Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के स्वरूप नगर में खाना बनाने के दौरान छोटा सिलेंडर फटा, चार झुलसे

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 09:12 PM (IST)

    दिल्ली के स्वरूप नगर में मंगलवार दोपहर खाना बनाते समय एक छोटा गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में एक मासूम बच्चे सहित चार लोग झुलस गए, जिनमें तीन महिलाएं ...और पढ़ें

    स्वरूप नगर स्थित इस मकान की तीसरी मंजिल पर फटा था सिलेंडर। जागरण

    स्वरूप नगर स्थित इस मकान की तीसरी मंजिल पर फटा था सिलेंडर। जागरण

    HighLights

    1. स्वरूप नगर इलाके में मंगलवार दोपहर में हुआ हादसा

    2. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर शुरू की जांच

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में मंगलवार दोपहर एक इमारत के तीसरे मंजिल पर खाना बनाने के दौरान छोटा सिलेंडर फट गया। जिससे कमरे में मौजूद एक मासूम सहित चार लोग झुलस गए। घायलों में तीन महिला शामिल हैं।

    सभी घायलों को पास के बुराड़ी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। जांच में पता चला कि इस हादसे में सविता 40 फीसदी, कार्तिक 4.5 फीसदी, सुनीता 65 फीसदी और किरण 27 फीसदी झुलस गए हैं।

    बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे स्वरूप नगर थाना पुलिस को एफ ब्लाक के एक मकान में सिलेंडर धमाका होने और कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घटना इमारत की तीसरी मंजिल पर हुआ था।

    पीसीआर कर्मी एक मासूम सहित चार लोगों को पास के बुराड़ी अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। जांच में पता चला कि जिस कमरे में विस्फोट हुआ वहां सविता आठ साल के मासूम कार्तिक और अपने पति के साथ रह रही है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल पहुंची। जहां सविता, कार्तिक और इमारत की दूसरी मंजिल पर रहने वाली दो महिला सुनीता और किरण का इलाज चल रहा था।

    खबरें और भी

    दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। जांच में पता चला कि सविता दोपहर में खाना बनाने गई थी। छोटे गैस सिलेंडर में पहले से रिसाव हो रहा था। माचिस जलाते ही उसमें आग लग गई। आग बुझाने के लिए सविता ने शोर मचाया।

    शोर सुनकर दूसरी मंजिल पर रहने वाली सुनीता और किरण वहां पहुंची। उनके वहां पहुंचते ही अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया और चारों इनके चपेट में आ कर घायल हो गए। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।