Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

Delhi CM Oath Ceremony Highlights: अब राजधानी में रेखा राज... सचिवालय में होगी कैबिनेट बैठक, शाम को यमुना घाट पर करेंगे आरती

Delhi CM Rekha Gupta Oath Taking Ceremony Highlights: रेखा गुप्ता ने आज बृहस्पतिवार (20 फरवरी) को दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनके बाद कपिल मिश्रा समेत छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट्स-

By Kapil Kumar Thu, 20 Feb 2025 02:27 PM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi CM Oath Ceremony रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने आज बृहस्पतिवार (20 फरवरी) को राजधानी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में (Rekha Gupta Oath Ceremony) शपथ ली है। उनके बाद छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की थी। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट्स-

20 Feb 20252:27:53 PM
Delhi CM Rekha Gupta Oath Live: शपथ लेने के बाद क्या बोलीं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित दिल्ली के संकल्प के साथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने का अवसर है। 

20 Feb 20251:37:10 PM
Delhi New CM Oath LIVE: सचिवालय में होगी कैबिनेट बैठक

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह समाप्त हो गया है। अब सचिवालय में कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद शाम को यमुना पर आरती की जाएगी।

20 Feb 20251:24:41 PM
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony Live: राजद नेता मनोज कुमार ने रेखा गुप्ता को दी बधाई

राजद नेता मनोज कुमार झा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनके मंत्रिमंडल द्वारा किए गए सभी वादें जमीनी स्तर पर पूरे किए जाएं। साथ ही कहा कि जो बेहतर चीजें थीं वे जारी रहें और उनमें कोई रुकावट न हो।

20 Feb 20251:16:33 PM
Delhi CM Rekha Gupta Oath Live: स्वाति मालीवाल ने CM रेखा गुप्ता को दी बधाई

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को बधाई दी। स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ रेखा गुप्ता को चुना है। मुझे उम्मीद है कि वह दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।

20 Feb 202512:54:47 PM
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony Live Updates: अलका लांबा ने रेखा गुप्ता को लेकर क्या कहा?

जहां रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो वहीं कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने कहा कि दिल्ली में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा एक महिला मुख्यमंत्री की प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता कामयाबी होंगी तो दिल्ली की जनता भी कामयाब होगी। अलका लांबा का कहना है कि उन्हें कैबिनेट, शासन और प्रशासन को मिलाकर लेकर चलना है। उन्हें पूरी दिल्ली की समस्याओं को जानना होगा।

20 Feb 202512:48:21 PM
Rekha Gupta Sapath Grahan LIVE: पीएम मोदी निकले तो रेखा गुप्ता मंच पर रहीं

रामलीला मैदान में राष्ट्रगान से शुरू शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ और इसी से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का समापन हुआ। मोदी निकले तो रेखा गुप्ता मंच पर ही थीं। इस दौरान चंद्रबाबू नायडू ने प्रोटोकॉल बताकर उन्हें पीएम मोदी को छोड़कर आने को कहा।

20 Feb 202512:40:54 PM
Rekha Gupta Oath Taking Ceremony LIVE: डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी ली शपथ

डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी शपथ ले ली है। ये डेंटिस्ट हैं और इनके पिता निगम में कमिश्नर रह चुके हैं।

20 Feb 202512:39:21 PM
Rekha Gupta Oath ceremony Live: कपिल मिश्रा ने भी ली मंत्री पद की शपथ

कपिल मिश्रा ने दूसरी बार दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ ली है। वहीं, कपिल मिश्रा के शपथ लेने पर मंत्रियों ने बहुत देर तक ताली बजाई। खास बात यह है कि मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुमुखी में शपथ ली।

20 Feb 202512:35:17 PM
Delhi CM Oath Ceremony Live: मनजिंदर और इंद्राज ने भी ली शपथ

मनजिंदर सिंह सिरसा और रविन्द्र इंद्राज ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। इस बार भाजपा ने दिल्ली की 70 सीटों में से 48 सीटों पर कब्जा किया था।

20 Feb 202512:33:12 PM
Rekha Gupta Oath Ceremony Live: आशीष सूद ने ली मंत्री पद की शपथ

रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा के बाद आशीष सूद ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। 

20 Feb 202512:30:23 PM
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony Live: प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की ली शपथ

रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। एक-एक करके सभी छह विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

20 Feb 202512:26:49 PM
Delhi CM Rekha Gupta Oath Live: रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रही हैं। इनके बाद छह विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

20 Feb 202512:25:05 PM
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony Live Updates: मोदी जी की जय के लगे जमकर नारे

पीएम मोदी ने सभी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संतों का झुककर अभिनन्दन किया। मैदान में मोदी जी की जय, जय श्री राम और वंदे मातरम के जमकर नारे लगे।

