Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप जानते हैं टेक ऑफ और लैंडिंग से पहले क्यों बंद कर देते हैं टेबल ट्रे? सेफ्टी से जुड़ी है वजह

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 02:26 PM (IST)

    अगर आपने कभी हवाई जहाज से यात्रा की है तो जानते होंगे कि टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान टेबल ट्रे बंद करने के लिए कहते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ...और पढ़ें

    लैंडिंग और टेक ऑफ के दौरान क्यों करते हैं टेबल ट्रे बंद? (Picture Courtesy: Freepik)
    लैंडिंग और टेक ऑफ के दौरान क्यों करते हैं टेबल ट्रे बंद? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. हवाई जहाज में यात्रा करते समय कई नियमों का पालन करना पड़ता है
    2. टेक ऑफ और लैंडिंग के वक्त टेबल ट्रे बंद करने के लिए कहा जाता है
    3. यह नियम यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को कई नियमों का पालन करना होता है। ये नियम प्लेन में बैठे हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए जरूरी है। इसलिए इन्हें फॉलो करना काफी जरूरी है। इन्हीं में एक नियम है टेक ऑफ और लैंडिंग से पहले टेबल ट्रे को बंद कर देना।

    यह नियम भी सुरक्षा से जुड़ा हुआ है और इसका पालन करना बेहद होता है। इसलिए हर बार लैंडिंग और टेक ऑफ से पहले फ्लाइट क्रू मेंमबर्स आपको अपने सीट की सामने की ट्रे बंद करने के लिए कहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ट्रे बंद करना सुरक्षा से कैसे जुड़ा हो सकता है? आइए इसके पीछे के कारणों को जानते हैं।

    एमरजेंसी की कंडिशन में बाधा न हो

    टेक ऑफ और लैंडिंग विमान यात्रा के सबसे जरूरी और सेंसिटिव स्टेप होते हैं। इन दौरान किसी भी तरह की एमरजेंसी कंडिशन पैदा हो सकती है, जैसे कि इमरजेंसी लैंडिंग या इवैक्यूएशन यानी तुरंत प्लेन खाली करना। ऐसे में अगर टेबल ट्रे खुली हुई हो, तो यह यात्रियों के लिए रास्ते में बाधा बन सकती है और उन्हें जल्दी से विमान छोड़ने में दिक्कत हो सकती है।

    यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना

    टेक ऑफ और लैंडिंग के समय विमान में अचानक झटके लग सकते हैं। अगर टेबल ट्रे खुली हो, तो यात्री उससे टकरा सकते हैं, जिसके कारण चोट लग सकती है। खासकर, अगर विमान अचानक ब्रेक लगाता है या हवा में टर्बुलेंस का सामना करता है, तो खुली ट्रे पर रखी कोई भी चीज, जैसे- गिलास, खाने का सामान आदि गिरकर किसी को नुकसान पहुंचा सकता है।

    खबरें और भी

    क्रू मेंबर्स के लिए आसानी

    कैबिन क्रू को टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होती है। अगर टेबल ट्रे बंद हो, तो वे आसानी से आइल में चल सकते हैं और जरूरत पड़ने पर यात्रियों की मदद कर सकते हैं। खुली ट्रे उनके लिए रुकावट पैदा कर सकती है।

    नियमों का पालन करना

    एविएशन सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के अनुसार, टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान यात्रियों को अपनी सीट पर सीधे बैठना चाहिए और सभी सामान, जैसे- टेबल ट्रे, सीट पॉकेट का सामान सुरक्षित तरीके से रखा होना चाहिए। यह नियम दुनिया भर की एयरलाइंस द्वारा लागू किया जाता है ताकि हर यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    टेबल ट्रे को टेक ऑफ और लैंडिंग से पहले बंद करना एक छोटा सा नियम है, लेकिन इसका मकसद यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा है। अगली बार जब आप हवाई यात्रा करें, तो अगर प्लेन क्रू मेंमबर आपको टेबल ट्रे बंद करने के लिए कहते हैं, तो आप समझ जाएंगे कि वे ऐसा क्यों कह रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- एक थर्मामीटर से हो सकता है प्लेन क्रैश! क्यों हवाई जहाज में बैन है Thermometer

    यह भी पढ़ें- रंग तो बहुत हैं, फिर भी एयरप्लेन सिर्फ सफेद क्यों? खूबसूरती नहीं; इसके पीछे छ‍िपा है साइंस