Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

Parliament Security Breach Live Updates: संसद की सुरक्षा में सेंधमारी का मुख्य साजिशकर्ता ललित झा गिरफ्तार, दिल्ली के एक थाने में किया आत्मसमर्पण

Parliament Security Breach Live Updates लोकसभा और संसद परिसर के बाहर बुधवार को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आने के बाद सिक्योरिटी और कड़ी कर दी गई है। संसद भवन के आसपास की हर गतिविधि पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।

By Abhishek TiwariThu, 14 Dec 2023 11:00 PM (IST)
News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लोकसभा और संसद परिसर के बाहर बुधवार को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आने के बाद सिक्योरिटी और कड़ी कर दी गई है। संसद भवन के आसपास की हर गतिविधि पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।

14 Dec 202310:57:15 PM
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का मुख्य आरोपी ललित झा ने किया आत्मसमर्पण

संसद की सुरक्षा में सेंधमारी का मुख्य साजिशकर्ता ललित झा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि ललित झा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। उस पर नीलम-अमोल शिंदे के उपद्रव करने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप था।

Parliament security breach accused, Lalit Mohan Jha arrested by Delhi Police

— ANI (@ANI) December 14, 2023
14 Dec 20238:26:16 PM
आरोपी पुलिस पूछताछ में रटे रटाए जवाब दे रहे थेः पुलिस सूत्र

दिल्ली पुलिस ने कहा कि संसद पर हमला एक सुनियोजित साजिश थी। पुलिस ने कोर्ट में रखी अपनी दलील में कहा कि आरोपियों को हिरासत में पूछताछ के लिए लखनऊ, मुंबई और मैसूर ले जाने की जरूरत है। इस बीच, पुलिस सूत्रों ने बताया कि संसद में सेंध लगाने के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए चार लोगों ने घटना की जिम्मेदारी ली है। सभी आरोपी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की जांच टीम को रटे रटाए जवाब दे रहे थे।

14 Dec 20237:03:37 PM
सभी आरोपी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ऑफिस लाए गए

संसद की सुरक्षा भेदने वाले चारों आरोपियों को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ऑफिस ले जाया गया। पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी को सात दिन की रिमांड पर भेज दिया था।

#WATCH | Delhi: The accused of Parliament security breach brought to Delhi Police Special Cell office

Patiala House Court today granted 7-day custody of all the four accused to Delhi Police Special Cell pic.twitter.com/eHfCpHkxa1

— ANI (@ANI) December 14, 2023
14 Dec 20236:56:55 PM
दोनों आरोपी संसद के अंदर पर्चे लेकर गए थेः लोक अभियोजक

दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि 7 दिनों की रिमांड जांच के लिए पर्याप्त नहीं है, क्योंकि इसके लिए देश के अलग-अलग हिस्सों मैसुरु, मुंबई, लखनऊ और बेंगलुरु जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि दो आरोपी संसद के अंदर जूते में रखकर कुछ पर्चे लेकर गए थे। वे दर्शक दीर्घा की बालकनी से सांसद के बैठने की जगह पर कूद गए, जिससे कार्यवाही बाधित हुई। उस पर्चे में वे हमारे प्रधानमंत्री को लापता व्यक्ति के रूप में दिखा रहे थे। इसमें लिखा था- जो लोग उसे ढूंढेंगे, उन्हें स्विस बैंक से इनाम मिलेगा।

पुलिस के वकील ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, बुधवार को संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का मुख्य साजिशकर्ता कोई और है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपी एक सोशल मीडिया पेज भगत सिंह फैन क्लब से जुड़े थे, जिसे कोई और संभाल रहा था। अब वह पेज डिलीट कर दिया गया है।
14 Dec 20236:44:05 PM
हमने कोर्ट से 15 दिनों की रिमांड मांगी थीः दिल्ली पुलिस वकील

दिल्ली पुलिस के वकील अतुल श्रीवास्तव ने कहा- हमने 15 दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड का अनुरोध किया था, जिस पर अदालत ने विचार किया और अदालत ने सात दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड देने की कृपा की।

#WATCH | Atul Shrivastava, lawyer for Delhi Police says, "We had requested for 15 days police custody remand which had been considered by the court and the court had been kind enough to grant seven days police custody remand..." https://t.co/szfu64NPYG pic.twitter.com/hn1vfYIOuP

— ANI (@ANI) December 14, 2023

14 Dec 20236:25:11 PM
चारों आरोपी 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए

 संसद भवन की सुरक्षा भेदने वाले चारों आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 दिन की कस्टडी पर भेज दिया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 15 दिन की रिमांड मांगी थी।

14 Dec 20236:09:10 PM
चारों आरोपी कोर्ट में हुए पेश, पुलिस ने मांगी 15 दिन की रिमांड

संसद की सुरक्षा में सेंध लगानेवाले चारों आरोपितों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में अब तक चार लोगों की ही गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों की 15 दिन की रिमांड मांगी है। इन चारों में मनोरंजन, सागर, अमोल और नीलम शामिल हैं।

दिल्ली में संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चारों आरोपी कोर्ट में हुए पेश। pic.twitter.com/xzBvCY0P5y

— Sunit Suman🇮🇳 (@sksuman538) December 14, 2023

14 Dec 20235:12:09 PM
केंद्रीय गृह मंत्री सदन में आकर जवाब दें- प्रियंका चतुर्वेदी
संसदीय सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि हम संसद की सुरक्षा को भंग करने की घटना पर कार्रवाई चाहते हैं। क्या यह केंद्रीय गृह मंत्री की जिम्मेदारी नहीं है कि वह आएं और इस पर जवाब दें? हम भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।

