM
BSEH 10th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस लिंक कर पाएंगे चेक

हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 10 के नतीजों की घोषणा के बाद लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गया है।

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक

16 May 20232:54:07 PM
HBSE 10th Result 2023 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है शुरू

 हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है।

16 May 20232:43:23 PM
HBSE 10th Result 2023 LIVE: एक बार में ऐसे देखें परिणाम

 हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 को एक बार में चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले इसकी दोबारा जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता।

16 May 20232:30:03 PM
Haryana Board 10th Result 2023 Live: नतीजे इन स्टेप में करें चेक

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा कुछ ही मिनटों में की जाएगी। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होने वाले लिंक पर करके और फिर नये पेज पर अपने विवरण भरकर सबमिट करके परिणाम देख पाएंगे।

16 May 20232:12:19 PM
HBSE 10th Result 2023 Live: रिजल्ट की घोषणा 3 बजे, लिंक 3.30 बजे के बाद होगा एक्टिव

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार जल्द ही समाप्त होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणामों की घोषणा दोपहर 3 बजे की जाएगी और लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर 3.30 बजे के बाद किया जाएगा।

16 May 20231:55:08 PM
Haryana Board Result 2023 Live: 1 घंटे में आ सकता है परिणाम

हरियाणा बोर्ड से 10वीं की परीक्षाएं दिए करीब 3 लाख छात्र-छात्राओं का नतीजों का इंतजार अब बस 1 घंटे का रह गया है।

16 May 20231:28:47 PM
Haryana Board 10th Result 2023 Live: एक से अधिक विषय में फेल होने पर विकल्प

 यदि कोई छात्र या छात्रा एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण घोषित किया जाता है तो सबसे पहले वह अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच या मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अतिरिक्त सीटीपी कैटगरी में फेल सब्जेक्ट के लिए फिर से परीक्षा दे सकता है।

16 May 20231:17:12 PM
HBSE 10th Result 2023:बस कुछ देर में समाप्त हो जाएगा इंतजार

 हरियाणा बोर्ड मैट्रिक के नतीजे जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बोर्ड कुछ देर में नतीजों का एलान करने वाला है। 

16 May 202312:31:45 PM
Haryana HBSE 10th Result 2023 LIVE: एक विषय में होने पर कंपार्टमेंट एग्जाम

 यदि कोई स्टूडेंट एक विषय में फेल होता है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित हो सकता है।

16 May 202312:02:09 PM
Haryana Board 10th Result 2023 LIVE: अगर न दिखे परिणाम तो करें यह काम

किसी छात्र या छात्रा को यदि परिणाम सही रोल नंबर व जन्म-तिथि भरकर सबमिट करने के बाद भी नहीं दिखता है तो वे कुछ देर बाद फिर से प्रयास कर सकते हैं। कई बार परिणाम तकनीकी समस्या के चलते नहीं दिखता है।

16 May 202311:38:49 AM
BSEH Haryan Clas 10 Result 2023 LIVE: एक बार में ऐसे देखें परिणाम

 स्टूडेंट्स को अपना परिणाम एक बार में चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनो रोल नंबर भकर सबमिट करने से पहले इसकी दोबारा जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता।

16 May 202311:24:16 AM
HBSE 10th Result 2023 LIVE: दोपहर 3 बजे के बाद आएगा परिणाम?

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा क्या आज दोपहर 3 बजे की जाएगी? इस सम्बन्ध में बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई भी अपडेट जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 को दोपहर 3 बजे के बाद जारी कर सकता है।

16 May 202311:03:15 AM
HBSE 10th Result 2023: 81 फीसदी से ज्यादा रहा 12वीं का रिजल्ट

 हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे 15 मई को घोषित किए गए थे। इस साल कुल पास प्रतिशत 81.65 फीसदी रहा है।

16 May 202310:22:59 AM
BSEH 10th Result 2023 LIVE: कम मार्क्स आएं तो करा सकते हैं पुनः जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में यदि उम्मीद से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट्स पुनः जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। आवेदन के दौरान स्टूडेंट्स 800 रुपये के शुल्क का भी भुगतान करना होगा। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परीवारों से सम्बन्धित छात्र-छात्राएं के लिए शुल्क 200 रुपये ही है।