20 Feb 202512:19:33 PM
Delhi CM Rekha Gupta Shapath Grahan Live: पीएम मोदी भी रामलीला मैदान पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और जदयू के ललन सिंह के बीच में बैठे हैं।

20 Feb 202512:17:07 PM
Delhi New CM Oath LIVE: ये दिग्गज नेता भी मंच पर पहुंचे

मंत्री पद की शपथ लेने वाले रविंद्र इंद्राज, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, डॉ. पंकज कुमार सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ व दिल्ली भाजपा की प्रभारी अल्का गुर्जर के साथ मंच पर पहुंच गए हैं।

20 Feb 202512:11:09 PM
Rekha Gupta Oath Ceremony Live: मंच पर पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा

गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा मंच पर पहुंच चुके हैं। भावी सीएम रेखा गुप्ता भी मंच पर पहुंच गई हैं। पीएम मोदी भी कुछ देर में पहुंचने वाले हैं।

20 Feb 202512:09:42 PM
Rekha Gupta Sapath Grahan LIVE: सीएम नायब सिंह सैनी भी रामलीला मैदान पहुंचे

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी रामलीला मैदान में पहुंच चुके हैं। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की। रेखा गुप्ता कुछ देर में अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी।

20 Feb 202512:05:46 PM
CM of Delhi: लक्ष्मी नगर से आई कार्यकर्ता ने कही बड़ी बात

लक्ष्मी नगर से आई रेखा उनियाल ने रामलीला मैदान पहुंचकर कहा कि मैं खुद और सारी महिलाएं रेखा जी के मुख्यमंत्र बनने पर खुद को ही मुख्यमंत्री समझ रहे हैं। यह मोदी जी के चलते संभव हुआ है, मातृ शक्ति का सम्मान किया है उन्होंने।

20 Feb 202512:01:12 PM
Delhi CM: 'भाजपा बड़े-बड़े पदों पर भेज रही इन लोगों को...', बोले संदीप दीक्षित

दिल्ली की होने वाली सीएम रेखा शर्मा को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, उनको और उनकी कैबिनेट को बहुत शुभकामनाएं। आशा करते हैं ये लोग अच्छा काम करेंगे। दिल्ली को एक अच्छी दिल्ली मिले। रेखा गुप्ता जिस तरह से चुनी गईं, उससे एक चीज स्पष्ट हो जाती है कि एक विचारधारा के लोगों को ज्यादातर अब भाजपा बड़े-बड़े पदों पर भेज रही है।

20 Feb 202511:56:28 AM
Delhi New CM: रामलीला मैदान पहुंचीं स्वाति मालीवाल

 रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आप से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी रामलीला मैदान पहुंची हैं। उन्होंने रेखा गुप्ता से मुलाकात भी की है।

#WATCH राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रामलीला मैदान में पहुंच कर रेखा गुप्ता से मुलाकात की।

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ देर में अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी। pic.twitter.com/a4angIp9C0

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025

20 Feb 202511:45:04 AM
Rekha Gupta Sapath Grahan LIVE: रामलीला मैदान में पहुंची रेखा गुप्ता

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में पहुंच चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की।

20 Feb 202511:43:22 AM
Rekha Gupta Oath Taking Ceremony LIVE: ऐसा पहली बार हो रहा है

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री का आगमन भी पहली बार हो रहा है।

20 Feb 202511:41:47 AM
Rekha Gupta Oath ceremony Live: मंच पर पहुंचे वाल्मिकी मंदिर के प्रमुख चीमा जी महाराज

रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर नई दिल्ली के वाल्मिकी मंदिर के प्रमुख चीमा जी महाराज भी मौजूद हैं।

20 Feb 202511:40:42 AM
Delhi CM Oath Ceremony Live: क्या बोले आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालिका नंद गिरि

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालिका नंद गिरि ने कहा कि दिल्ली की जनता ने दिल्ली से आम आदमी पार्टी सरकार को उखाड़ फेंका और उसकी जगह भाजपा को पूरे बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता सौंप दी।

20 Feb 202511:38:36 AM
Rekha Gupta Oath Ceremony Live: बड़ी संख्या में पहुंचे संत महात्मा

दिल्ली की नई सरकार को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में संत महात्मा भी पहुंचे हैं। इसमें आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि, संत मंडल के अध्यक्ष नारायण गिरि जी महाराज प्रमुख है।

20 Feb 202511:32:29 AM
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony Live: रामलीला मैदान में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

रामलीला मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। अब कार्यक्रम शुरू होने में थोड़ा ही समय बचा है। कई बड़े नेता भी रामलीला मैदान में पहुंच चुके हैं।

20 Feb 202511:28:07 AM
Rekha Gupta Sapath Grahan LIVE: 8 मार्च से महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये

