विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC के नए नियमों के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, अनुमति न होने पर पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

Published: Mon, 09 Mar 2026 08:49 AM (GMT+05:30)

रविवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना सहित विभिन्न संगठनों ने जंतर-मंतर के पास यूजीसी के विवादित नियमों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

यूजीसी एक्ट के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते कई संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। जागरण

यूजीसी एक्ट के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते कई संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। यूजीसी के विवादित नियमों के विरोध में रविवार को जंतर मंतर के नजदीक राष्ट्रीय परशुराम सेना समेत अन्य संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार व हरियाणा सहित अन्य राज्यों से लोग पहुंचे थे। उनके हाथ में विरोध जताते बैनर, पोस्टर थे।

08del_12_08032026_137

ये सभी जंतर-मंतर धरना स्थल पहुंचने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं होने का हवाला देकर उन्हें वहां नहीं जाने दिया। उसके बाद हंगामा करने पर कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

08del_13_08032026_137

पहले प्रदर्शनकारी संसद मार्ग पर जुटे थे। इस मौके पर कई प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कानून ऐसा बनाना चाहिए जो सभी समाज और वर्ग के हितों की रक्षा करे।

08del_15_08032026_137

उन्हाेंने आरोप लगाया कि यूजीसी के नए नियम सामान्य वर्ग का उत्पीड़न करने वाले हैं। उन्हें केंद्र सरकार को वापस लेना चाहिए। प्रदर्शन में शामिल अनिल मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान, समान अधिकार और न्याय की लड़ाई है। वहीं, रोहित शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रदर्शन करने से रोक रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पिंक कार्ड के लिए इतनी जद्दोजहद, लंबी कतार और घंटों इंतजार; प्रक्रिया ऑनलाइन न करने पर सवाल