दिल्ली के संगम विहार में 1.20 करोड़ की लागत से बनेगी नई डिस्पेंसरी, स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार
दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से एक नई डिस्पेंसरी का शिलान्यास किया गया है। यह डिस्पेंसरी ए-ब्लॉक के लगभग 50 हजार निवासियो ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
संगम विहार में 1.20 करोड़ की लागत से डिस्पेंसरी का शिलान्यास।
लगभग 50 हजार निवासियों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं।
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने किया शिलान्यास, विधायक चंदन चौधरी रहे मौजूद।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। संगम विहार स्थित ए-ब्लाक की लगभग 50 हजार की आबादी अब तक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित चल रही थी। बीमार होने या अन्य स्वास्थ्य सेवाएं के लिए दूसरे इलाकों का रुख करना पड़ता था। पर अब दिल्ली सरकार उनकी इस समस्या को जल्द दूर करने वाली है।
दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को ए-ब्लाक में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से डिस्पेंसरी का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इस वार्ड में कोई डिस्पेंसरी नहीं थी। नई डिस्पेंसरी के खुलने से लोगों की एक बड़ी जरूरत पूरी होगी।
दिल्ली में विकास कार्य तेजी पर
इसमें क्षेत्र की जनता को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराई है। इसीलिए अब पूरी दिल्ली में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।
दिल्ली में 12 वर्ष तक जनता की सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया था जिससे जनता की मुश्किलें बहुत बढ़ गई थीं। अब जनता का जीवन स्तर सुधर रहा है। इस अवसर पर विधायक चंदन चौधरी भी उपस्थित रहे।