Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संजय कपूर की 30,000 करोड़ की विरासत पर विवाद: करिश्मा कपूर की दलील-बेटी की जमा नहीं हो पा रही फीस

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 10:17 PM (IST)

    संजय कपूर की 30,000 करोड़ की विरासत को लेकर विवाद है। करिश्मा कपूर ने अदालत में कहा कि संजय कपूर अपनी बेटी की स्कूल फीस नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. संजय कपूर की विरासत पर विवाद।

    2. करिश्मा ने बेटी की फीस का मुद्दा उठाया।

    3. अदालत में फीस भुगतान की गुहार।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिवंगत पिता संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए दायर मामले में करिश्मा कपूर के बच्चों की ओर से पेश वरिष्ठ हुए अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने आरोप लगाया कि करिश्मा की बेटी एक अमेरिकी विश्वविद्यालय में पढ़ रही है और उसकी दो महीने की फीस का भुगतान नहीं किया गया है।

    इस पर न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने टिप्पणी की कि अदालत नहीं चाहती कि करिश्मा कपूर के बच्चों द्वारा अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर के खिलाफ चल रही कार्यवाही नाटकीय हो।

    महेश जेठमलानी ने कहा कि वैवाहिक आदेश के तहत संजय कपूर को बच्चों की पढ़ाई और खर्च का भुगतान करना था। उन्होंने कहा कि बच्चों की संपत्ति प्रिया कपूर के पास है। इसलिए, यह उन पर निर्भर है। अमेरिका में पढ़ रही बेटी की दो महीने की फीस का भुगतान नहीं किया गया है।

    वहीं, प्रिया कपूर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने इस दावे को चुनौती दी और जोर देकर कहा कि बच्चों द्वारा उठाए गए सभी खर्च प्रिया कपूर ने उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अदालत में इन मुद्दों को उठाने का एकमात्र उद्देश्य मीडिया में इसकी रिपोर्टिंग करवाना है।

    अदालत करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों द्वारा प्रिया कपूर को संजय कपूर की संपत्ति हस्तांतरित करने से रोकने के लिए दायर अंतरिम निषेधाज्ञा आवेदन पर सुनवाई कर रही है। मुख्य मुकदमे में करिश्मा के बच्चों ने प्रिया कपूर पर संजय कपूर की वसीयत में जालसाजी करने और संपत्ति पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur Net Worth: जाते-जाते अरबों की संपत्ति छोड़ गए संजय कपूर, जानें करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड की कितनी थी नेट वर्थ