VIDEO | "The Home Minister is not ready to give a statement in the Parliament on the security lapses. The 15 MPs were suspended for demanding a discussion on the security breach, but no action is being taken against Pratap Simha," says Shiv Sena (UBT) MP @priyankac19 on… pic.twitter.com/lSOpZdzlRB

— Press Trust of India (@PTI_News) December 14, 2023
14 Dec 20233:12:12 PM
आरोपियों की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी

संसद की सुरक्षा सेंध लगाने की आरोपित नीलम को दिल्ली पुलिस के जवान पेशी के लिए पटियाला हाउस कोर्ट ले जा रहे हैं।

#WATCH | Delhi | Parliament security breach accused, Neelam being taken to Patiala House Court by the Police. pic.twitter.com/9ZzrCGf7wK

— ANI (@ANI) December 14, 2023
14 Dec 20232:43:11 PM
शहीदे आजम शहीद भगत संस्था से जुड़े होने का दावा!

शहीदे आजम शहीद भगत सिंह के अध्यक्ष राजेश ने कहा कि विक्की शर्मा नाम के व्यक्ति का शहीदे आजम सेवा समिति अंबाला से कोई संबंध नहीं है।

14 Dec 20231:31:33 PM
संसद में सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, दर्शक दीर्घा में लगेगा कांच

सुरक्षा कारणों से ऐसा निर्णय लिया गया। अगर कोई चारों में किसी पर भी पत्थर आदि फेंक दें तो पुलिस के सामने एक और नई समस्या खड़ी हो जायेगी। जांच संबंधी हर एक जानकारी से पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा गृह सचिव को अवगत करा रहे हैं। संसद की सुरक्षा में चूक के बाद कल दोपहर से ही सुरक्षा और अधिक कड़ी कर दी गई है।

14 Dec 20231:28:13 PM
आरएमएल के डॉक्टरों ने किया मेडिकल

संसद के अंदर से पकड़े गए सागर शर्मा और मनोरंजन को चाणक्यपुरी थाने के पीछे स्थित डिप्लोमेटिक सिक्योरिटी फोर्स के डीसीपी के कार्यालय में बुधवार को रखा गया था। बुधवार रात ही आरएमएल के डॉक्टरों को निजी वाहनों से वहीं पर ले जाकर मेडिकल करवा दिया गया।

14 Dec 20231:21:17 PM
स्पेशल सेल की रडार पर ललित झा का वायरल पोस्ट

दिल्ली पुलिस की स्पेशल की रडार पर ललित झा की एक चैट सामने आई है जिसमें वो एक जानकार को वॉट्सएप के जरिए जानकारी दे रहा है और बता रहा है कि वीडियो सेफ रखना। पुलिस इस चैट को वेरिफाई कर रही है कि ये किस किस को भेजी गई और इस चैट में कितनी सत्यता थी।

14 Dec 20231:17:51 PM
काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट कर रही मामले की जांच

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट संसद की सुरक्षा में चूक मामले की जांच कर रही है। चारों आरोपी आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किए जाएंगे। इससे पहले सभी आरोपियों का थाने में ही मेडिकल कराया गया।  डीसीपी मनीषी चंद्रा और प्रतीक्षा गोदारा केस की जांच को लीड करेंगे।

14 Dec 20231:11:09 PM
Parliament Security Breach: इन प्रमुख धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

संसद की सुरक्षा में उल्लंघन के मामले में दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक IPC की इन प्रमुख धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है-

  • धारा 120-बी (आपराधिक साजिश)
  • 452 (अतिक्रमण)
  • धारा 153 (केवल दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना)
  • 186 (सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में लोक सेवक को बाधा पहुंचाना)
  • 353 (हमला या आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
  • लोक सेवकों को उनके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए) आईपीसी और यूएपीए की 16 और 18 धाराएं पार्लियामेंट स्ट्रीट पीएस में दर्ज की गई हैं।
14 Dec 20231:09:01 PM
ललित झा की तलाश में 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी जारी

सातवें फरार आरोपित ललित झा की तलाश में बिहार, कोलकाता, हरियाणा और राजस्थान में 20 से अधिक जगहों पर छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपित सोशल मीडिया के जरिए ही आपस में जुड़े थे। इसलिए पकड़े गए आरोपितों को ललित झा के बारे में यह जानकारी है कि वह कोलकाता का है और वहां वह ट्यूशन पढ़ाता है और एक एनजीओ से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए कुछ टीम कोलकाता के अलावा अन्य राज्यों में भी गई है।

14 Dec 20231:01:15 PM
आज दोपहर में होगी आरोपियों की पेशी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार सभी चारों आरोपियों को रिमांड में लेने के लिए आज गुरुवार दोपहर करीब दो बजे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

14 Dec 202312:58:31 PM
अभी तक चार आरोपी हुए गिरफ्तार

संसद भवन में उपद्रव करने के मामले में अभी तक केवल चार आरोपी सागर शर्मा, अमोल शिंदे, नीलम और मनोरंजन को ही संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। विशेष आयुक्त स्पेशल सेल एचजीएस धालीवाल ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है। 

14 Dec 202312:50:16 PM
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने UAPA के तहत दर्ज किया केस

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, गृह मंत्रालय ने संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us