दिल्ली की महिलाओं को आठ मार्च से 2500 रुपये मिलेंगे। भाजपा ने चुनाव से पहले वादा किया था कि हम सरकार बनने के बाद दिल्ली की महिलाओं को प्रति महीने 2500 रुपये देंगे। अब भाजपा ने कहा कि हम अपने वादे को पूरा करेंगे।

20 Feb 202511:22:21 AM
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony Live: पिछले 27 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा

दिल्ली के जिस रामलीला मैदान में पिछले 27 सालों से भाजपा के कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन के लिए आते थे, आज शपथ ग्रहण के साक्षी बने हैं।

20 Feb 202511:18:00 AM
Rekha Gupta Sapath Grahan LIVE: प्रवेश वर्मा बोले- दिल्ली को बनाएंगे दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी

शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने हमें इतना प्यार और आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि आज 27 साल बाद राजधानी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। प्रवेश वर्मा ने कहा दिल्ली के लोगों को विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं कि उनकी मेहनत रंग लाई है।

20 Feb 202511:11:59 AM
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony Live: ऑटो-टैक्सी, कुली वर्ग से लोगों बुलाया

राजेंद्र सोनी ने कहा कि हम लोगों को भाजपा द्वारा आमंत्रित किया गया है। हम ऑटो, टैक्सी ड्राइवर संघ से हैं, हम बेहद खुश हैं, क्योंकि भाजपा ने हमारी दशकों की मांग कल्याण बोर्ड बनाने की मांग को संकल्पित किया है। ऑटो टैक्सी, कुली वर्ग से लोगों को मंच पर बुलाया गया है।

20 Feb 202511:08:50 AM
Rekha Gupta Sapath Grahan LIVE: जय श्रीराम के नारों से गूंजा रामलीला मैदान
blog images

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लहराते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के जमकर नारे लगाए। अब कार्यक्रम शुरू होने में सिर्फ एक घंटा ही बचा है।

20 Feb 202511:03:15 AM
Rekha Gupta Oath Taking Ceremony LIVE: शालीमार बाग के लोग बेहद उत्साहित

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने से शालीमार बाग एपी ब्लाक के लोग बेहद उत्साहित हैं। एपी ब्लाक आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक गुप्ता का कहना है कि दिल्ली के विकास के एक नए युग की आज से शुरुआत हुई है।

20 Feb 202510:57:55 AM
Rekha Gupta Oath ceremony Live: विकसित दिल्ली शपथ समारोह दिया गया नाम

शपथ ग्रहण समारोह को विकसित दिल्ली शपथ समारोह नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार में दिल्ली को विकसित भारत का विकसित राजधानी बनाने का वादा कर समर्थन मांगा था। भाजपा के संकल्प पत्र में भी विकसित दिल्ली का वादा किया गया है।

20 Feb 202510:21:11 AM
Delhi CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता शपथ लेने के लिए घर से निकलीं

दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए घर से निकल गई हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के जमकर जयकारे लगाए। रेखा गुप्ता कुछ ही देर में रामलीला मैदान पहुंच जाएंगी।

20 Feb 202510:19:18 AM
Rekha Gupta Oath Ceremony Live: रामलीला मैदान में जश्न की तैयारी शुरू

दिल्ली के रामलीला मैदान में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत खुशी का माहौल है।

20 Feb 202510:14:02 AM
Rekha Gupta Oath Taking Ceremony LIVE News: कई स्थानों पर लाइव चलेगा कार्यक्रम

शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को रामलीला मैदान के बाहर व भीतर के साथ ही दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर एलसीडी के माध्यम से लाइव दिखाया जाएगा। 

20 Feb 202510:10:56 AM
Rekha Gupta Oath Taking Ceremony LIVE News: केंद्रीय सचिवालय में जाकर पद संभालेंगे CM व मंत्री

रामलीला मैदान में कार्यक्रम के बाद नए सीएम व मंत्री केंद्रीय सचिवालय में जाकर पद संभालेंगे। शपथ ग्रहण करने का कार्यक्रम लगभग 30 मिनट में पूरा होगा।

20 Feb 202510:01:59 AM
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता बोलीं- शीशमहल में नहीं रहूंगी

राजधानी की सीएम चुनी गईं रेखा गुप्ता से जब यह पूछा गया कि आप शीशमहल में रहेंगी या नहीं तो उन्होंने कहा कि नहीं, नहीं।

20 Feb 20259:51:17 AM
Rekha Gupta Oath Taking Ceremony LIVE News: दोपहर 12.35 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

रामलीला मैदान में 12.35 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। 12.35 से 12.40 तक एलजी सीएम और उनके मंत्रिमंडल को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