16 May 20239:56:38 AM
HBSE 10th Result 2023 LIVE: क्या 10वीं में भी छात्राएं रहेंगी आगे छात्रों से?

 हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज की जानी है। इस बार की परीक्षाओं में क्या छात्राएं छात्रों से आगे रहेंगे, इसका जवाब जल्द ही मिल जाएगा। वहीं, बात करें तो कक्षा 12 के नतीजों की तो सोमवार को घोषित परीक्षाफल में छात्राएं छात्रों से आगे रहीं।

यह भी पढ़ें - HBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड मैट्रिक के नतीजे आज, 12वीं की तरह क्या 10वीं में भी गर्ल्स करेंगी कमाल ?

16 May 20239:40:26 AM
HBSE 10th Result 2023 LIVE: दोपहर 3 बजे आएगा परिणाम?

हरियाणा बोर्ड द्वारा सेकेंड्री रिजल्ट की घोषणा आज, 16 मई 2023 को की जानी है। समय की जानकारी बोर्ड द्वारा साझा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि कक्षा12 की तरह ही कक्षा 10 के नतीजे भी दोपहर 3 बजे के बाद जारी किए जा सकते हैं।

16 May 20239:19:19 AM
Haryana Board 10th Result 2023 LIVE: बोर्ड अध्यक्ष जारी करेंगे परीक्षाफल

बारहवीं की तरह ही हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष डॉ. डी. पी. यादव द्वारा की जाएगी।

16 May 20238:54:37 AM
LIVE HBSE Haryana Board 10th Result 2023 Updates: इन स्टेप में करे एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 चेक

औपचारिक ऐलान के बाद स्टूडेंट्स को अपना एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए वेबसाइट पर विजिट करना होगा। फिर होम पेज पर ही दिए गए लेटेस्ट सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपने एग्जाम टाइप (रेगुलर या प्राइवेट) का चुनाव करना होगा और इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्म-तिथि और स्क्रीन पर दिए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक यानी मार्कशीट स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

16 May 20238:34:48 AM
LIVE HBSE Haryana Board 10th Result 2023: करीब 3 लाख स्टूडेंट्स को हरियाणा 10वीं रिजल्ट का इंतजार

 बता दें कि वर्ष 2022-23 के दौरान हरियाणा राज्य में स्थित राज्य बोर्ड सम्बद्ध सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में पंजीकृत सेकेंड्री के करीब 3 लाख स्टूडेंट्स के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। अब नतीजों का इंतजार परीक्षा में सम्मिलित स्टूडेंट्स को है।

16 May 20238:17:53 AM
LIVE HBSE Haryana Board 10th Result 2023 Updates: आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर लिंक होगा एक्टिव

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 को लेकर पहले विज्ञप्ति जारी करके परीक्षाफल से सम्बन्धित आंकड़े जारी करेगा। इसके बाद बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर एक्टिव करेगा।

16 May 20238:08:18 AM
LIVE HBSE Haryana Board 10th Result 2023 Updates: दोपहर 3 बजे के बाद परिणाम संभव

हरियाणा बोर्ड की तरफ से एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 टाइम को लेकर कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है। हालांकि, सोमवार के नतीजों के पैटर्न को देखें को परिणाम दोपहर 3 बजे के बाद जारी किया जा सकता है।

16 May 20237:53:07 AM
LIVE HBSE Haryana Board 10th Result 2023 Updates: हरियाणा बोर्ड आज करेगा 10वीं के नतीजों का ऐलान

कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम सोमवार को घोषित किए जाने के बाद अब कक्षा 10 के लिए भी परीक्षाफल हरियाणा बोर्ड आज, 16 मई 2023 को घोषित कर देगा।

यह भी पढ़ें - Haryana Board 10th Result 2023: आज जारी हो सकता है हरियाणा 10वीं बोर्ड रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us