विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तुर्कमान गेट बवाल में क्या है सपा MP मोहिबुल्लाह का रोल? रात में आए और तुरंत चले गए, पुलिस करेगी पूछताछ

Updated: Wed, 07 Jan 2026 02:34 PM (IST)

दिल्ली के तुर्कमान गेट पर सैयद फैज इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए बवाल में सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का कनेक्शन सामने आया है। हालांक ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में तुर्कमान गेट स्थित सैयद फैज इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के दौरान हुए बवाल में सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का कनेक्शन सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि बवाल करवाने में उनका हाथ है, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। 

एमसीडी ने सैयद फैज इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया तो कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

वहीं, पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मामला भी दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। 

WhatsApp Image 2026-01-07 at 09.09.43

संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा का कहना है कि कुछ लोगों के बुलाने पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी मंगलवार देर रात करीब 11.15 बजे डेमोलेशन वाले जगह के आसपास आए थे। वहां उन्होंने एक घंटे तक रुककर स्थानीय लोगों से मीटिंग की थी, उसके बाद सवा 12 बजे के करीब दिल्ली से वापस यूपी चले भी गए थे। उसके कुछ घंटे बाद बुलडोजर की कारवाई शुरू हुई।

WhatsApp Image 2026-01-07 at 10.39.56 (1)

अभी तक पुलिस को यह जानकारी नहीं मिली है कि वह लोगों को भड़काने और दंगा कराने के मकसद से दिल्ली आए हुए थे। उन्होंने लोगों को भड़काने का काम किया था। अगर इस तरह की बात सामने आती है तो उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और उनसे पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें- क्या, कब और कैसे... दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास क्यों चले 30 बुलडोजर? हर सवाल का जवाब

दिल्ली पुलिस ने कहा कि अगर भड़काने का रोल सामने आया तो उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर गिरफ्तार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन से तनाव, बवाल पर पुलिस ने दर्ज की FIR; फुटेज से पहचान कर 5 पर शिकंजा