20 Feb 20259:46:41 AM
Rekha Gupta Oath ceremony: 12.25 पर होगा पीएम मोदी का आगमन

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन 12.25 पर होगा। इसके बाद 12.30 बजे राष्ट्रगान होगा।

20 Feb 20259:43:36 AM
Rekha Gupta Oath ceremony: 12.15 मिनट पर होगा एलजी का आगमन

रामलाली मैदान में आज दोपहर में 12.15 मिनट पर एलजी का आगमन होगा। फिर 12.20 बजे केंद्रीय गृहमंत्री, अन्य मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम का आगमन होगा।

20 Feb 20259:33:08 AM
Delhi New CM Oath Ceremony Live: रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी, उनसे पहले आतिशी, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

20 Feb 20259:24:36 AM
Rekha Gupta Sapath Grahan LIVE: अमित शाह क्या बोले...

ग्रहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली को दुनिया की शीर्ष राजधानियों में से एक बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लिया है, आप उस दिशा में समर्पण भाव से कार्य करेंगी। दिल्ली की माताओं-बहनों ने जिन आशाओं और अपेक्षाओं से भाजपा को आर्शीवाद दिया है, मुझे भरोसा है कि आपके नेतृत्व में भाजपा उसकी पूर्ति के लिए दिन-रात कार्य करेगी।

20 Feb 20259:17:30 AM
Rekha Gupta Oath Taking Ceremony LIVE News: एलजी से मिलीं रेखा गुप्ता

मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार की देर शाम एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, भाजपा पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल और कमलजीत सहरावत भी मौजूद रहे।

20 Feb 20259:04:11 AM
Rekha Gupta Oath ceremony: आप की बंदना कुमारी को दी शिकस्त

इस बार भी वह पार्षद रहते हुए विधानसभा चुनाव लड़ीं और आप की बंदना कुमारी को शिकस्त दे दी। बीते दो चुनाव से रेखा उनसे हार रही थीं। 

20 Feb 20258:56:30 AM
Rekha Gupta Oath ceremony: रामलीला मैदान में भव्य तैयारी

शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में भव्य तैयारी है। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीएम के साथ छह विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

20 Feb 20258:54:55 AM
Delhi New CM Oath Ceremony Live: सभी नेताओं ने रेखा गुप्ता को दी बधाई

मुख्यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा, शिखा राय, विजेंद्र गुप्ता, अजय महावर, जितेंद्र महाजन, आशीष सूद, पवन शर्मा आदि का नाम चल रहा था, लेकिन बाजी पहली बार विधानसभा पहुंची रेखा गुप्ता ने जीती। बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने रेखा गुप्ता को बधाई दी। रेखा गुप्ता तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। 

20 Feb 20258:52:03 AM
Delhi CM Sapath Grahan LIVE: छह विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज मुख्यमंत्री के साथ 6 विधायक भी कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया गया कि प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे।

20 Feb 20258:47:55 AM
Rekha Gupta Oath Taking Ceremony LIVE News: सभी विधायकों ने रेखा के नाम पर लगाई मुहर

पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे रविशंकर प्रसाद और ओमप्रकाश धनखड़ ने बैठक में कहा कि दिल्ली में भाजपा 27 साल बाद सरकार बनाने जा रही है। इसके लिए सभी को बधाई। इसके बाद कई अन्य नेताओं ने बैठक को संबोधित किया। बाद में पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा व सतीश उपाध्याय ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी विधायकों ने मुहर लगा दी। 

20 Feb 20258:40:57 AM
Rekha Gupta Oath ceremony: रेखा गुप्ता बोलीं- यह एक चमत्कार है

दिल्ली की मुख्यमंत्री चुनी गई रेखा गुप्ता ने कहा कि यह एक चमत्कार है, दिल्ली की बहनों के जीवन में एक नया अध्याय है। आज यदि रेखा प्रदेश की सीएम बनकर काम कर सकती है तो मुझे लगता है हर बहन के लिए रास्ते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना हमारी पहली प्राथमिकता है। जिसने भी राजधानी के अंदर भ्रष्टाचार किया है, उसे एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा।

20 Feb 20258:33:10 AM
Delhi New CM Oath Ceremony Live: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से मुख्यमंत्री के लिए नाम तो कई चले, लेकिन भाजपा नेतृत्व ने रेखा गुप्ता के नाम पर भरोसा जताया। नाम की घोषणा होने के साथ ही उनके पीतमपुरा स्थित घर पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

20 Feb 20258:32:04 AM
Rekha Gupta Sapath Grahan LIVE: छात्र राजनीति के जरिये दिल्ली की सत्ता के शीर्ष पर पहुंचीं रेखा

रेखा गुप्ता छात्र राजनीति के जरिये दिल्ली की सत्ता के शीर्ष पर पहुंची हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता के नाम की औपचारिक घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us