विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दवा खरीदते वक्त एक्सपायरी डेट ही नहीं, इस लाल पट्टी पर भी दें ध्यान; जानें क्यों है बेहद जरूरी

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:28 AM (IST)

क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ दवाओं के पत्तों पर एक लाल रंग की सीधी पट्टी बनी होती ...और पढ़ें

दवा के पत्ते पर क्यों होती है 'लाल पट्टी'? (Image Source: AI-Generated)

दवा के पत्ते पर क्यों होती है 'लाल पट्टी'? (Image Source: AI-Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल स्टोर पर जाते ही हम सबसे पहले क्या करते हैं... दवा का नाम पढ़ते हैं, उसकी एक्सपायरी डेट चेक करते हैं और पेमेंट करके घर लौट आते हैं। मगर, क्या आपका ध्यान कभी दवा के पत्ते पर बनी उस लाल रंग की सीधी लाइन पर गया है?

हम में से ज्यादातर लोग इसे महज एक डिजाइन या दवा कंपनी का कोई आम-सा निशान समझकर अनदेखा कर देते हैं। हालांकि, सच तो यह है कि यह कोई मामूली डिजाइन नहीं है। इस लाल पट्टी का आपकी सुरक्षा और दवा के सही इस्तेमाल से बहुत गहरा कनेक्शन है। आइए जानते हैं इस खास निशान का असली मतलब।

लाल लाइन का क्या है संकेत?

भारत के 'ड्रग्स रुल्स, 1945' में दवाओं की पैकिंग और लेबल को लेकर खास नियम तय किए गए हैं। इन्हीं नियमों के तहत कुछ विशेष दवाओं के लेबल पर बाईं ओर एक सीधी लाल पट्टी बनाई जाती है।

इस पट्टी का सीधा-सा मतलब यह है कि वह दवा 'प्रिस्क्रिप्शन ड्रग' है। आसान भाषा में कहें तो यह दवा केवल डॉक्टर द्वारा लिखे गए पर्चे पर ही दी जा सकती है। पैकिंग पर इससे जुड़ी चेतावनी भी लिखी होती है। इसे सामान्य दवा मानकर अपनी मर्जी से खाना आपके लिए गलत फैसला हो सकता है।

हर लाल निशान का मतलब एक नहीं होता

यह भी जानना जरूरी है कि दवा की पैकिंग पर मौजूद हर लाल रंग या लाल डिब्बा यह विशेष प्रिस्क्रिप्शन वाली पट्टी नहीं होता। दवा के पत्तों पर अलग-अलग तरह की चेतावनियां और चिन्ह हो सकते हैं।

इसलिए सिर्फ लाल रंग देखकर दवा के बारे में खुद से कोई अंदाजा न लगाएं। हमेशा यह आदत डालें कि दवा का इस्तेमाल करने से पहले उसका नाम, डोज, उसमें मौजूद कम्पोजिशन, एक्सपायरी डेट और लेबल पर लिखे गए निर्देश जरूर पढ़ें।

पुराने पर्चे से दवा खरीदना है गलत

बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से दवा लेना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। हम में से कई लोग अपनी पुरानी बीमारी के पर्चे को दिखाकर ही दोबारा मेडिकल स्टोर से दवाइयां ले आते हैं, जो कि सही तरीका नहीं है।

जब भी आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें। उनके द्वारा बताई गई दवा ही लें और दवा खाने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट की जांच करना कभी न भूलें।

यह भी पढ़ें- आसानी से जान सकेंगे कि कौन सी दवा असली है या नकली, बस करना होगा आपको यह काम

यह भी पढ़ें- कुछ दवाओं के विज्ञापन के लिए कानून में होगा बदलाव, सरकार ने मसौदे पर आम लोगों से मांगे सुझाव