Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NHAI दिलाएगा दक्षिण दिल्ली को जाम से मुक्ति! सांसद बिधुड़ी ने सीएम रेखा गुप्ता से मांगे 100 करोड़

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 10:59 PM (IST)

    सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दक्षिणी दिल्ली में जाम कम करने के लिए मांडी-जौनापुर रोड NHAI को सौंपने का आग्रह किया। उन्होंने तिगड़ी और अर्जनगढ़ मेट्रो ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर जनहित के लिए मांग रखते सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर जनहित के लिए मांग रखते सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी।

    HighLights

    1. मांडी-जौनापुर रोड NHAI को सौंपने का आग्रह।

    2. तिगड़ी, अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने का सुझाव।

    3. दक्षिण दिल्ली विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की मांग।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में जाम की समस्या कम करने के लिए भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मांडी-जौनापुर रोड एनएचएआई को सौंपने का आग्रह किया है। उन्होंने तिगड़ी और अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशनों में नाम में बदलाव का भी सुझाव दिया है। साथ ही, दक्षिण दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए मुख्यमंत्री विकास निधि से 100 करोड़ रुपए जारी करने की मांग की।

    बिधूड़ी ने कहा कि महरौली-गुरुग्राम रोड और फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड की तरह मांडी-जौनापुर रोड को भी पीडब्ल्यूडी से लेकर एनएचएआई के सुपुर्द किया जाना चाहिए। यह मास्टर प्लान रोड है और इसके विस्तार का कार्य पिछले 20 वर्षों से लटक रहा है।

    उन्होंने कहा कि महरौली-गुरुग्राम रोड और फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड को मांडी-जौनापुर रोड जोड़ती है जिसकी चौड़ाई मास्टर प्लान में 200 फीट बताई गई है। मौके पर इसकी चौड़ाई सिर्फ 30 फीट है। इस कारण दक्षिण दिल्ली में लोगों को घंटों जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह इस बारे में केंद्र सरकार के पास सिफारिश भेजें।

    वहीं, बिधूड़ी ने सिल्वर लाइन काॅरिडोर के प्रस्तावित तिगड़ी मेट्रो स्टेशन का नाम भगवान बाबा रामदेव के नाम पर रखने का सुझाव भी मुख्यमंत्री को दिया। तिगड़ी में भगवान बाबा रामदेव का प्राचीन मंदिर भी है जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। वे भगवान बाबा रामदेव को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार मानते हैं। भगवान बाबा रामदेव के दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बहुत अनुयायी हैं।

    खबरें और भी

    बिधूड़ी ने मेट्रो के येलो लाइन कॉरिडोर पर स्थित अर्जन गढ़ स्टेशन के नाम के साथ आयानगर भी जोड़ने का अनुरोध किया। स्टेशन आयानगर गांव की जमीन पर स्थित है, जिसकी आबादी 1.5 लाख से अधिक है और इसी नाम से नगर निगम वार्ड भी है। स्टेशन की लोकेशन भी आयानगर ही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी अनुरोधों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।