Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 31 साल पुराना है अपहरण-हत्या का मामला; फिंगर प्रिंट ने फंसाया

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 11:54 AM (IST)

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में फरार आरोपी सलीम वस्तीक को गिरफ्तार किया है। सलीम वस्तीक, जो हाल ही में विवा ...और पढ़ें

    यूट्यूबर सलीम वास्तिक को 31 साल पुराने केस में किया गया गिरफ्तार। वीडियो ग्रैब

    यूट्यूबर सलीम वास्तिक को 31 साल पुराने केस में किया गया गिरफ्तार। वीडियो ग्रैब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में फरार आरोपी सलीम वस्तीक को गिरफ्तार कर लिया है। सलीम वस्तीक हाल ही में विवादित बयानों और यूट्यूब वीडियोज के कारण चर्चा में रहे हैं।

    पुलिस के अनुसार, यह मामला वर्ष 1995 का है, जब उत्तर-पूर्व दिल्ली के एक व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र संदीप बंसल का अपहरण कर लिया गया था। मामले की सुनवाई के बाद 1997 में अदालत ने मुख्य आरोपी सलीम खान (सलीम वस्तीक) और उसके साथी अनिल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

    साल 2000 में दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सलीम फरार हो गया और कई सालों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड, फिंगरप्रिंट और फोटोग्राफ्स के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की।

    क्राइम ब्रांच की टीम ने हाल ही में लोनी क्षेत्र से सलीम वस्तीक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को अब कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    सलीम वस्तीक हाल के वर्षों में एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर के रूप में सक्रिय थे और अपने विवादास्पद वीडियोज के कारण चर्चा में रहे हैं। इस पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है।


    खबरें और भी