विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रफ्तार में इंसान को भी मात देती है ये छोटी मकड़ी, 258 प्रजातियों के रिसर्च में हुआ खुलासा

Published: Fri, 10 Jul 2026 09:23 AM (IST)

विज्ञानियों ने 258 मकड़ी प्रजातियों की रफ्तार का अध्ययन किया, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई हंट्समैन मकड़ी को दुनिया की सबसे तेज मकड़ी ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलियाई हंट्समैन मकड़ी दुनिया की सबसे तेज (फोटो- सोशल मीडिया)

ऑस्ट्रेलियाई हंट्समैन मकड़ी दुनिया की सबसे तेज (फोटो- सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लंदन। विज्ञानियों ने दुनिया भर की 258 मकड़ी की प्रजातियों की रफ्तार का अध्ययन किया। इस दौरान पाया कि कुछ मकड़ी हैरान कर देने वाली गति से दौड़ सकती हैं। दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली मकड़ी ऑस्ट्रेलियाई हंट्समैन है। यह मकड़ी 3.59 मीटर प्रति सेकंड (लगभग 13 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार से दौड़ सकती है।

यह गति सामान्य इंसान की तेज चाल से भी अधिक है और छोटी दूरी में ये पलभर में शिकार तक पहुंच सकते हैं। यानी यह मकड़ी स्पीड में इंसानों की गति को भी मात दे सकती है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, विज्ञानियों ने पाया कि मकड़ियों की रफ्तार शरीर के आकार, पैरों की लंबाई व शिकार के तरीके पर निर्भर करती है। यह तेज गति उन्हें शिकार पकड़ने, दुश्मनों से बचने और कठिन परिस्थितियों में जीवित रहने में मदद करती है।

दरअसल, नए रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला के मापों और पुराने डेटा को मिलाकर 258 प्रजातियों की मकड़ियों के दौड़ने के प्रदर्शन का अब तक का सबसे बड़ा डेटासेट तैयार किया है।

सबसे धीमी मकड़ी

अध्ययन के अनुसार, मकड़ियों के शरीर के द्रव्यमान के साथ उनकी दौड़ने की गति भी बढ़ती है। इस रिसर्च में सबसे धीमी रफ्तार 'मनी स्पाइडर' (0.018 मीटर प्रति सेकंड) की रही, जो सिर्फ 1.5 मिमी लंबी होती है।

money spider

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की जंगल हंट्समैन मकड़ी 3.59 मीटर प्रति सेकंड (करीब 8 मील प्रति घंटा) की अधिकतम रफ्तार के साथ दुनिया की सबसे तेज मकड़ी बनकर उभरी है।

money spider (1)

हंट्समैन मकड़ियां कैसी होती हैं?

ऑस्ट्रेलियाई संग्रहालय की रिपोर्ट के अनुसार, हंट्समैन मकड़ियां बड़ी और लंबी टांगों वाली मकड़ियां होती हैं। इनका रंग अधिकतर धूसर से भूरा होता है, और कभी-कभी इनकी टांगों पर धारियां भी होती हैं। यह मकड़ियां आम तौर पर जमीन के नीचे रहते हुए पाए जाते हैंपेड़ों की ढीली छाल में, चट्टानी दीवारों और लट्ठों की दरारों में, चट्टानों के नीचे और जमीन पर छाल की पट्टियों में पर पाए जाते हैं।

हंट्समैन मकड़ी बड़े आकार और तेज गति वाली शिकारी मकड़ी है।अधिकांश हंट्समैन मकड़ियों का शरीर चपटा होता है यह ढीली छाल या चट्टानों की दरारों के नीचे संकीर्ण स्थानों में रहने के लिए अनुकूलित होता है।

इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ता डेविड लैबॉन्टे और एडिथ कोवान विश्वविद्यालय की लींडा मेसन के अनुसार, हंट्समैन मकड़ियों के भीतर शिकार करने और खुद को बचाने की जरूरत ने इनके भीतर इस असाधारण रफ्तार को विकसित है। हंट्समैन मकड़ी के लंबे पैर उसके लिए 'स्पीड गियर' की तरह काम करते हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार, मकड़ी की तेज रफ्तार केवल उसके आकार या जाला बुनने की आदत पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उसके पैर पर निर्भर करती है।