विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में युवक की हत्या मामले का पर्दाफाश, मोबाइल चार्ज करने से मना करने पर उतारा था मौत के घाट

Updated: Tue, 10 Feb 2026 02:08 PM (IST)

त्रिलोकपुरी में मोबाइल चार्ज करने से मना करने पर एक युवक, वीर सिंह, की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों, यामीन और यासीन ...और पढ़ें

य़ुवक की चाकू मारकर हत्या गई थी। (सांकेतिक तस्वीर)

य़ुवक की चाकू मारकर हत्या गई थी। (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। त्रिलोकपुरी इलाके में मोबाइल फोन चार्ज करने से मना करने पर एक युवक की चाकू मारकर की गई हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। स्पेशल स्टाफ, एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड और थाना कल्याणपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहले ही पहचान वीर सिंह के रूप में हुई थी, जो त्रिलोकपुरी इलाके में ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाते थे। घटना के समय वीर सिंह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवक दुकान पर पहुंचे और उन्होंने अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए कहा। आरोपितों ने बताया की फ़ोन चोरी का है, जिसके बाद वीर सिंह ने मोबाइल चार्ज करने से इनकार कर दिया।

बीच-बचाव करने में हत्या भी हुआ था घायल

इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में झगड़े में बदल गई। हत्यारोपितों ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया और वीर सिंह पर वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल वीर सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए उनके एक साथी को भी चोटें आई थीं।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर यामीन (31) और यासीन (28) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

डीसीपी पूर्वी जिला अभिषेक धानिया ने बताया कि “मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुए मामूली विवाद में यह वारदात की गई थी। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।”