मेट्रो से सफर कर SRCC के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM मोदी, शिक्षक दिवस पर Gen-Z को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने लोगों ...और पढ़ें

मेट्रो से कार्यक्रम में पहंचे पीएम मोदी।
HighLights
पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो से SRCC शताब्दी समारोह पहुंचे।
शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम ने भाग लिया।
कॉलेज की 100 वर्षों की यात्रा और उपलब्धियों का उल्लेख।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंचे। खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री कॉलेज के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली मेट्रो से पहुंचे। इस दौरान वह लोगों से बात करते भी दिखे। समारोह का आयोजन शिक्षक दिवस के अवसर पर किया गया।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi traveled by the Delhi Metro today as he headed to Shri Ram College of Commerce (SRCC) to participate in the college's centenary celebrations.
— ANI (@ANI) September 5, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/AVqtS38z6P
कार्यक्रम में पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में शामिल होने की जानकारी साझा की। उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व तैयार करने में उसकी भूमिका का उल्लेख किया।
अप्रैल में कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल से मिले थे पीएम
एसआरसीसी की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसी साल अप्रैल में प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास पर कॉलेज के शासी मंडल और प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने संस्थान की शताब्दी यात्रा को रेखांकित करते हुए एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया था।
1926 में हुई थी एसआरसीसी की स्थापना
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की नींव उद्योगपति और समाजसेवी सर श्रीराम ने वर्ष 1926 में रखी थी। एक सदी के सफर में यह संस्थान वाणिज्य और अर्थशास्त्र की पढ़ाई के प्रमुख केंद्रों में अपनी पहचान बना चुका है। कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने वाले लोगों ने कारोबार, प्रशासन, सार्वजनिक जीवन, नीति निर्माण और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
शिक्षक दिवस पर हुआ शताब्दी समारोह
इस बार शताब्दी समारोह शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। ऐसे में कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया, क्योंकि शिक्षक दिवस शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ियों को तैयार करने वाले शिक्षकों और शिक्षाविदों के योगदान को सम्मान देने का अवसर भी है।
एसआरसीसी अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता, बेहतर सुविधाओं और अनुभवी शिक्षकों के लिए जाना जाता है। कॉलेज में देश के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली विद्यार्थी शिक्षा के लिए पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘झूठ की गूंज’ से ‘माई-बाप’ संस्कृति तक, SRCC के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
यह भी पढ़ें- 'दिमागी नक्सल होम्योपैथिक की गोली थी, सब बाहर निकलकर आ गए'; PM ने विपक्ष को बताया नाराज फूफा
