विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, दुष्कर्म किया, पैसे लिए, गर्भपात भी कराया

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sun, 19 Jun 2016 07:36 AM (IST)

दिल्ली के पालम विहार इलाके में एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ 7 साल तक दुष्कर्म किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के पालम इलाके में युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा दिया और अश्लील वीडियो बनाकर 7 साल तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, इतना ही नहीं पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उससे रुपए भी मांगे।

आरोपी शख्स गुड़गांव का रहने वाला है। पीड़िता के मुताबिक अश्लील वीडियो वायरल होने के डर से उसने सात साल तक किसी को इस बारे में नहीं बताया। पीड़िता ने यह भी बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने साल 2013 में आर्य समाज मंदिर में उससे शादी कर ली और उसे एक किराये के मकान में रखा। पीड़िता ने युवक पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया है।

रो-रो कर बोली, पति ने बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, ससुर ने किया रेप

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय युवती परिवार के साथ ही पालम इलाके में रहती है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि साल 2009 में सहेली के घर पीड़िता और आरोपी की मुलाकात हुई थी। इसके 2 महीने बाद घर में अकेली पाकर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

15 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, बनी मां, फिर क्या हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे आप