विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन से माहौल संवेदनशील, व्यापारी संगठनों ने जारी किया सर्कुलर

Updated: Wed, 07 Jan 2026 10:30 AM (IST)

पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद हौज काजी और आसपास के बाजारों में माहौल संवेदनशील बना हुआ है। व्यापारी संगठनों ने सर्क ...और पढ़ें

दिल्ली में बुलडोजर एक्शन के बाद भारी पुलिस बल तैनात। जागरण

दिल्ली में बुलडोजर एक्शन के बाद भारी पुलिस बल तैनात। जागरण

HighLights

  1. तुर्कमान गेट अतिक्रमण अभियान से हौज काजी में तनाव

  2. व्यापारी संगठनों ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की

  3. वाहनों की आवाजाही सीमित रखने की सलाह

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास मंगलवार रात को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाए जाने के बाद हौज काजी और आसपास के बाजार क्षेत्रों में माहौल संवेदनशील बना हुआ है।

दिल्ली स्टील टूल्स एंड हार्डवेयर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव गुप्ता समेत पुरानी दिल्ली के थोक बाजारों के कई अन्य व्यापारी संगठनों ने सर्कुलर जारी कर वाहनों की आवाजाही सीमित रखने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

सर्कुलर में कहा गया है कि हौज काजी और आसपास के बाजार इलाकों में वाहनों की गतिविधि को सावधानीपूर्वक नियंत्रित रखा जाए। व्यापारियों से अपील की गई है कि सड़क पर सामान न रखें, केवल आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही करें, वाहनों को केवल चिह्नित पार्किंग में ही खड़ा करें और सड़क या फुटपाथ पर न करें। अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल एसोसिएशन के आधिकारिक के बयानों पर भरोसा करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आधी रात फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण ध्वस्त, पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल

व्यापारी संगठनों ने चेतावनी दी कि ऐसी परिस्थितियों में कुछ असामाजिक तत्व फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं और उपद्रव फैला सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मस्जिद के पास ढहाया अतिक्रमण, आगजनी और पत्थरबाजी के बाद तनाव; Video में देखें हालात

एसोसिएशन ने व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए किसी भी अपडेट की तत्काल सूचना देने का आश्वासन दिया है। 'सतर्क रहें, सुरक्षित रहें' संदेश के साथ सर्कुलर समाप्त हुआ। हौज काजी, जीबी रोड, चावड़ी बाजार, नया बाजार संवेदनशील क्षेत्र के नजदीक के थोक बाजार हैं।