विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विजय एन्क्लेव में 24 करोड़ रुपये से बनेगी सड़क, पश्चिमी दिल्ली के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:40 AM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के पालम विधानसभा क्षेत्र के विजय एन्क्लेव में 24 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का ...और पढ़ें

सड़कों के नव-निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जागरण

सड़कों के नव-निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जागरण

HighLights

  1. विजय एन्क्लेव में 24 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण शुरू।

  2. सांसद रामवीर बिधूड़ी और विधायक कुलदीप सोलंकी रहे मौजूद।

  3. पालम में 209 करोड़ के विकास कार्य हुए पिछले साल।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के पालम विधानसभा क्षेत्र के विजय एन्क्लेव में विकास कार्यों को गति देते हुए करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के नव-निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, महिलाएं, युवा, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और भाजपा के स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ केंद्र सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि राजधानी में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ दिल्ली के अलग-अलग इलाकों को मिल रहा है।

विकास कार्य कराए गए

सभा को संबोधित करते हुए पालम विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सोलंकी ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान पालम में करीब 209 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, ड्रेन, पार्क और स्कूल सहित बुनियादी ढांचे के अनेक विकास कार्य कराए गए हैं। इनमें से कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि कई पर काम तेजी से चल रहा है।

विजय एन्क्लेव में शुरू हुए सड़क निर्माण कार्य से स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है। लोगों को उम्मीद है कि नई सड़कों से आवागमन सुगम होगा और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धर्मदेव सोलंकी सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।