विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 अगस्त के समारोह में पहली बार शामिल हुआ ‘वंदे मातरम्’, लाल किले से रचा गया इतिहास

Updated: Sat, 15 Aug 2026 08:23 AM (IST)

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पहली बार राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का गायन हुआ, जिसे एनसीसी कैडेट्स और 'माई भारत' स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ऐतिहासिक पल बताया, क्योंकि यह आजादी के बाद पहली बार 15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शनिवार को लाल किले पर आयोजित समारोह में यह ऐतिहासिक पल देखा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शनिवार को लाल किले पर आयोजित समारोह में यह ऐतिहासिक पल देखा गया।

HighLights

  1. 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पहली बार वंदे मातरम् गूंजा।

  2. एनसीसी कैडेट्स और 'माई भारत' स्वयंसेवकों ने मिलकर किया गायन।

  3. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ऐतिहासिक पल बताया, 150वीं वर्षगांठ पर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में इतिहास रचा गया। लाल किले की प्राचीर से पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शनिवार को लाल किले पर आयोजित समारोह में यह ऐतिहासिक पल देखा गया। आजादी के बाद पहली बार 15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रगीत को शामिल किया गया।

समारोह में एनसीसी के कैडेट्स और 'माई भारत' स्वयंसेवकों ने 'वंदे मातरम्' गाया। इसके बाद राष्ट्रगान 'जन गण मन' प्रस्तुत किया गया। ज्ञानपथ पर लगभग 2,500 युवाओं ने 'वंदे मातरम्' की आकृति भी बनाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार 15 अगस्त को लाल किले से 'वंदे मातरम्' गूंज रहा है। यह एक ऐतिहासिक पल है। इस साल 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। हाल ही में राष्ट्रगीत को राष्ट्रगान के समान कानूनी संरक्षण भी मिला है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के संबोधन में भी पूरा 'वंदे मातरम्' बजाया गया था।

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का थीम 'विकसित भारत@2047' और युवा शक्ति पर आधारित रहा। प्रधानमंत्री मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराने और राष्ट्र को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में हाई अलर्ट! लाल किले की सुरक्षा में 25 हजार जवान, 1000 AI कैमरों से निगरानी