विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के सोनिया विहार में ई-बस चार्जिंग स्टेशन पर लगी आग, एक बस और चार मोटरसाइकिलें जलकर खाक

Published: Sat, 01 Aug 2026 06:11 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में एक निजी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर भीषण आग लग गई। चार्ज हो रही ...और पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में एक निजी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर भीषण आग लग गई।

पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में एक निजी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर भीषण आग लग गई।

HighLights

  1. सोनिया विहार में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर लगी आग।

  2. चार्ज हो रही ई-बस पूरी तरह जलकर राख हुई।

  3. पास खड़ी चार मोटरसाइकिलें भी आग की चपेट में आईं।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार के पांचवें पुश्ते पर स्थित एक प्राइवेट इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर शनिवार सुबह भीषण आग लग गई।

चार्ज हो रही एक इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि पास खड़ी चार मोटरसाइकिलें भी जलकर राख हो गईं।

गनीमत रही कि घटना के समय चार्जिंग स्टेशन पर कोई मौजूद नहीं था। फायर डिपार्टमेंट आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

अधिक जानकारी आते ही खबर को अपडेट की दी जाएगी...